Affordable Flats : हरियाणा के 5 शहरों में मिलेंगे सस्ते फ्लैट
गरीब परिवारों के लिए नायब सरकार की नायाब योजना
Affordable Flats : हरियाणा सरकार ने गरीब लोगों को आवास सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए बड़ी योजना बनाई है। इसके लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बड़ी योजना को मंजूरी दी है। इसके तहत हरियाणा के बड़े शहरों में जैसे गुरुग्राम, फरीदाबाद, रेवाड़ी, रोहतक और पानीपत यह योजना शुरू होगी। सरकार की योजना मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के तहत गरीब परिवारों को सस्ते फ्लैट उपलब्ध कराने की तैयारी है।
इन सभी शहरों में सरकार की योजना के तहत फ्लैट पाने के लिए वीरवार 29 जनवरी 2026 से बुकिंग भी शुरू हो गई है। हालांकि के इसके लिए पहले ही पंजीकरण हो चुका है। ऐसे में पहले पंजीकरण करवा चुके गरीब परिवार अब मात्र 10 हजार रुपये देकर फ्लैट की बुकिंग करवा सकते हैं।
इसके लिए कुछ समय पहले सरकार ने आवेदन मांगे थे। इसके बाद हाउसिंग फार आल विभाग द्वारा इन आवेदनों का भौतिक सत्यापन किया गया। जो भी लोग पात्र पाए गए हैं, उनकी सूची वेबसाइट पर डाली गई है। अब वे ही परिवार फ्लैट की बुकिंग करवा सकते हैं, जिनका नाम इस सूची में आया है।
Affordable Flats In Haryana : 15 हजार परिवारों को मिल चुके हैं प्लाट
इससे पहले हरियाणा सरकार द्वारा मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के तहत प्रदेश के 14 शहरों के 15 हजार 256 परिवारों को प्लाट दिए गए थे। इसके तहत लाभर्थियों को 30-30 गज के प्लाट मिल चुके हैं। (Affordable Flat) वहीं सरकार द्वारा इन दिए गए प्लाटों पर मकान बनाने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत ढाई लाख रुपये की सब्सिडी उपलब्ध करवाई जाएगी। शहरी क्षेत्रों में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत कुल 77 हजार 900 घरों का निर्माण हो चुका है। इस के लिए लोगों को 650 करोड़ रुपये की सहायता दी गई है। वहीं 50-50 गज के 4533 प्लॉट दिए जा चुके हैं।

561 गांवों में प्लाट देने की तैयारी
वहीं सरकार द्वारा मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत 561 गांवों में एक लाख 58 हजार आवेदकों को प्लाट दिए जाने हैं। इसके लिए जमीन चिह्नित कर प्रक्रिया शुरू की गई है। इस योजना में भी प्लाट हरियाणा सरकार देगी और मकान बनाने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत राशि दी जाती है। इसमें लाभार्थी को 1 लाख 38 हजार रुपये की वित्तीय सहायता दी जाती है। हालांकि पहले हरियाणा में ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 69 हजार 150 मकान बनवाए जा चुके हैं। इसके तहत लोगों को 579 करोड़ रुपये की सहायता दी गई है।
ग्रामीण योजना के 2 चरण
इस योजना के तहत गांवों में प्लाट देने के दो प्रारूप तैयार किए गए है। सरकार द्वारा घोषित महाग्राम पंचायतों में 50 गज का प्लाट दिया जा रहा है, जबकि सामान्य गांवों में 100 वर्ग गज का प्लाट प्रत्येक परिवार को हरियाणा सरकार दे रही है। वहीं इनमें निर्माण की राशि केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत दिलवाई जाती है। हरियाणा प्रदेश की बात करें तो प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 में 52 हजार 288 लाभार्थी परिवारों का पंजीकरण हो चुका है।
Affordable Flats : सोनीपत में किराये पर सस्ते फ्लैट देने की योजना शुरू
वहीं प्रदेश सरकार द्वारा श्रमिकों को सस्ते फ्लैट किराये पर देने की योजना भी शुरू की है। इसको पायलट प्रोजेक्ट के अंतर्गत सोनीपत में शुरू किया गया है। (sonipat news) इसके तहत शहरी प्रवासियों, असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को आवास दिया जाता है। इसके लिए किराये की दर भी सस्ती रखी गई हैं। जो लोग अपना घर नहीं खरीदना चाहते, वे किराये पर भी ऐसे फ्लैट ले सकते हैं। सोनीपत में करीब 1600 फ्लैट बनाने की योजना शुरू की है। यहां पर ऐसे श्रमिक 25 वर्षों के लिए कम किराये पर आवास ले सकते हैं।










