Elevated Road: राजस्थान के जोधपुर में 669 करोड़ रुपये से बनेगा एलिवेटेड रोड
7.633 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रोड के लिए खुला टेंडर
Elevated Road In Jodhpur : राजस्थान के महत्पवूर्ण शहर जोधपुर के लोगों के लिए जोधपुर अचछी खबर है। यहां पर महामंदिर से लेकर अखलिया तिराहे तक 7.633 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड राेड बनने का रास्ता साफ हो गया है। इस परियोजना का पिछले लंबे समय से इंतजार चल रहा था। अब इसका टेंडर खुल गया है। इस ऐलिवेटेड रोड के निर्माण पर 669 करोड़ रुपये खर्च होंगे। यह परियोजना जोधपुर शहर के लिए बहुत ही खास होने जा रही है।
शहर की बहुप्रतीक्षित एलिवेटेड रोड परियोजना को धरातल पर उतारने के लिए अब काम शुरू हो गया है। इसके लिए एनएचएआई द्वारा भूमि अधिग्रहण का गजट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। दूसरी ओर इस परियोजना के लिए फाइनेंशियल बिड खुलने के बाद यह भी सुनिश्चित हो गया है कि इस एलिवेटेड रोड का निर्माण 669 करोड़ रुपये से होगा। जोधपुर शहर में महामंदिर से आखलिया तिराहे तक कुल 7.633 किलोमीटर लंबा रोड बनने जा रहा है। यह रोड फोरलेन बनेगा और उम्मीद है कि फरवरी या मार्च महीने में इस का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
Elevated Road In Jodhpur : कागजी प्रक्रिया पूरी करे में लगे अधिकारी
एलिवेटेड रोड को बनाने के लिए अब अधिकारी जरूरी कागजी प्रक्रिया पूरी कर रहे हैं। इसके बाद राजमार्ग मंत्रालय से स्वीकृति मिलने के बाद सडक बनाने का टेंडर जीटीपी इंफ्रा को मिला है। कंपनी द्वारा टेंडर मिलने के साथ ही वर्क अलाटमेंट के लिए भी प्रक्रिया शुरू की गइ है। दरअसल यह कार्य एजेंसी को मिलने वाली वर्क अलाट पक्रिया के बाद ही इसके निर्माण समय निर्धारित हो पाएगा। इसमें कुछ समय लग सकता है।
Elevated Road In Jodhpur : 13 साल पहले बनी योजना घट गई लंबाई
जोधपुर में अब बनने जा रहा यह ऐलिवेटेड रोड 13 साल बाद मूर्त रूप ले रहा है। इसकी योजना 13 साल पहले बनाई गई थी और तब इसको 9.06 किलोमीटर बनाने कीा प्लान था। हालांकि समय के साथ परियोजना में कई बदलाव हुए और अब इसकी कुल लंबाई 7.633 किलोमीटर निर्धारित की गई है। हालांकि पहले इस रोड को हाइब्रिड माडल के तहत बनाया जाना था और लागत पर भी 1700 करोड़ रुपये खर्च होने थे। अब सोमवार को इसकी खुले टेंडर में एजेंसी ने 669 करोड़ रुपये में सड़क निर्माण की बात मानी है। इसके साथ ही अब इस रोड को बनाने का रास्ता भी साफ हो गया है। उम्मीद है कि अगले दो महीने में एलिवेटेड रोड के निर्माण का काम शुरू कर दिया जाएगा।

Elevated Road In Jodhpur : जोधपुर का ऐतिहासिक महत्व भी
जोधपुर जास्थान का दूसरा बड़ा शहर है। इसका ऐतिहासिक महत्व भी है। इस शहर की स्थापना राव जोधा ने 12 मई, 1459 ईस्वी में की थी। हालांकि अब भी जोधपुर की पहचान इसकी ऐतिहासिक विरासत के कारण बहुत अधिक है। जोधपुर की जनसंख्या 26 लाख से अधिक होने पर ही सरकार ने ही इस शहर को राजस्थान का दूसरा महानगर घोषित किया था। आज भी जोधपुर का अपना महत्व है और लोग दूर-दूर से जोधपुर घूमने आते हैं। यहां थार रेगिस्तान के बीच शहर में प्राचीन महलों, किलों और मंदिरों को देखने लोग आते हैं।
Elevated Road In Jodhpur : सूर्य नगरी के नाम से भी पहचान
जोधपुर में पूरे साल सूर्य चमकता है। इसके कारण इस जगह को लोग सूर्य नगरी के नाम से भी जानते हैं। जोधपुर में स्थिति मेहरानगढ़ किले के आसपास हजारों नीले मकान बने हुए हैं। इसके कारण लोग जोधपुर को नीली नगरी के नाम से भी जानते हैं। बेशक शहर का विस्तार अब बहुत अधिक हो गया है, लेकिन पुराने समय का पूरा शहर किले के अंदर ही बसा हुआ था।
Elevated Road In Jodhpur : यातायात व्यवस्था होगी बेहतर
जोधपुर बहुत पुराना शहर होने के कारण यहां की सड़कें भी बहुत अधिक चौड़ी नहीं हैं। ऐसे में यहां वाहनाे का दबाव बना रहता है। इसके कारण जाम की स्थिति भी हो जाती है। यह ऐलिवेटेड रोड यातायात व्यवस्था बनाने में मदद करेगा। स्कूल-कालेज के समय, और कार्यालयों के समय पर लोगों को जाम से जूझना पड़ता है। इसके चलते ही इस रोड की परिकल्पना की गई है। अब अगले कुछ सालों में शहर के लोग इसका लाभ ले सकेंगे।










