Aslam Chaudhary Real Story : धुरंधर फिल्म के SP असलम चौधरी की असली कहानी, एनकाउंटर स्पेशलिस्ट
एक हाथ में सिरगेट, दूसरे में बंदूक, कांपते थे आतंकी
Aslam Chaudhary Real Story : हाल ही में रिलीज हुई बॉलीवुड फिल्म धुरंधर के चारों तरफ चर्चे हैं। कमाई से लेकर एक्टिंग, डायलॉग, एक्शन, गानों के बूते फिल्म दर्शकों पर अपना जादू बिखेरने में सफल रही। फिल्म में अक्षय खन्ना से लेकर रणवीर कपूर और संजय दत्त को काफी प्रशंसा मिल रही है। इसमें संजय दत्त ने पाकिस्तान के कराची में एसपी असलम चौधरी का किरदार निभाया है।
असल जिंदगी में भी असलम चौधरी आतंकियों, अपराधियों के लिए किसी खौफ से कम नहीं नहीं थे। 100 से ज्यादा एनकाउंटर कर चुके असलम चौधरी (Aslam Chaudhary Real Story) को एनकाउंटर स्पेशलिस्ट कहा जाता था और अपराधी उनके नाम से ही कांपते थे। 2014 में एक आत्मघाती हमले में उनकी मौत हो गई थी। असलम चौधरी के एक हाथ में हर समय सिगरेट और दूसरे में बंदूक रहती थी। धुरंधर फिल्म में भी संजय दत ने असलम चौधरी के जैसा ही करदार निभाया हे लेकिन फिल्म मेकर्स का कहना है कि यह फिक्शनल बताया है।
Aslam Chaudhary Real Story : पाकिस्तान के सबसे खुंखार और चर्चित पुलिस अधिकारी थे असलम चौधरी
अब यह फिल्म पाकिस्तान के एनकाउंटर स्पेशलिस्ट चौधरी असलम खान से इंस्पायर्ड है या नहीं ये तो मेकर्स ही बेहतर तरीके से बता पाएंगे, लेकिन असल के चौधरी असलम कौन थे? आइए इसके बारे में जानते हैं। कराची पुलिस के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और एनकाउंटर स्पेशलिस्ट चौधरी असलम खान, पाकिस्तान के सबसे खूंखार और चर्चित पुलिस अधिकारियों में से एक थे, जिनके एक हाथ में बंदूक तो दूसरी हाथ में सिगरेट रहती थी। एक ऐसा पुलिसकर्मी जिसको देखकर बड़े-बड़े गैंगस्टर और अपराधी कांप उठते थे।

हालांकि असलम चौधरी को कोई तो आतंकवादियों और गैंगस्टरों के लिए खतरनाक बताता है तो कोई कहता है कि वह अपराधियों के खिलाफ बड़ी क्रूरता से पेश आते थे। असलम खान पाकिस्तान के मनसेहरा जिले के एक पठान थे और 1980 के दशक में पुलिस में भर्ती हुए थे। वह अपने नाम के आगे ‘चौधरी’ इसलिए लगाते थे, क्योंकि उस वक्त उनके इलाके में शक्तिशाली पंजाबी जमींदारों की परंपरा हुआ करती थी और चौधरी टाइटल बहादुरी और लीडर का प्रतीक माना जाता था।
Aslam Chaudhary Real Story : माफियाओं की धमकी से नहीं डरे, एनकाउंटर से चर्चा में आए
असलम खान कराची के गुबहार पुलिस स्टेशन में SHO के रूप में ड्यूटीरत हुए तो उस समय कराची में गैंगस्टर का एकछत्र राज था। टारगेट किलिंग होती थी। असलम चौधरी ने इनका डटकर मुकाबला किया और एनकाउंटर कर डाले, जिसके बाद वह एक निडर पुलिसवाला बनकर चर्चा में आए। उन्हें जान से मारने की धमकी तक मिली लेकिन वह पीछे नहीं हटे। उन्होंने ल्यारी के एक-एक गैंग को चुनौती देते हुए ऑपरेशन शुरू किए। ल्यारी गिरोह के लीडर रहमान डकैत को मार गिराया। फिल्म ‘धुरंधर’ में रहमान डकैत का किरदार अभिनेता अक्षय खन्ना ने निभाया है।

Aslam Chaudhary Real Story : 9 जनवरी 2014 में मारे जा चुके असलम चौधरी
कराची के एसपी असलम चौधरी का 9 जनवरी 2014 को एक आत्मघाती हमल में निधन हो गया। असलम अपने काफिले के साथ ल्यारी एक्सप्रेस वे पर जा रहे थे, तभी उन पर अचानक से हमला हो गया और एक निडर, बेबाक अफसर की मौत हो गई। एसपी असलम चौधरी ने अपनी ड्यूटी के दौरान 100 से अधिक एनकाउंटर किए। धुरंधर फिल्म में संजय दत्त का किरदार उसी से प्रेरित बताया जा रह है लेकिन फिल्म मेकर्स इससे मना कर रहे हैं।










