Best Diesel Car : बेहतरीन डीजल गाड़ी खरीदनी है तो मार्केट में हैं शानदार आप्शन
बढ़िया माइलेज गाड़ियों पर डालें नजर
Best Diesel Car : कार खरीदते समय सभी की अपनी-अपनी पसंद हाेती है। हालांकि अभी ईवी व सीएनजी की गाड़ियों की मांग सबसे अधिक है, लेकिन कुछ लोग डीजल गाड़ियों को अपनी विशेषताओं के कारण पसंद करते हैं। ऐसे में यदि आप बेहतरीन डीजल कार खरीदना चाहते हैं तो इन गाड़ियों पर नजर डाल लें। यह आपके लिए बेहतरीन आप्शन हो सकता है।
डीजल कार को इसकी अधिक माइलेज के लिए काफी पसंद किया जाता है। दिल्ली एनसीआर से बाहर इन कारों की काफी मांग रहती है। साथ ही डीजल कार की अपनी विशेषताएं भी होती हैं। हालांकि इनकी लाइफ कम रहती है, लेकिन कीमत भी इसी अनुसार निर्धरित होती है। ऐसे में कई ऐसी गाड़ियां मार्केट में हैं, जो आपकी पसंद हो सकती हैं। यह कार ताकत के साथ माइलेज का जबरदस्त कोंबो देती हैं। ऐसे में आप अपनी सुविधा, पसंद व ट्रेंड के अनुसार गाड़ी का चयन कर सकते हैं। बेशक डीजल गाड़ियां फिलहाल कम ट्रेंडिंग हैं, लेकिन इनके चाहने वालों की कमी नहीं हैं।
Best Diesel Car : Tata Nexon :
इस कार में 1.5 लीटर का डीजल इंजन दिया जा रहा है। यह जो 115hp की पावर और 260Nm का टार्क बना कर सकता है। नेक्सोन डीजल कार मैनुअल और आटोमेटिक दोनों ही आप्शन में आती है। कंपनी का दावा है कि आटोमेटिक Nexon गाड़ी 24.08kmpl तक की माइलेज देती है। जबकि मैनुअल माडल में यह कार एक लीटर डीजल में 23.23 चलने की क्षमता रखती है।
Best Diesel Car : Mahindra XUV 3XO :
महिंद्रा XUV 3XO कार में कंपनी द्वारा 1.5 लीटर इंजन उपलब्ध करवाया जा रहा है। यह 117hp की शक्ति के साथ 300Nm का टार्क जनरेट करता है। इसमें 6 स्पीड मैनुअल और आटोमेटिक ट्रांसमिशन (गियर) का विकल्प मिल रहा है। कंपनी का दावा है कि MT माडल 20.6kmpl व AT 21.2kmpl तक माइलेज डीजल में देती हैं। हालांकि नई Mahindra XUV 3XO RevX कार में डीजल विकल्प नहीं है।

Best Diesel Car : Mahindra Bolero :
इस कार कार इंजन 1.5 व 76hp की पावर है। इसके अलावा 210Nm का टार्क बनता है। यह कार 7 सीटर SUV मैनुअल आप्शन उपलब्ध है। इसकी ARAI रेटिंग 16.5kmpl है। हालांकि वहीं Mahindra Bolero Neo की माइलेज एक लीटर डीजल में 18.04kmpl है। इस शानदार SUV कार में भी 1.5 लीटर डीजल इंजन के साथ 100hp की पावर मिलती है। यह इंजन 260Nm का टार्क दे रहा है।
Best Diesel Car : Hyundai Venue :
यह गाड़ी काफी आधुनिक है। इसमें 1.5 लीटर डीजल इंजन दिया गया है। नई वेन्यू में डीजल कार में 6 स्पीड मैनुअल गिरय सिस्टम के साथ ही 6 स्पीड आटोमेटिक विकल्प भी दिया जा रहा है। कंपनी डीजल आप्शन में Venue MT से 20.99kmpl का माइलेज क्लेम करती है। हालांकि इसके आटोमेटिक वेरियेंट में 17.90 किलोमीटर प्रति लीटर की मोइलेज मिल सकती है। इसमें माइलेज की कमी आई है। इसका कारण है कि यह गाड़ी कुछ भारी की गई है।
Kia Syros : Best Diesel Car :
इस कार में भी 1.5 लीटर का डीजल इंजन उपलब्ध है। यह 116hp की पावर के साथ्ज्ञ 250Nm का टार्क बनाता है। इस कार की माइलेज मैनुअल आप्शन में 20.75kmpl है। साथ ही आटोमेटिक में आप्शन में 17.65kmpl की माइलेज मिल सकती है।
Best Diesel Car : Kia Sonet :
इस गाड़ी में इंजन की बात करें तो Syros का इंजन ही दिया जा रहा है। वहीं फीचर के साथ 1.5 लीटर डीजल इंजन, 116hp पावर है। इसके आटोमेटिक वैरियेंट का माइलेज 18.6kmpl है। इसके साथ ही मैनुअल डीजल इंजन का माइलेज लगभग 22.3kmpl तक हो सकता है।
Hyundai Grand i10 : यह एक हैचबैक कार है। ऐसे में इसके साथ 1.2 लीटर डीजल इंजन दिया जा रहा है। यह कार सिर्फ मैनुअल विकल्प के साथ उपलब्ध है। कंपनी द्वारा इस गाड़ी का माइलेज 24 kmpl क्लेम किया जाता है। वहीं Hyundai i20 गाड़ी 25 kmpl तक की माइलेज देने का दावा किया ज रहा है।










