Best mileage tata sierra : टाटा सिएरा ने तोड़ा टाइगुन का रिकार्ड
पेट्रोल में ऐसी माइलेज जो कभी नहीं सुनी होगी
Best mileage tata sierra : कार चलाते समय हर कोई इसकी परफार्मेंस के साथ माइलेज पर भी रहती है। अक्सर लोग बात करते हैं कि उनकी गाड़ी इतनी माइलेज देती है। विशेषकर छोटे सैग्मेंट की गाड़ियों में निर्माता कंपनियों द्वारा अधिक से माइलेज निकालने की तकनीक अपनाई जाती है। हालांकि कंपनी द्वारा किया जाने वाला दवा कम ही सच हो पाता है। लेकिन भारतीय बाजार में माइलेज के मामले में एक कार ने नया रिकार्ड बना दिया है। टाटा सिएरा ने फाक्सवैगन की टाइगुन का रिकार्ड तोड़ते हुए नया कीर्तिमान बना लिया है। इसकी हर ओर चर्चा हो रही है।
यह नया रिकार्ड बना है, इंदौर के नेट्रैक्स ट्रैक पर। यहां टाटा सिएरा ने 29.9 kmpl का माइलेज दिया है। यह अपने आप में नया रिकार्ड बनाया है। इसके साथ ही इस गाड़ी ने फाक्सवैगन की टाइगुन को पीछे छोड़ दिया है। टाटा सिएरा को टाटा मोटर्स ने कुछ समय पहले ही लांच किया है। SUV श्रेणी की यह गाड़ी अब माइलेज की बादशाह बन गई है। या यूं कहें कि सिएरा भारत की सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली पेट्रोल कार बन गई है। इसका रिकार्ड इंदौर के नेट्रैक्स टेस्ट ट्रैक पर बना है।
फ्यूल एफिशिएंसी का नया रिकार्ड 30 नवंबर को बना है। हालांकि इससे पहले फाक्सवैगन टाइगुन सबसे अधिक माइलेज देने वाली कार थी। इस गाड़ी ने 29.8kmpl का रिकार्ड बनाया था। अब नए रिकार्ड में टाटा सिएरा ने न सिर्फ माइलेज का रिकार्ड बनाया है, वहीं 222 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड का भी रिकार्ड बनाया है। यह गाड़ी हाइपरियन पेट्रोल इंजन वाली SUV है। इस टेस्ट में गाड़ी ने 800 किमी की दूरी तय करते हुए अपनी जगह इंडिया बुक आफ रिकार्ड्स बनाई है।

Best mileage tata sierra : लगातार 12 घंटे चली गाड़ी
इंदौर के नेट्रैक्स ट्रैक पर इस गाड़ी का टेस्ट 30 नवंबर को किया गया। इस दौरान पिक्सल मोशन की टीम के प्रोफेशनल ड्राइवर्स ने कार को सुबह 7 बजे से चलाना शुरू किया और बीच बीच में ड्राइवर बदलते हुए शाम 7 बजे तक लगातार चलाया गया। इस दौरान टेस्ट करते हुए ड्राइवर बदलने के लिए छोटे ब्रेक जरूर लिए गए। अधिकांश समय में गाड़ी चलती रही। हालांकि एक बार यह रही कि टेस्ट के दौरान ट्रैफिक, सिग्नल या टूटे रोड जैसी परिस्थितियां नहीं रही। इस दौरान एवरेज स्पीड 65-70 किलोमीटर प्रति घंटा की गति रखी गई। कुल दूरी करीब 800 किलोमीटर तय की गई। ऐसे में यह माइलेज हर परिस्थिति में नहीं रह सकती।
Best mileage tata sierra : हाइपरियन टर्बो पेट्रोल इंजन का दम
लांच होने के साथ ही यह गाड़ी काफी पसंद की जा रही है। टाटा सिएरा 3 इंजन विकल्पों के साथ उपलब्ध है। यह टेस्ट टाटा के नए विकसित किए गए 1.5 लीटर, 4 सिलेंडर TGDi हाइपरियन टर्बो-पेट्रोल इंजन का किया गया है। यह 160PS की पावर और 255Nm का टार्क जनरेट करता है। इसकी विशेषता यह है कि इसमें एडवांस्ड कम्बशन सिस्टम, लो-फ्रिक्शन पार्ट्स के साथ ब्राड टार्क बैंड है। यह फ्यूल को लंबे समय तक स्टेबल रखने में विशेष भूमिका निभाता है। यह इंजन 6-स्पीड आटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ दिया गया है।










