CM Marriage Scheme : उत्तर प्रदेश में योगी सरकार का बड़ा फैसला

सिर्फ छोटी सी औपचारिकता कर शादी के लिए पाएं 1 लाख रुपये

CM Marriage Scheme : उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने शादियों को लेकर बड़ा फैसला किया है। शादी करने पर सरकार द्वारा 1 लाख रुपये की वित्तीय सहायता दी जाएगी। हालांकि इसके लिए लाभार्थी को एक औपचारिकता करनी होगी। इसके लिए भी सरकार द्वारा सभी जरूरी बातें बताई गई हैं। आइए इसके बारे में आपको बताते हैं।

दरअसल उत्तर प्रदेश में यह लाभ मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत दी जाएगी। इसके लिए उत्तर प्रदेश में प्रशासन फरवरी महीने में चार स्थानों पर सामूहिक विवाह कार्यक्रमों की योजना बनाई गई है। सरकार द्वारा आयोजित होने वाले यह कार्यक्रम 1 फरवरी, 4 फरवरी, 8 फरवरी और 12 फरवरी को आयोजित किए जा रहे हैं। जो भी लाभार्थी इस योजन योजना के तहत लाभ लेना चाहते हैं, उनके लिए प्रशासन ने अपील की है कि पात्र आनलाइन आवेदन कर दें।

मेरठ के जिला समाज कल्याण अधिकारी सुनील कुमार सिंह के अनुसार मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए मेरठ जिला में 748 कन्याओं का सामूहिक विवाह कराने का लक्ष्य दिया गया है। अब इसको लेकर प्रशासन द्वारा प्रयास शुरू कर दिए हैं। हालांकि जिला प्रशासन लक्ष्य के मुकाबले जिला प्रशासन 518 जोड़ों का विवाह करवा कर लाभ दे चुका है। अब आने वाले समय में इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए फरवरी महीने में 4 सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किए जाएंगे।

इसके लिए प्रशासन द्वारा 4 अलग अलग स्थानों का चयन भी किया गया है। साथ ही इसको लेकर प्रशासन तैयारी कर रहा है। सामूहिक विवाह वाले प्रत्येक स्थान पर उस क्षेत्र के आसपास की नगर पालिका और पंचायत क्षेत्र के लाभार्थी जोड़ों काे ही विवाह करने की अनुमति होगी। समाज कल्याण अधिकारी के अनुसा इच्छुक और पात्र व्यक्ति योजना का लाभ लेने के लिए वेबसाइट https://cmsvy.upsdc.gov.in पर आनलाइन पंजीकरण करवा कर योजना का लाभ ले सकते हैं।

CM Marriage Scheme: Big decision of Yogi government in Uttar Pradesh
शादी के लिए पाएं 1 लाख रुपये

CM Marriage Scheme : सामूहिक विवाह के लिए निर्धारित तारीख और स्थान

जैसा की पहले ही बताया जा चुका है कि फरवरी महीने में प्रशासन के स्तर पर 4 सामूहिक विवाह कार्यक्रम होंगे। इसके लिए प्रशासन द्वारा जो शेड्यूल बनाया गया है, उसके अनुसार 1 फरवरी को खरखौदा, माछरा, रजपुरा विकास खंड के तहत आने वाले विरासत फार्म हाउस में होगा। यह फार्म हाउस हसनपुर कदीम गढ रोड पर स्थित है। इसके बाद 4 फरवरी को सरधना, सरूरपुर, दौराला विकास खंड के क्षेत्रों के लिए आयोजन होगा।

यह आयोजन एमबी फार्म हाउस दौराला में होगा। वहीं 8 फरवरी को होने वाले सामूहिक विवाह समारोह में जानी, मेरठ, रोहटा विकास खण्ड एवं नगर निगम मेरठ क्षेत्र के लाभार्थी भाग ले सकेंगे। यह आयोजन अवतार एस्टेट फार्म हाउस में होगा। महीने के अंतिम समारोह का आयोजन 12 फरवरी को होगा। इसमें मवाना, परीक्षितगढ, हस्तिनापुर विकास खंड के क्षेत्र में आने वाले लोग भाग ले सकते हैं। यह आयोजन मवाना फ्लाई ओवर के पास भगवती गार्डन में होगा।

CM Marriage Scheme : 1 लाख की सहायता देगी सरकार

जिला समाज कल्याण अधिकारी सुनील कुमार सिंह के अनुसार मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के पात्र लोगों के विवाह कार्यक्रम में प्रत्येक जोड़े पर सरकार की ओर से 1 लाख रुपये खर्च किए जाते हैं। इसमें कन्या के बैंक खाते में 60 हजार रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे। इसके अलावा 25 हजार रुपये कीमत सामग्री दुल्हन को दी जाएगी। यह सामग्री वैवाहिक उपहार के रूप में होगी। वहीं जबकि 15 हजार रुपये विवाह कार्यक्रम आयोजन पर खर्च किया जाएगा।

CM Marriage Scheme : किसको मिलेगा लाभ

सरकार द्वारा इस योजना का लाभ लेने के लिए नियम निर्धारित किए गए हैं। इन नियमों में आने वाली युवतियों को इस योजना के तहत लाभ दिया जाता है। इसके लिए शर्त है कि आवेदक के परिवार की वार्षिक आय अधिकतम तीन लाख रुपये है। हो। साथ ही लड़का व लड़की की आयु शादी के लायक होनी चाहिए। ऐसा होने पर सरकार द्वारा दी जा रही सहायता लाभ प्राप्त किया जा सकता हे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button