aaj ka sone ka bhav : सोने चांदी की कीमतों में गिरावट, देखें आज के ताजा प्राइस

aaj ka sone ka bhav : हरियाणा समेत देश भर में सोने-चांदी की कीमतों में लगातार उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सप्ताह में तीन दिन उछाल रहता है तो दो दिन गिरावट होती है। हालांकि गिरावट से उछाल ज्यादा हो रहा है। आज 22 दिसंबर 2025 को सोने चांदी की कीमतें क्या रही, आइए बताते हैं।

इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 22 दिसंबर सोमवार को सुबह 24 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 31 हजार 779 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। हालांकि दिन में दोबारा से प्राइस जारी होंगे। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक दिल्ली के सर्राफा बाजार में, सोने की कीमत 1,36,515 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) पर रही।

हरियाणा (Haryana me sona chandi ka bhav) के विभिन्न शहरों जींद, रोहतक, करनाल, अंबाला, भिवानी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, हिसार, भिवानी समेत बड़े शहरों में सोमवार को 24 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 35 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम रहा तो वहीं 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 1 लाख 24 हजार रुपए रहा। यूं तो 22 कैरेट सोने से ही आभूषण (gold silver rates today) आदि बनते हैं और आम तौर पर 22 कैरेट सोने का ही प्रयोग किया जाता है।

IBJA पर देश भर का सोने का भाव (Gold rates today)

सोना 24 कैरेट    : 131779 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट    : 131251 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट    : 120710 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट    : 98834 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट    : 77091 रुपये प्रति 10 ग्राम

Silver rates today : चांदी की कीमतों में भी गिरावट

देश भर में चांदी की कीमतों में भी लगातार उतार चढ़ाव चल रहा है। दिल्ली समेत आसपास के बड़े शहरों में चांदी 2 लाख 9 हजार रुपए प्रति किलोग्राम के भाव पर बिक रही है। एक दिन पहले ही 2 लाख 12 हजार रुपए प्रति किलोग्राम का चांदी का भाव था। हरियाणा में आज चांदी के भाव (Haryana me chandi ka bhav) की बात करें तो हरियाणा के बड़े शहरों में चांदी 2 लाख 11 हजार 100 रुपए प्रति किलोग्राम पर बिक रही है।

Gold Silver Price : सोना-चांदी खरीदते समय ये रखें ध्यान

सोने-चांदी के गहने खरीदते समय कुछ विशेष बातों को जरूर ध्यान रखें। सबसे पहले उसकी क्वॉलिटी चेक करें और ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें। हॉल मार्क ही सोने की सरकारी गारंटी है, जिसे ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) द्वारा निर्धारित किया जाता है। हॉल मार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button