350th Martyrdom Day of Guru Tegh Bahadur Sahib : 25 नवंबर तक दिल्ली में इस रूट पर यातायात रहेगा प्रभावित

लाल किले के आसपास जा रह हैं तो जांच लें रूट

350th Martyrdom Day of Guru Tegh Bahadur Sahib : दिल्ली किे लाल किले पर गुरु तेग बहादुर साहिब के 350वें शहीदी दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसको लेकर यहां कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ ट्रैफिक रूट भी प्रभावित रहेंगे। ऐसे में यदि आप इन दिनों में लाल किले के आसपास जा रहे हैं तो पहले रूट देख लें। यह कार्यक्रम 19 नवंबर से शुरू हो चुका है और 25 नवंबर तक चलेगा।

यहां होने वाले कार्यक्रम को लेकर दिल्ली पुलिस द्वारा एडवाइजरी जारी की गई है। गुरु तेग बहादुर साहिब के 350वें शहीदी दिवस को लेकर यहां हो रहे कार्यक्रम के दौरान विशेष व्यवस्था रहेगी। इस कार्यक्रम में कई वीवीआईपी के साथ काफी संख्या में लोग पहुंचेंगे। ऐसे में व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है। कुछ दिन पहले ही लाल किले के पास धमका भी हुआ था। ऐसे में पुलिस किसी भी प्रकार का जोखिम नहीं लेना चाहती।

Guru Tegh Bahadur Sahib : इन रूटों पर रहेगी विशेष व्यवस्था

गुरु तेग बहादुर साहिब के 350वें शहीदी दिवस के कार्यक्रम को लेकर जारी की गई एडवाइजरी में दिल्ली पुलिस ने कहा है कि नेताजी सुभाष मार्ग और निषाद राज मार्ग पर वाहनों की अधिक भीड़ रह सकती है। ऐसे में दिल्ली यातायात पुलिस यह सुनिश्चित करना चाहती है कि यातायात व्यवस्था सामान्य रहे और पैदल यात्रियों को सुरक्षा के साथ बेहतर व्यवस्था मिले। ऐसे में दिल्ली गेट और छत्ता रेल चौक की तरफ से नेताजी सुभाष मार्ग की तरफ आने वाली बसों और व्यवसायिक वाहनों को 25 नवंबर तक इन नियमों का पालन करना होगा। इस दौरान शाम 4 बजे से रात 11 बजे के बीच दिल्ली गेट चौक, छत्ता रेल चौक, जीपीओ चौक से रिंग रोड की तरफ डायवर्ट किया जा सकता है। वहीं कार्यक्रम को देखते हुए नेताजी सुभाष मार्ग और निषाद राज मार्ग पर यातायात को पूरी तरह से रोक दिया गया है। वहीं पुलिस ने ऐसी व्यवस्था की है कि जरूर पड़ने पर छत्ता रेल चौक, टी-प्वाइंट, सुभाष मार्ग, शांति वन चौक, जीपीओ चौक, दिल्ली गेट और हनुमान मंदिर क्रासिंग पर डायवर्जन की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही प्रशासन द्वारा लाल किला और चांदनी चौक बाजार आने वाले यात्रियों के लिए पार्किंग का अलग से प्रबंध किया गया है।

25 नवंबर तक दिल्ली में इस रूट पर यातायात रहेगा प्रभावित
25 नवंबर तक दिल्ली में इस रूट पर यातायात रहेगा प्रभावित

Guru Tegh Bahadur Sahib : पार्किंग में रखें वाहन

दिल्ली पुलिस द्वारा जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि इस दौरान अपने निजी वाहनों को सिर्फ तय की गई पार्किंग में रही रखें। इसके अलावा कहीं भी सड़क किनारे वाहन को खड़ा करने पर अव्यवस्था होने की संभावना रहेगी। इसके साथ ही पैदल चलने वालों को भी विशेष निर्देश दिए गए है कि वे सिर्फ फुटपाथ और निर्धारित की गई क्रासिंग के अनुसार ही चलें।

Guru Tegh Bahadur Sahib : इन मार्गों पर चलने से बचें

पुलिस की एडवाइजरी के अनुसार गुरु तेग बहादुर साहिब के 350वें शहीदी दिवस पर इस क्षेत्र में काफी भीड़ हो सकती है। ऐसे में रिंग रोड (राजघाट से चंदगीराम अखाड़ा), नेताजी सुभाष मार्ग, निषाद राज मार्ग, एसपीएम मार्ग, लोथियन रोड और बुलेवार्ड मार्ग भी यातायात प्रभावित रहेगा। ऐसे में इन मार्गों का उपयोग करने वाले यात्रियों को बचने के लिए सलाह दी गई है। इसके अलावा रानी झांसी रोड, सलीमगढ़ बाईपास, विकास मार्ग, पुस्ता रोड जहै से
रास्तों पर चलना चाहिए।

Guru Tegh Bahadur Sahib: लाल किले पर होंगे कई कार्यक्रम

इस दौरान लाल किले पर कई कार्यक्रम होंगे। साथ इसके पास शीश गंज गुरुद्वारा भी है। ऐसे में इस क्षेत्र में सिख श्रद्धालुओं की भीड़ खासी रहेगी। गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी दिवस के उपलक्ष्य पर यहां भव्य कार्यक्रम होने जा रहे हैं। इसमें सभी प्रकार की व्यवस्था बनाने की तैयारी की गई हैं। 19 से 25 नवंबर तक लाल किला मैदान में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। यहां गुरु तेग बहादुर से जुड़ी जानकारियां देने के लिए अस्थाई संग्रहालय बनाया गया है। इससे काफी लोग यहां पहुंचेंगे। साथ इस दौरान प्रतिदिन लाइट एंड साउंड शो हाेंगे। 23 से 25 नवंबर तक कीर्तन दरबार का आयोजन भी किया जाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button