Aaj k sona Chandi k bhav : सोना के रेट घटे, चांदी के बढ़े नखरे, रिकार्ड स्तर पर पहुंची चांदी

देखें आज के ताजा भाव

Aaj k sona Chandi k bhav : देश में पिछले कुछ दिनों से सोने-चांदी की कीमतों में लगातार उछाल हो रहा है और यह अपने रिकार्ड स्तर पर पहुंच चुकी है। पहली बार ऐसा हो रहा है कि चांदी दो लाख रुपए प्रति किलो का आंकड़ा छूने के करीब है। आज 12 दिसंबर 2025 को देश भर में 24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट, 14 कैरेट सोने व चांदी की कीमतें क्या रही, आइए इसके बारे में बता देते हैं।

इंडियन बुलेटिन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 11 दिसंबर यानि आज 24 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 27 हजार 790 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। हालांकि कल की अपेक्षा 200 रुपए भाव कम हुआ है लेकिन ज्यादा असर (Gold Silver Price) देखने को नहीं मिला है। वहीं चांदी का भाव 1 लाख 99 हजार रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है।

एक दिन पहले ही चांदी (Aaj k sona Chandi k bhav) का भाव 1 लाख 78 हजार रुपए प्रति किलोग्राम के आसपास चल रहा था लेकिन एक ही दिन में इतनी बड़ी छलांग लगाकर चांदी 2 लाख के आंकड़े को छूने जा रहा है। यह चांदी (Silver Price) का अब तक का सबसे ज्यादा भाव है।

सोने-चांदी का भाव (Aaj k sona Chandi k bhav)

सोना की शुद्धता      सुबह के रेट
सोना 24 कैरेट        127790 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट        127280 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 20 कैरेट        117005 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट         95840 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट        74760 रुपये प्रति 10 ग्राम
चांदी                     199100 रुपए प्रति किलो

ऐसे करें शुद्ध सोने की पहचान

सोने की शुद्धता की पहचान के लिए कुछ पैरामीटर तय किए गए हैं। इनके अनुसार ISO (Indian Standard Organization) द्वारा हॉल मार्क दिया जाता है। बात करें तो 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999 लिखा होता है। हालांकि गहनों के लिए 22 कैरे सोना ही खरीदा जाता है। इसलिए ज्यादातर सोना 22 कैरेट में बिकता है, और कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं।

24 कैरेट और 22 कैरेट में अंतर

बता दें कि 24 कैरेट सोना 99.9% शुद्ध माना जाता है जबकि 22 कैरेट सोने में 91% शुद्धता मानी जाती है। इसमें 9 प्रतिशत दूसरी धातू का मिश्रण होता है, जिससे जेवर तैयार किए जाते हैं। इसमें तांबा, चांदी या जिंक मिला दिया जाता है। ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।

सोना-चांदी खरीदते समय ये रखें ध्यान

सोने-चांदी के गहने खरीदते समय कुछ विशेष बातों को जरूर ध्यान रखें। सबसे पहले उसकी क्वॉलिटी चेक करें और ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें। हॉल मार्क ही सोने की सरकारी गारंटी है, जिसे ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) द्वारा निर्धारित किया जाता है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button