Advisory for indian citizens in venezuela : भारत ने वेनेजुएला में अपने नागरिकों के लिए क्यों जारी की एडवाइजरी

अत्यधिक सतर्कता बरतने का आह्वान, यात्रा करने से भी बचें भारतीय नागरिक

Advisory for indian citizens in venezuela : वेनेजुएला में ताजा स्थिति को देखते हुए भारत सरकार ने अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। इसमें वेनेजुएला में रह रहे भारतीय लोगों को अत्यधिक सतर्कता बरतने को कहा गया है। साथ ही भारत सरकार की ओर जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि भारतीय नागरिकों को वेनेजुएला की यात्रा करने से बचना चाहिए।

इसको लेकर भारत ने शनिवार रात अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। इसमें सरकार की ओर से साफ किया गया है कि भारतीय नागरिक वेनेजुएला की यात्रा करने से बचें। यह एडवाइजरी अमेरिका द्वारा वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की गिरफ्तारी के कारण उत्पन्न स्थिति के मद्देनजर जारी की गई है।विदेश मंत्रालय ने वेनेजुएला में मौजूद सभी भारतीयों से अत्यधिक सतर्कता बरतने कहा कहा है। साथ ही यह भी आह्वान किया है कि अपनी गतिविधियों को सीमित रखें।

Advisory for indian citizens in venezuela : दूतावास के संपर्क में रहें भारतीय नागरिक

भारत सरकार की ओर से जारी एडवाइजरी में विदेश मंत्रालय द्वारा कहा गया है कि वेनेजुएला में वर्तमान घटनाक्रम के चलते भारतीय नागरिकों को वेनेजुएला की सभी गैर-आवश्यक यात्रा करने से बचना चाहिए। जो सभी भारतीय वेनेजुएला में किसी भी कारण से हैं, उन्हें अत्यधिक सतर्कता बरतनी चाहिए। साथ ही अपनी गतिविधियों को सीमित करने और काराकास में भारतीय दूतावास के संपर्क में रहने की सलाह दी जाती है।वेनेजुएला में लगभग 50 गैर-निवासी भारतीय और 30 भारतीय मूल के व्यक्ति हैं।

Advisory for indian citizens in venezuela : जानें राष्ट्रपति मादुरो के बारे में

वेनेजुएला के राष्ट्रपति मादुरो कभी साधारण बस ड्राइवर होते थे। उनका जन्म 23 नवंबर 1962 को हुआ। फिलहाल वे वेनेजुएला के अपदस्थ राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के रूप में जाने जा रहे हैं। वे श्रम संघ के नेता के बेटे हैं और कभी बस ड्राइवर थे। इसी काम से वे अपना जीवन यापन करते थे। इसके बाद 1992 में तत्कालीन सैन्य अधिकारी ह्यूगो शावेज के नेतृत्व में उन्होंने राजनीति की शुरूआत की। तब वे शावेज के करीबी बन गए। 1998 में शावेज के नेतृत्व में उन्होंने चुनाव भी लड़ा।

Advisory for indian citizens in venezuela : भारत ने वेनेजुएला में अपने नागरिकों के लिए क्यों जारी की एडवाइजरी
Advisory for indian citizens in venezuela : भारत ने वेनेजुएला में अपने नागरिकों के लिए क्यों जारी की एडवाइजरी

Advisory for indian citizens in venezuela : दुनिया भर में फैलाया तेल का कारोबार

शावेद के शासनकाल के दौरान मादुरो नेशनल असेंबली के अध्यक्ष के साथ विदेश मंत्री भी बन गए। अपने विदेश मंत्री के कार्यकाल के दौरान मादुरो ने वेनेजुएला के तेल कारोबार को पूरी दुनिया में फैलाया। शावेज ने अपने निधन से पहले ही निकोलस मादुरो को अपना उत्तराधिकारी चुन दिया था। इस प्रकार 2013 में शावेज के निधन होने के बाद मादुरो ने चुनाव जीता और वेनेजुएला के राष्ट्रपति बन गए।

Advisory for indian citizens in venezuela : महंगाई रही 7वें आसमान पर

यह भी विशेष पहलू रहा कि निकोलस मादुरो के शासनकाल में वेनेजुएला देश भारी आर्थिक संकट में घिर गया। इसका असर स्थानीय अर्थव्यवस्था पर पड़ा और वहां और महंगाई चरम सीमा तक पहुंच गई। निकोलस मादुरो के शासनकाल को चुनावों में धांधली, खाद्य संकट और अधिकारों के हनन के जैसे मामले आम हो चले थे। इनके आरोप लगते रहे। उन्होंने 2014 और 2017 में सरकार के खिलाफ आंदोलनों को बहुत ही बेरहमी से कुचल दिया था। जनवरी 2025 में हुए राष्ट्रीय चुनाव में वह तीसरी बार देश के राष्ट्रपति चुने गए। अब ताजा घटनाक्रम में उन्हें अमेरिका द्वारा हिरासत में लिया गया है।

Advisory for indian citizens in venezuela : पिछले महीने दी थी जानकारी

इससे पहले पिछले महीने 12 दिसंबर को अमेरिका ने वेनेज़ुएला की राजधानी काराकास में बड़े पैमाने पर हमले करने की बात कही थी। इन हमलों के बाद वेनेज़ुएला में आपातकाल की घोषणा कर दी गई थी। अमेरिका का दावा था कि हमलों के बाद राष्ट्रपति मादुरो और उनकी पत्नी को पकड़ लिया है। इतना ही नहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि अमेरिका ने वेनेजुएला और उसके नेता राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के खिलाफ सफलतापूर्वक बड़े पैमाने पर हमला किया है।

वहीं अब निकोलस मादुरो की गिरफ्तारी वाली तस्वीरों के आने के बाद चीन ने कहा है कि एक संप्रभु देश के खिलाफ अमेरिका के खुलेआम बल प्रयोग और उसके राष्ट्रपति के खिलाफ कार्रवाई पर बहुत हैरानी जताई है। साथ ही इसकी कड़ी निंदा भी की गई है। वहीं ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ने कहा है कि इन हमलों में ब्रिटेन की कोई भूमिका नहीं है जबकि अर्जेंटीना ने अमेरिका द्वारा की गई कार्रवाई का स्वागत किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button