24 January Rashifal : सतर्क रहें वृश्चिक राशि वाले, तुला राशि वाले खर्च से बचें

दन लाभ का योग बन रहा मेष, वृषभ और कर्क राशि में

24 January Rashifal : हिंदू धर्म में माघ महीने का विशेष महत्व होता है। माघ महीने के 21 वे दिन 24 जनवरी को शनिवार का योग बना है। (today Horoscope) ऐसे में इस दिन सूर्य देव मकर राशि में रह कर कृपा बरसा रहे हैं। इसके साथ ही चंद्रमा की स्थिति मीन राशि में रहेगी। ऐसे में यह दिन कई राशि वालों के लिए काफी शुभ बन रहा है।

राशि की बात की जाए तो शनिवार होने के कारण शनि देव की विशेष कृपा अवसर रहेगा। इस दिन सभी राशि वालों को मेहनत व लगन से अपने जीवन के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए आगे बढ़ने के लिए प्रयास करने चाहिए। (today Horoscope) क्योंकि मेष, वृषभ, कर्क जैसी राशियों में जो योग बना रहा है, वह जीवन में सकारात्मक बदलाव लेकर आ रहा है। हालांकि कुछ राशि वालों को सावधानी रखने की जरुरत है। विशेषकर खर्च में बहुत अधिक संयम रखें।

24 January Rashifal : मेष राशि

मेष वालों के लिए आज दिन कोई खुशखबरी लेकर आ सकता है। हालांकि इस राशि में तनाव का भी योग बन रहा है, लेकिन इससे घबराने की जरूरत नहीं हैं। साथ ही कोई नया काम करने की योजना भी बनती दिख रही है। जरूरत है कि कोई नया काम शुरू कर रहे हैँ तो अपने विवेक से काम लें। (today Horoscope) क्योंकि किसी के आग्रह पर अपने काम छोड़ कर दूसरे के काम लगने से काम बिगड़ सकता है। अपने कामों को प्राथमिकता से पूरा करें, यह दिन शुभता लेकर आएगा। आर्थिक पहलू के रूप में कोई कार्य लंबित है तो इसको भी पूरा करने का संकल्प करें।

24 January Rashifal : मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए 24 जनवरी का दिन बेहद सामान्य रहेगा। ऐसे में जरूरी है कि खर्च करते समय हाथ को रोकें। यह जीवन में सुख देने वाला फैसला होगा। इस दिन परिवार के कुछ लोगों के स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है। इसके लिए अधिक चिंतित होने की जरूरत नहीं है। सामान्य उपाय से यह ठीक हो जाएंगे। वहीं आपकी राशि के अनुसार इस दिन परिवार में रिश्तों पर खास ध्यान देना होगा। क्योंकि बिना कारण परेशानी रहेगी। ऐसे में कोई भी फैसला लेते समय विचार कर लें।

24 January Rashifal : कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए यह बहुत ही विशेष है। यदि आप कोई इंवेस्टमेंट प्लान बना रहे हैं तो यह उचित मौका होगा। हालांकि इसमें सावधानी जरूरी है। लापरहवाही के कारण आर्थिक नुकसान होने का खतरा रहेगा। आज जो भी काम कर रहे हैं, उस पर पूरा ध्यान दें। खुद पर विश्वास रखें और ध्यान रहे कि कारोबार में कोई धोखा नहीं दे। शिक्षा के क्षेत्र में कार्य कर रहे लोगों को भी यह दिन सफलता दिलवाने वाला है।

24 January Rashifal : सिंह राशि

यह दिन सिंह राशि वालों के लिए हर प्रकार से बेहतर रहेगा। जरूरी है कि संयमित रहें। विशेषकर बिना बात किसी भी विवाद में नहीं पड़ें। यदि पूजा-पाठ या अनुष्ठान की योजना है तो आज इसको किया जा सकता है। यदि किसी से पैसे वापस लेने हैं तो इसको लेकर थोड़ा गंभीर प्रयास करें। इसमें सफलता मिल सकती है। मन पर कोई भी बोझ नहीं रखें। हालांकि ऐसी स्थिति बन सकती है, लेकिन अपने ईष्ट का ध्यान लगाएं।

24 January Rashifal : कन्या राशि

कन्या राशि वालों को आज जेब ढीली करनी होगी। यह दिन खर्च का योग लेकर आ रहा है। हालांकि इसमें कोई नुकसान का खतरा नहीं है। परिवार के साथ संबंध मधुर रखें। परिवार में यदि कोई व्यक्ति चुभने वाली बात कहता है तो इसका बुरा नहीं मानते हुए नजरअंदाज कर दें। यह आपको तरक्की देगा। यदि आपके जीवन का कोई रहस्य है तो इसको लेकर सतर्क रहें। इसके कारण परेशानी बढ़ सकती है। जीवन साथी के साथ समय बिताएं और संतान पर लेकर सतर्क रहें। दिन में किसी भी समय गाय को चारा खिलाने का संकल्प करें। इससे दिन आसान हो जाएगा।

24 January Rashifal : तुला राशि

बेशक तुला राशि वालों के लिए आए कम रहेगी, लेकिन दिन खुशियां लेकर आ रहा है। कोई बहुत ही प्रिय रिश्तेदार या परिवार का सदस्य विशेषरूप से मिलने आ सकता है। कुछ बातें मन को परेशान कर सकती हैं, लेकिन स्थित रहें। सुबह ही काले कुत्ते को सरसों का तेल लगा कर रोटी खिला देने से दिन सामान्य होगा। यदि घर या दुकान निर्माण की योजना है तो इसको शुरू किया जा सकता है। बाहर जाने की योजना है तो अपने सारे सामान को संभाल कर रखें। अपनों से सहयोग मिलेगा, लेकिन संपत्ति को लेकर कुछ परेशानी आ सकती है।

24 January Horoscope: Scorpios should be cautious, Libras should avoid spending.
सतर्क रहें वृश्चिक राशि वाले, तुला राशि वाले खर्च से बचें

24 January Rashifal : वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों को अपने स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहने की जरूरत है। मौसम के अनुसार वस्त्र और खानपान रखें। यदि कोई कानून मामला चल रहा है तो इस पर ध्यान दें। कानूनी मामले में होने वाला कार्य परेशान कर सकता है। सुबह ही पीपल के पेड़ में जल डाल कर घर से बाहर निकलें। इससे दिन की बाधाएं कम हो सकती हैं। यदि कोई नया कार्य करने की योजना है तो इसको कर लें।
किसी के बिना बात के मामले में नहीं फंसें। अपना काम पूरी मेहनत व लगन से करेंगे तो सफलता मिलेगी।

24 January Rashifal : धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए यह दिन थोड़ा परेशानी व असमंजस भरा रहेगा, लेकिन निर्णय लेने की क्षमता से इसको कम किया जा सकता है। ऐसे में कोई भी निर्णय बहुत ही सोच समझ कर लें। जल्दबाजी में किया गया कार्य परेशानी में डाल सकता है। विशेषकर आफिस के काम में पूरा ध्यान लगाएं। यदि कोई बात साफ नहीं हुई तो अपनी सहकर्मी या बोस से बार-बार पूछ कर पूरा करें, लेकिन इसको टालना सही नहीं है।संतान को लेकर अच्छा है तो उसे पूर्ण करने का प्रयास करें। जरूरी है कि दान करें। यात्रा पर जाने का योग भी बन रहा है।

24 January Rashifal : मकर राशि

मकर राशि वालों को आज अपने धर्य का परिचय देना होगा। यही सबसे बड़ी जीत होगी। जरूरी है कि बिना बात की बसह से अपनी ऊर्जा को समाप्त नहीं करें। कार्य के दौरान ऐसी स्थिति आएंगी, लेकिन अपने काम से काम रखें। इससे हर विपरीत परिस्थिति में सफलता मिलेगी। यदि व्यापार कर रहे हैं तो अच्छा लाभ मिलने का योग है। आपको कोई ऐसी वस्तु या समाचार मिल सकता है, जिसका आपको इंतजार था। काम से संबंधित कार्यों में सफलता मिलेगी। आज हो सके तो पुराने मित्रों के साथ मिलने का कार्यक्रम रखें।

24 January Rashifal : कुंभ राशि

कुंभ राशि को आज अपने और पराये का अंतर पहचाना होगा। एक बार बात होते ही किसी पर विश्वास नहीं करें। शत्रु से सावधान रहने की जरूरत है। नौकरी में कुछ बाधा आ सकती है, लेकिन संकल्प करें कि नए पौधे लगाएंगे। इससे दिन सामान्य होगा। आज निवेश का विचार है तो इसको टाल दें। परिवार की जिम्मेदारी लेते हुए सफलता मिलने का योग बन रहा है। धार्मिक कार्यों में लगे रहने से दिन अच्छा होगा। स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें और खाना संतुलति लें।

24 January Rashifal : मीन राशि

मीन राशि वालों के घर पर मेहमान आने का योग बन रहा है। इसके लिए तैयारी रखें। हालांकि व्यापार के मामले में भी कोई मेहमान आ सकता है, जो सुखद समाचार लेकर आएगा। जरूरत है कि स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें। कोई भी ऐसा क्रियाकलाप नहीं करें, जो स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है। आज के लिए विरोधियों से सावधान रहें और अपने कार्य की योजना किसी भी सांझा नहीं करें। हो सके तो सरसों के तेल का दान करें। या फिर तेल से बनी वस्तु जरूरमंद को खिला दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button