Voter list error : मतदाता सूची में कमाल, बिना शादी जुड़ गया पत्नी का नाम !
मामला सामने आने के बाद जांच की बात कह रहे अधिकारी, 30 दिसंबर तक दी जा सकती है आपत्ति
Voter list error : देश के सरकारी सिस्टम में कई बार ऐसे मामले सामने आते हैं, जो न सिर्फ हैरान परेशान करते हैं, बल्कि सरकारी व्यवस्था पर भी प्रश्न खड़े कर देते हैं। ऐसा ही मामला अब उत्तर प्रदेश में आया है। (up news) यह मामला है यहां पंचायत चुनाव के लिए तैयार की गई मतदाता सूची में। यहां एक युवक जो, 18 साल का भी नहीं है, उसके वोट के साथ उसकी पत्नी का वोट भी बना दिया गया है। हालांकि अभी यह युवक भी वोट के लिए आयु पूरी नहीं कर पाया है।
मामला है उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव का। यहां त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतदाता सूची का अनंतिम प्रकाशन किया जा चुका है। इसमें किसी भी प्रकार की खामी मिलने पर 30 दिसंबर तक मतदाता अपना दावा, आपत्ति दर्ज करवा सकते हैं। (up news) अभी इसमें कुछ समय बचा हुआ है। यह मामला मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य के दौरान सामने आया है। यह गड़बड़ी पकड़े जाने पर अब मामला बड़ा हो गया है। यहां एक बीएलओ द्वारा मतदाता सूची में एक नाबालिग को ही बालिग बना दिया।
सिर्फ इतने से भी काम नहीं चला, इस नाबालिक की शादी भी मतदाता सूची में करवा दी गई है। साथ ही मतदाता सूची में इस बिन ब्याहे नाबालिक की पत्नी का नाम भी दर्ज कर दिया गया। (bahraich news) यह देख कर अब परिवार के लोग भी हैरान और परेशान हैं। हालांकि आरोप लगाया गया है कि यह सब बीएलओ ने पूर्व प्रधान से गठजोड़ किया है।
साथ ही इसकी जांच करते हुए कार्रवाई की भी मांग की जा रही है। इसको लेकर अब उत्तर प्रदेश के बलहा विकास खंड के दलजीतपुरवा गांव चर्चा में है। इस गांव की जो नई मतदाता सूची लोगों के समक्ष आई है, इसमें वोटर लिस्ट क्रम संख्या 496 पर इस युवक का वोट दर्ज किया गया है। इसमें ब्रह्मानंद पुत्र सुखराम की फर्जी पत्नी का नाम मनीषा दर्ज करते हुए वोटर लिस्ट को बनाया गया है।
Voter list error : 18 का भी नहींं ब्रह्मानंद
वहीं परिवार के लोगों का कहना है कि ब्रह्मानंद अभी 18 साल का भी नहीं हुआ है। इसके बावजूद न सिर्फ उसका नाम मतदाता सूची में आ गया, बल्कि उसकी पत्नी का भी वोट बन गया। ग्रामीणों का कहना है कि यह सब बीएलओ का काम कर रहे एक पटवारी और गांव के एक पूर्व प्रधान के साथ उनके भाई ने करवाया है। (bahraich news) इन सभी के गठजोड़ से मतदाता सूची में बड़े स्तर पर गड़बड़ी की बात भी ग्रामी कह रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि उनके गांव की मतदाता सूची में 130 से ज्यादा नाबालिगों के नाम जोड़े गए हैं। अब इसको लेकर विवाद हो रहा है।
Voter list error : बीएलओ और पूर्व प्रधान का गठजोड़
गांव के लोगों ने कहा कि दलजीतपुरवा गांव की मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन से पहले 290 मकान नंबर में 80 से ज्यादा नाम दर्ज थे। इसके बाद जब 23 दिसंबर को मतदाता सूची आई तो इसके बाद नाबालिगों के नाम भी जोड़ दिए गए। वहीं इस पूरे मामले में ग्राम प्रधान प्रियंका का कहना है कि यह पूरा खेला बीएलओ और पूर्व प्रधान के गठजोड़ का परिणाम है।
Voter list error :नियमानुसार कार्रवाई होगी
मोतीपुर तहसील के नायाब तहसीलदार ब्रह्मदीन यादव के अनुसार मतदाता सूची में कोई भी फर्जी मतदाता का नाम नहीं रहने दिया जाएगा। अभी प्रक्रिया चल रही है। जो भी गड़बड़ी हुई है, इसका दावा – आपत्ति फार्म भरवा कर ऐसे फर्जी नाम हटाने का काम किया जाएगा। वहीं बहराइच के डीएम अमित कुमार ने भी इस मामले में जांच करवाने की बात कही है। साथ ही उन्होंने कहा कि सभी फर्जी नाम हटवाए जाएंगे। यदि कोई गड़बड़ी पाई जाती है तो बीएलओ पर भी नियमानुसार कार्रवाई होगी।










