CBSE Admit Card : 17 फरवरी से होंगी सीबीएसई 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं एडमिट कार्ड जारी

सीबीएसई की वैबसाइट से डाउनलोड करें अपने रोल नंबर

CBSE Admit Card : देश भर में केंद्रीय माध्यम विद्यालय शिक्षा बोर्ड (CBSE) की परीक्षाएं देने वाले विद्यार्थियों का इंतजार समाप्त हुआ। हालांकि यह पहले ही तय था कि बोर्ड की परीक्षाएं 17 फरवरी से होनी है। अब बोर्ड द्वारा इसके लिए एडमिट कार्ड भी जारी कर दिए हैं। यह परीक्षा हाल के एडमिट कार्ड CBSE की वैबसाइट से डाउनलोड किए जा सकते हैं। इसके लिए CBSE द्वारा लिंक जारी किया गया है।

दरअसल CBSE से हर साल लाखों बच्चे परीक्षा देते हैं। इसके तहत 10th और 12th के बोर्ड एग्जाम में भाग लेने जा रहे छात्रों के लिए अब एडमिट कार्ड जारी हो गए हैं। एडमिट कार्ड या हॉल टिकट सीबीएसई के परीक्षा संगम पोर्टल parikshasangam.cbse.gov.in से डाउनलोड किए जाएंगे। इस बार 42 लाख से ज्यादा विद्यार्थी परीक्षाएं देंगे। यह एडमिट कार्ड के लिए इंतजार कर रहे थे।

स्कूल से भी ले सकते हैं एडमिट कार्ड

हालांकि बोर्ड द्वारा अपने पोर्टल पर विद्यार्थियों के लिए एडमिट कार्ड अपलोड किए गए हैं, लेकिन छात्रों को एडमिट कार्ड स्कूल से ही मिलेंगे। इसको विद्यार्थी स्वयं डाउनलोड नहीं कर पाएंगे। इसके लिए पूरी व्यवस्था के तहत लागइन करना होगा। जिसमें निर्धारित आईडी और पासर्वड की जरूरत होगी। ऐसे में यह एडमिट कार्ड स्कूल द्वारा डाउनलोड कर विद्यार्थियों को दिए जाएंगे। साथ ही छात्र जिस स्कूल में पढ़ाई कर रहा है, उसकी मोहर भी लगाई जाएगी।

परीक्षाओं की तारीख

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई द्वारा 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू की जाए रही हैं। 10वीं कक्षा की परीक्षा 17 फरवरी से शुरू होकर 11 मार्च तक चलेंगी। वहीं 12वीं परीक्षा 4 अप्रैल तक चलेंगी। सीबीएसई द्वारा दोनों परीक्षाएं एक ही शिफ्ट में करवाई जा रही हैं। परीक्षा सुबह 10:30 से लेकर दोपहर 1:30 बजे तक चलेगी। हालांकि कम समय अवधी वाली परीक्षा को सुबह 10:30 से शुरू कर दोपहर 12:30 बजे करवाया जाएगा।

परीक्षा केंद्र पर जाने से पहले जांच लें अपना एडमिट कार्ड

हालांकि परीक्षा के लिए विद्यार्थी द्वारा दी गई जानकारी ही एडमिट कार्ड पर दी जाती है, लेकिन इसको जांचना जरूरी है। ऐसा न हो कि ऐन मौके पर पता चले कि आपके एडमिट कार्ड पर जानकारी सही नहीं है। ऐसे में आपको सबसे पहले एडमिट कार्ड पर आना नाम जांचना है। यह सही होना चाहिए। ऐसा नहीं होने पर आपको परीक्षा देने में दिक्कत आ सकती है। इसके अलावा अपने मात-पिता का नाम भी ठीक प्रकार से जांच लें।

इसके अलावा स्कूल का नाम और अपना रोल नंबर ध्यान से देख लें कि यह पूरा और सही प्रकार से दर्ज किया गया हो। एडमिट कार्ड में सबसे जरूरी है अपने परीक्षा केंद्र का पता। हालांकि यह आपके आसपास का ही स्कूल होता है, लेकिन भी इसमें परीक्षा केंद्र की स्थिति आपको पहले से ही पता होनी चाहिए। ताकि यहां पहुंने में कोई दिक्कत नहीं हो। इसके अलावा अपने एडमिट कार्ड पर अपने फोटो हस्ताक्षर का मिलान भी सही कर लें। यह बहुत ही जरूरत चीजें होती हैं। इनमें कुछ खामी मिलती है तो परीक्षा में परेशानी आ सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button