21 january Sona Chandi Price : 1.5 लाख के पार पहुंचा सोना, चांदी 3 लाख के पार

दोनों धातुओं में उछाल खुदरा कारोबार हो रहा प्रभावित

21 january Sona Chandi Price : सोना व चांदी की कीमतों में लगातार उछाल चल रहा है। बुधवार 21 जनवरी को दोनों ही धातुओं की कीमतों में खासा उछाल दर्ज किया गया। इसका असर अब खुदरा कारोबार पर पड़ने लगा है। रोहतक के सर्राफा व्यापारी राकेश के अनुसार कीकत अधिक होने के कारण अब ग्राहक बाजार से मुंह मोड़ने लगे हैं। वही सोने व चांदी में निवेश करने वाले लोग भी पैसे लगाने से हिचकने लगे हैं।

वहीं बुधवार 21 जनवरी को भी सोने व चांदी की कीमतों में काफी तेजी रही। सोने की कीमत में प्रति 10 ग्राम करीब 6000 रुपये से अधिक की तेजी रही। सोना प्रति 10 ग्राम डेढ लाख रुपये पार चला गया है। 21 जनवरी को प्रति10 ग्राम सोने का भाव 157440 रुपये रहा। ऐसे में सोना प्रति 10 ग्राम 6875 रुपये महंगा हुआ। हालांकि पिछले सप्ताह में शुक्रवार को बाजार बदं होते समय सोने की कीमतों में काफी गिरावट दर्ज की गई थी।

इसके बाद सोने का सोमवार को शुरूआती कारोबार ही तेजी से शुरू हुआ। 21 जनवरी को सुबह एमसीएक्स पर सोने की कीमत करीब 6000 प्रति 10 ग्राम से ज्यादा उछला पर रहीं। इसके अलावा चांदी की कीमतों में प्रति किलोग्राम 4000 रुपये प्रति की वृद्धि हुई। कमोडिटी मार्केट खुलते ही सोने की कीमतों ने अब तक के सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए सबसे उच्च स्थान बना लिया। वहीं एमसीएक्स पर 1 किलो चांदी का भाव 3.34 लाख तक पहुंच गया। चांदी में प्रति एक किलो के हिसाब से 8000 रुपये की कीमत वृद्धि हुई है। हालांकि शुरूआती कुछ घंटों में ही मार्केट स्थिर होने लगी।

21 january Sona Chandi Price : देश भर में बढ़ रही कीमत

सोने व चांदी की कीमतों का असर देश भर में आ रहा है। 21 जनवरी को देश भर में की कीमत अधिक रही। हालांकि चांदी की कीकत सोने के मुकाबले अधिक चढ़ रही हैं। सोने व चांदी की कीमतों पर नजर रखने वाली वैबसाइट इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 21 जनवरी को सोने के रेट 24 कैरेट सोने 1 47 410 प्रति10 ग्राम रहे। वहीं वैबसाइट गुड रिटर्न्स ने 21 जनवरी को 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 149790 रुपये बताई है। हालांकि 22 कैरेट सोने की कीमत 137310 रुपये प्रति 10 ग्राम रही।

21 January Gold and Silver Price: Gold crosses Rs 1.5 lakh, silver crosses Rs 3 lakh
1.5 लाख के पार पहुंचा सोना, चांदी 3 लाख के पार

21 january Sona Chandi Price : शुद्धता के अनुसार सोने का भाव

सोना 14 कैरेट 86230 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट 110560 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट 135030 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट 146820 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 24 कैरेट 147410 रुपये प्रति 10 ग्राम

21 january Sona Chandi Price : हरियाणा में सोना डेढ लाख के पार

राष्ट्रीय राजधानी हरियाणा में सोने का भाव 21 जनवरी को डेढ लाख रुपये प्रति 10 के पार पहुंच गया। विक्रेताओं के अनुसार 21 जनवरी को 24 कैरेट सोने का भाव 152467 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। हालांकि 22 कैरेट सोना 140463 रुपये प्रति 10 ग्राम से मिल रहा है। वहीं हरियाणा में चांदी का भाव 3लाख 10 हजार रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया। एक महीने में चांदी की कीमत 1 लाख रुपये प्रति किलोग्राम तक बढ़ गई हैं।
देश के बड़े शहरों में चांदी के भाव

21 january Sona Chandi Price : अभी नहीं है स्थिरता

मार्केट पर नजर रखने वालों की मानें तो अभी दोनों ही धातुओं की कीमतों में स्थिरता नहीं है। आने वाले दिनों में और अधिक उतार चढ़ाव आने की संभावना है। हालांकि पिछले साल के अंतिम महीनों से सोने व चांदी की कीमतों में जो तेजी शुरू हुई है, वह अभी तक रूकी नहीं है। बीच-बीच में भाव कुछ कम हुए, लेकिन औसतन दोनों ही धातुओं की कीमत बढ़ी हैं। फिलहल अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बन रही परिस्थतियों और बाजार के चलते सोने व चांदी की कीमतों में तेजी आ रही है। चांदी की मांग मार्केट में सोनल पैनल जैसे उद्योग में काफी बढ़ रही है। ऐसे में इसकी आपूर्ति काफी कम हो चली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button