Air India Maharaja Lounge : इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर खुला यह खास महाराजा लाउंज
एयर इंडिया के इस लाउंज के बारे में जानकार आप भी चौंक जाएंगे
Air India Maharaja Lounge : देश की प्रतिष्ठित हवाई यात्रा प्रदाता कंपनी एयर इंडिया द्वारा दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक खास लाउंज खोला है। इस महाराजा लाउंज की सुविधाएं फर्स्ट क्लास, बिजनेस क्लास के यात्रियों के अलावा महाराजा क्लब के प्लैटिनम और गोल्ड सदस्यों के लिए भी रहने वाली हैं। आधुनिक जीवनशैली के साथ यह महाराजा लाउंज प्राचीन भारतीय परंपराओं को भी दिखाएगा। कंपनी द्वारा अपने विशेष श्रेणी के उपभोक्ताओं के लिए इसकी सुविधा शुरू की है। लाउंज एयरपोर्ट के टर्मिनल -3 पर 16 हजार वर्ग फुट क्षेत्र में बनाया है। इसकी सेवाएं 16 फरवरी से शुरू हो चुकी हैं।
भारतीय हवाई सेवा के इतिहास में एयर इंडिया का अपना स्थान है। क्योंकि एयर इंडिया ही पहली भारतीय एयरलाइन कंपनी बनी। हालांकि 1932 में जेआरडी टाटा द्वारा इसकी शुरूआत टाटा एयरलाइंस के रूप में की गई। 1946 में इस कंपनी को सार्वजनिक कंपनी का रूप दे दिया गया। इसके बाद सरकार द्वारा 1953 में इसका राष्ट्रीयकरण किया गया। एयर इंडिया के रूप में सरकारी आधिपत्य में चलने के बाद जनवरी 2022 में फिर से टाटा समूह ने एयर इंडिया काे अपने अधीन ले लिया।फिलहाल इस कंपनी का संचालन टाटा समूह द्वारा ही किया जा रहा है।
पुरानी प्रतिष्ठा बहाल करने में जुटी एयर इंडिया
हालांकि एयर इंडिया में लोगों को विश्वास हमेशा बना रहा है, लेकिन पिछले कुछ सालों में कड़ी प्रतियोगिता चली। ऐसे में सरकारी क्षेत्र की एयर लाइन कंपनी कुछ मामलों में पिछड़ी। अब फिर से टाटा समूह के अधीन आने के बाद यह कंपनी अपनी पुरानी प्रतिष्ठा बहाल करने में जुटी हुई है। इसके तहत ही एयर इंडिया द्वारा दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के टर्मिनल -3 पर महाराजा लाउंज की शुरूआत की है। यह लाउंज फर्स्ट क्लास और बिजनेस क्लास के यात्रियों के लिए खुला रहेगा। इसके अलावा यहां महराजा प्लैटिनम और गोल्ड सदस्यों को भी सुविधा दी जा रही है। इसके अलावा यह लाउंज स्टार एलायंस गोल्ड सदस्यों को भी सेवा देगा।
अत्याधुनिक लाउंज में भारतीयता की झलक
यूं तो टाटा समूह द्वारा इस लाउंज को बहुत ही आधुनिक बनाया गया है। इसकी भव्यता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है। कि इसको शुभारंभ टाटा संस और एअर इंडिया के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन द्वारा किया गया। एअर इंडिया का कहना है कि आधुनिक शैली के बावजूद यह लाउंज भारतीयता की झलक देगा। क्योंकि कंपनी द्वारा इसको सिर्फ वेटिंग एरिया के रूप में नहीं बनाया गया है। यह लाउंज भारतीय परंपरा के साथ आधुनिक विलासिता का अनोखा मेल होगा।
300 लोगों के बैठने की सुविधा
जैसा की नाम से ही साफ हो रहा है महाराजा लाउंज। ऐसे में यह लाउंज भव्य तो हो जा ही रहा है, इसके साथ यहां कई अन्य सुविधाएं भी होंगी। जैसे यह लाउंज 16000 वर्ग फुट में बनाया गया है। यहां पर एक साथ 300 लोगों को आराम से बैठाया जा सकता है। इसके अलावा यहां पर आधुनिक समय की सभी जरूरत यात्रियों को ध्यान में रख कर जुटाई गई हैं। वहीं इसका द एविएटर्स बार लाउंज को और भी विशेष बनाता है। इन सभी सुविधाओं के साथ लाउंज की छत बहुत ही खास है। क्योंकि छत को ऐसे का डिजाइन में बनाया गया है, 1932 के उस पुस मोथ विमान की थीम पर अधारित है, जो जेआरडी टाटा द्वारा उड़ाया गया था। साथ ही जो लोग यात्रा से पहले विश्राम करना चाहते हैं, उनके लिए भी यहां शांत वातावरण तैयार किया गया है।
विदेशी हवाई अड्डों पर भी सुविधा देगी एयर इंडिया
इस दौरान चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने कहा कि आने वाले समय में एयर इंडिया द्वारा भारतीय और विदेशी एयरपोर्ट भी ऐसी ही सुविधा दी जाएगी। ऐसे में दिल्ली में बना यह लाउंज अब इस कड़ी का नेतृत्व करने को तैयार है। क्योंकि लाउंज भी यात्रा का एक हिस्सा है। यह सुगम यात्रा की शुरूआत करवाता है। अब ऐसे ही न्यू-जेनरेशन’ लाउंज अन्य जगहों पर भी बनाए जाएंगे।










