Affordable Electric SUV : कम कीमत में इलेक्ट्रिक SUV का मजा लेना है तो लें यह कार

5 सीटर कार, बेहतर सेफ्टी रेटिंग के साथ है टाटा पंच

Affordable Electric SUV :  यदि आप SUV सेगमेंट में इलेक्ट्रिक कार लेना चाहते हैं और यह भी 10 लाख रुपये के बजट में तो आपके लिए टाटा पंच बेहतर विकल्प हो सकता है। यह पांच सीटर कार मार्केट में काफी पंसद की जा रही है। कंपनी द्वारा Punch EV दो बैटरी विकल्पों के साथ उपलबध करवाई जा रही है। पहला विकल्प है 25 kWh बैटरी पैक है। यह करीब 315 किलोमीटर तक की रेंज देता है। इसके कारण यह गाड़ी यूजर को पसंद आ रही है। इसका दूसरा विकल्प है 35 kWh लांग रेंज बैटरी पैक है। इसको एक बार चार्ज करने पर कंपनी का दावा है कि यह 421 किलोमीटर तक चलाई जा सकती है। हालांकि इसके सीएनजी व पेट्रोल वर्जन की भी काफी मांग रहती है।

इस समय भारतीय कार बाजार की बात करें तो tata Punch EV सबसे किफायती 5-सीटर इलेक्ट्रिक SUV की श्रेणी में आती है। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार इजाफा हो रहा है। ऐसे में Punch EV मिडिल क्लास परिवारों के बीच काफी लोकप्रिय हो रही है। SUV जैसा शानदार लुक होने के साथ इस गाड़ी में टाटा की भरोसेमंद सुरक्षा भी मिल रही है। इसके साथ ही गाड़ी चलाने का खर्च कम रहने के कारण यह गाड़ी अपने सेगमेंट में सबसे ऊपर बनी हुई है। इस गाड़ी शहर की शानदार सड़कों के अलावा थोड़े रफ रास्तों पर भी चलाने में आरामदायक रहता है।

Affordable Electric SUV : 10 लाख से कम बजट में बेस माडल

हालांकि गाड़ी के अलग-अलग वैरिएंट उपलबध हैं, लेकिन Tata Punch EV एक्स-शोरूम कीमत 9.99 लाख से शुरू होती है। इस बजट में आपको गाड़ी का बेस वेरिएंट Smart MR मिल जाएगा। हालांकि टाप वेरिएंट 14.99 लाख तक मिलता है। साल के अंतिम महीने में कंपनी द्वारा कई आफर भी दिए जा रहे हैं। इसके तहत 100% आन-रोड फाइनेंसिंग के अलावा 1.20 लाख रुपये तक के लाभ भी मिल रहे हैं। Punch EV को को 8099 की EMI पर भी अपना बनाया जा सकता है।

Affordable Electric SUV : दो वैटरी विकल्प

टाटा पंच को विशेष बनाने वाला एक कारण इसके दो वैटरी विकल्प भी है। इसका पहला विकल्प 25 kWh बैटरी पैक है। इससे करीब 315 किलोमीटर तक की रेंज मिलती है। वहीं दूसरा विकल्प 35 kWh लांग रेंज बैटरी पैक है। इससे गाड़ी को एक बार चार्ज कर 421 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। वहीं इसके DC फास्ट चार्जर से गाड़ी को 10 से 80 प्रतिशत तक चार्ज होने में करीब 56 मिनट का समय लगता है। अलग-अलग ड्राइव मोड्स होने के कारण इसकी ड्राइविंग आसान हो जाती है।

Affordable Electric SUV : मन को भा जाते हैं फीचर्स

Punch EV के फीचर्स भी इसको खास बनाते हैं। इस गाड़ी में बड़े साइज का टचस्क्रीन सिस्टम, वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay, डिजिटल डिस्प्ले, 360-डिग्री कैमरा, क्रूज कंट्रोल और इलेक्ट्रिक सनरूफ जैसे फीचर्स दिए जा रहे हैं। साथ ही हाई ग्राउंड क्लीयरेंस भी मिलता है। यह भारतीय सड़कों के लिए काफी उपयोगी साबित हो रहा है। इसके अलावा यह गाड़ी सबसे अहम इसकी सुरक्षा रेटिंग के कारण बन रही है। सेफ्टी के मामले में Tata Punch EV काफी मजबूत गाड़ी साबित हो रही है। गाड़ी में 6 एयरबैग, ABS, EBD, हिल होल्ड कंट्रोल और दमदार बाडी दी जा रही है। इसे भारत NCAP से 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग भी मिल हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button