17 December Gold Silver Price : धड़ाम से गिरी सोने-चांदी की कीमतें, देखें आज के ताजा भाव

Gold Silver Price Today : देश भर में एक सप्ताह तक उछाल में रहने के बाद अब सोने-चांदी की कीमतें ढलान की तरफ होने लगी हैं। पिछले सप्ताह धातू में तेजी देखी गई थी लेकिन इस सप्ताह कीमतें लगातार गिर रही हैं। हालांकि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियां सोने-चांदी की कीमतों पर असर डालती हैं। आज यानि 17 दिसंबर 2025 को सोने चांदी के भाव (17 December 2025 Gold Silver Price) क्या रहे, आइए बताते हैं।

प्रसिद्ध वेबसाइट इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार आज सुबह 24 कैरेट सोने की कीमत 1 लाख 31 हजार 777 रुपए पर आ पहुंची। पिछले दिन की अपेक्षा आज कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं दिल्ली के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 35 हजार 900 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। मंगलवार को ही सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 37 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम के आसपास चल रहा था।

Gold Silver Price : चांदी की कीमतें भी गिरी

17 December Silver Price : चांदी की कीमतों में भी लगातार उतार चढ़ाव चल रहा है। 2 लाख का आंकड़ा छूने के बाद चांदी की कीमतें नीचे की तरफ आ रही हैं। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार आज यानि 17 दिसंबर 2025 को चांदी का भाव 1 लाख 91 हजार 975 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गया। दिल्ली में चांदी का भाव 1 लाख 99 हजार 100 रुपए प्रति किलोग्राम, गुरुग्राम में चांदी का भाव 1 लाख 99 हजार 100 रुपए प्रति किलोग्राम, जयपुर में चांदी का भाव 1 लाख 99 हजार 100 रुपए प्रति किलोग्राम और चंडीगढ़ में चांदी का भाव 1 लाख 99 हजार 100 रुपए प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया।

आज का सोने का भाव : (Gold Silver Price Today)

सोने की शुद्धता     सुबह के रेट
सोना 24 कैरेट      131777 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट      131249 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट      120708 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट      98833 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट      77090 रुपये प्रति 10 ग्राम

देश के प्रमुख शहरों में आज सोने के भाव (Gold Silver Price)

  • शहर              24 कैरट सोना (प्रति 10 ग्राम)
  • दिल्ली            13,4010
  • गुड़गांव          13,4010
  • नोएडा            13,4010
  • जयपुर           13,4010
  • चंडीगढ़         13,4010
  • बैंगलोर          13,3860

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button