CM Yogi Warns : उत्तर प्रदेश के अधिकारियों को मुख्यमंत्री योगी की दो टूक
जनसमस्याओं को गंभीरता से नहीं लिया तो होगी कड़ी कार्रवाई
CM Yogi Warns : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ अपने कुशल प्रशासन व सख्त लहजे के लिए हमेशा ही जाने जाते हैं। अब लोगों की समस्याओं को लेकर गंभीरता नहीं दिखाने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री द्वारा इसके आदेश जनता दर्शन के दौरान दिए। मुख्यमंत्री ने दो टूक कहा कि यदि जनता दरबार में लोग आ रहे हैं तो इसका मतलब साफ है कि अधिकारी लोगों की समस्याओं को लेकर गंभीर नहीं हैं।
ऐसे में अपने जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने अधिकारी जनसमस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उन पर कार्रवाई करें। ऐसा नहीं होने पर अधिकारियों के खिलाफ ही कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने मंगलवार को गोरखपुर में जनता दर्शन के दौरान लोगों की समस्याएं सुनी।
इस दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी समस्याओं का समाधान किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता दर्शन में समस्या के समाधान के लिए बड़ी संख्या में लोगोें का आना प्रदर्शित करता है कि उनकी समस्याओं को लेकर अधिकारी गंभीर नहीं हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने कहा कि लोगों की समस्या का त्वरित, गुणवत्तापूर्ण व पारदर्शी निस्तारण किया जाए।
CM Yogi Warns : 200 लोगों की सुनी समस्याएं
मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ गोरखनाथ मंदिर स्थित महंत दिग्विजय नाथ स्मृति भवन में लोगों की समस्याओं को जानने पहुंचे। यहां स्वयं एक-एक व्यक्ति के पास जाकर उन्होंने करीब 200 लोगों की समस्याएं सुनी। लोगों की समस्याओं पर मुख्यमंत्री ने विश्वास दिलवाया कि सभी समस्याओं का उचित समाधान निकाला जाएगा। इसके लिए किसी भी नागरिक को परेशान होने या घबराने की जरूरत नहीं है। साथ ही जो लोग अपनी समस्याएं लेकर आए थे, उनके पत्रों को मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को सौंपा गया।
CM Yogi Warns : नजीर बननी चाहिए कार्रवाई
मुख्यमंत्री के जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान कुछ लोगों ने जमीन कब्जा होने की शिकायत दी। इस पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि ऐसे लोगों की पहचान करते हुए कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए। ऐसी कार्रवाई हो कि यह नजीर बन जाए। ताकि भविष्य में कोई भी ऐसा करने की सोचें नहीं। साथ ही उन्होंने कहा कि मामलों को स्थानीय स्तर पर ही निपटाया जाना चाहिए। क्योंकि मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ पहले ही प्रशासन को काफी चुस्त रहने के आदेश दिए हैं।
CM Yogi Warns : इलाज के लिए आर्थिक मदद का भरोसा
गोरखपुर में आयोजित जनता दर्शन के दौरान कई लोगों ने गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए सरकार से आर्थिक मदद की मांग की। इस पर मुख्यमंत्री ने साफ किया कि किसी के इलाज में पैसे की कमी नहीं आने दी जाएगी। ऐसे लोगों की मदद सरकार द्वारा की जाएगी। साथ ही अधिकारियों को कहा कि इलाज के लिए दी जाने वाली मदद के लिए अस्पताल से एस्टीमेट मंगवा लें। इसके बाद सभी औपचारिकता करते हुए समय से जरूरतमंदों को राशि उपलबध करवाई जाए।










