Bihar Industrial Development : बिहार में तेज होगा औद्योगिक विकास
बेला स्थित औद्योगिक क्षेत्र में होगा दस नए शेड का निर्माण
Bihar Industrial Development : नई सरकार बनने के बाद एक बार फिर बिहार विकास के राह पर आगे बढ़ रहा है। यह राह अब औद्योगिक क्षेत्र की है। अब मुजफ्फरपुर स्थित बेला औद्योगिक क्षेत्र में 10 नए शेड का निर्माण करवाया जा रहा है। माना जा रहा है कि यह परियोजना बिहार के औद्योगिक विकास में एक नया अध्याय जोड़ने का काम करेगी। इस औद्योगिक क्षेत्र में टेक्सटाइल क्लस्टर के विस्तार की दिशा में बड़ा यह कदम उठाया गया है।
बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकरण (बियाडा) द्वारा यहां अब इस औद्योगिक क्षेत्र में10 नए औद्योगिक शेड का निर्माण कराया जा रहा है। यहां पर रेडीमेड वस्त्र के निर्माण से जुड़ी नई इकाइयां स्थापित होंगी। पहले ही यह इस क्षेत्र में बेला औद्योगिक क्षेत्र का नाम है। इस नई परियोजना के बाद औद्योगिक क्षेत्र के साथ बिहार के विकास को भी नई गति मिलेगी।
विशेषकर बिहार के लोगों का काम के लिए दूसरे राज्यों में पलायन रोकने की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। बियाडा के अधिकारियों का कहना है कि बेला औद्योगिक क्षेत्र में टेक्सटाइल के साथ लेदर क्लस्टर को चरणबद्ध तरीके से विकसित करने की योजना है। यहा बने टेक्सटाइल क्लस्टर में पहले 15 शेड लगाए जा चुके हैं, जो उत्पादन भी कर रहे हैं। अब यहां पर 10 नए शेड भी बनाए जाएंगे। इससे क्षेत्र में 25 हो जाएंगे।

Bihar Industrial Development : 5000 लोगों को मिलेगा रोजगार
यह परियोजना बिहार के लोगों के लिए काफी लाभदायक होगी। बियाडा अधिकारियों का कहना है कि नए शेड लगने से रोजगार के अधिक अवसर उपलब्ध होंगे। अब लगाए जा रहे प्रत्येक शेड में करीब 500 लोगों को रोजगार मिलेगा। यहां पर 10 नए शेड बनाए जा रहे हैं। इससे करीब 5000 लोग यहां पर रोजगार प्राप्त कर सकेंगे। वहीं रेडिमेड क्षेत्र में यह स्थान काफी तेजी से उभर रहा है। यहां पर अपनी ईकाईयां लगाने के लिए कई बड़ी कंपनी भी प्रयास कर रही हैं।
Bihar Industrial Development : घर के पास मिलेगा रोजगार
बिहार के लोग रोजगार के लिए दूसरे राज्यों का रूख करते हैं। दिल्ली से लेकर, पंजाब व हरियाणा में काफी लोग काम के लिए जाते हैं। इस बार बिहार चुनाव में यह मुद्दा भी काफी बड़ा रहा। इसको लेकर सरकार ने योजना बनाई है और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर उपलब्ध होने से यहां लोगों का पायलन भी रूकेगा। कुशल कारीगरों और श्रमिकों को अपने घर के पास ही रोजगार के अवसर मिलेंगे। इसके लिए सरकार द्वारा लेदर क्लस्टर में भी तेजी लाई जा रही है। बेला औद्योगिक क्षेत्र में यहां पर 24 शेड में लेदर आधारित उत्पादन किया जा रहा है। इससे महिलाओं को अधिक रोजगार मिल रहा है। ऐसे में इसके विस्तार के लिए भी योजना बनाई जा रही है।
Bihar Industrial Development : लीची के बाद औद्योगिक पहचान
हालांकि अभी तक मुजफ्फरपुर की पहचान यहां पैदा होने वाली लीची से होती रही है। इस क्षेत्र की लीची काफी प्रसिद्ध होती हैं। अब यहां पर औद्योगिक पहचान भी बन रही है। इसके लिए ही रेडिमेड गारमेंट, लेदर उद्योग के साथ ही बैग उद्योग भी फल फूल रहा है। बेला औद्योगिक क्षेत्र के बैग क्लस्टर में हर महीने डेढ़ लाख से अधिक बैगों को तैयार किया जाता है। बैग निर्माण की यहां पर 39 इकाइयां हैं, जिनमें अनेक महिलाओं को रोजगार मिल रहा है। बेला के बने हुए बैग की मांग भारत के साथ नेपाल, भूटान बंगादेश में काफी अधिक रहती है।










