Epfo Monthly Pension : निजी क्षेत्र के कर्मचारियों को भी बेहतर पेंशन लाभ की योजना

5000 रुपये हो सकती है EPFO पेंशन

Epfo Monthly Pension : यदि आप भी प्राइवेट सेक्टर में नौकरी करते हैं तो भविष्य को लेकर चिंता लगी रहती है। हालांकि आजकल सरकारी नौकरी में भी अब पेंशन की सुविधा नहीं रही है, लेकिन निजी क्षेत्र में इस सुविधा को और अधिक मजबूत करने की तैयारी की जा रही है। अभी निजी कंपनी में काम करने वाले कर्मचारियों को सेवानिवृति के बाद EPFO से न्यूनतम पेंशन 1000 रुपये मिलती है, लेकिन अब इसको 5000 रुपये किया जा सकता है। फिलहाल EPFO करीब 22 लाख सदस्य जुड़े हुए हैं। इससे यह फैसला बहुत अधिक लोगों को लाभ देगा।

सरकार द्वारा EPFO पेंशन बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है। हालांकि इसको अभी तक स्वीकृति नहीं मिल पाई है। यदि सरकार की इस योजना को स्वीकृति मिलती है तो न्यूनत्म पेंशन की राशि 1000 रुपये से बढ़कर 5000 प्रति महीना हो सकती है। ऐसा होने से सेवानिवृति के बाद भी निजी क्षेत्र के कर्मचारियों को बेहतर आर्थिक लाभ मिल पाएंगे। साथ ही वे अपना जीवन आसानी से व्यतीत कर सकेंगे। कर्मचारियों की आर्थिक सुरक्षा के लिए ईपीएफओ की स्थापना कर्मचारी भविष्य निधि एवं विविध प्रावधान एक्ट के तहत वर्ष 1952 में की गई थी। ईपीएफओ द्वारा कर्मचारियों के लिए 3 योजनाएं चलाई जाती हैं। इसमें कर्मचारी भविष्य निधि (EPF), कर्मचारी पेंशन योजना (EPS) और कर्मचारी जमा लिंक्ड बीमा (EDLI) शामिल हैं।

Epfo Monthly Pension : लंबे समय से नहं बदली है व्यवस्था

EPFO से कर्मचारियों को पेंशन मिलने की व्यवस्था काफी पुरानी है। इसके चलते ही कम से कम पेंशन 1000 रुपये निर्धारित की गई है। आज के दौर के हिसाब से यह राशि बहुत ही कम है। इसके चलते सरकार अब इसमें बदलाव की योजना बना रही है। यह बदलाव होने के बाद कम से कम पेंशन 5000 रुपये हो जाएगी। क्योंकि अभी तक एम्पलाई प्रोविडेंट फंड आर्गेनाइजेशन (EPFO) के सदस्यों को हर महीने कम से कम 1000 रुपये पेंशन का ही प्रावधान है। महंगाई बढ़ने से इस राशि का कोई मतलब नहीं बचा है।

Epfo Monthly Pension : निजी क्षेत्र के कर्मचारियों को भी बेहतर पेंशन लाभ की योजना
निजी क्षेत्र के कर्मचारियों को भी बेहतर पेंशन लाभ की योजना

Epfo Monthly Pension : एम्प्लाई पेंशन स्कीम से मिलता है लाभ

निजी क्षेत्र के उन कर्मचारियों को यह लाभ मिलता है, जो एम्पलाई प्रोविडेंट फंड आर्गेनाइजेशन से जुड़े होते हैं। उनको को एम्प्लाई पेंशन स्कीम (EPS) के तहत पेंशन के लाभ दिए जाते हैं। सरकार EPS स्कीम के तहत मिनिम पेंशन को अब 1000 रुपये से बढ़ाकर 5000 रुपये करने पर विचार कर रही है। इस पेंशन का लाभ EPFO में रजिस्टर्ड प्राइवेट कर्मचारियों, 10 साल की सेवा पूरी करने वाले और फिलहाल मिनिमम पेंशन पाने वाले रिटायर्ड कर्मचारियों को होने वाला है। पेंशन बढ़ोतरी के बाद कई पेंशनर्स की फाइनेंशियल कंडीशन में सुधार होने की उम्मीद है।

Epfo Monthly Pension : कब हो सकता है फैसला

बेशक इस नई योजना के लिए अभी सिर्फ प्लानिंग की जा रही है। क्योंकि सरकार से इस प्लान को मंजूरी नहीं दी गई है। अब उम्मीद जताई जा रही है कि यह प्रस्ताव अगले महीने में आने वाले बजट सत्र में लाया जा सकता है। या फिर अन्य किसी सत्र में सोशल सिक्योरिटी रिफार्म मीटिंग्स इस प्रकार की योजना लाई जा सकती है। इसके साथ ही सदस्यों का काम आसान करने के लिए सरकार द्वारा डिजिटल प्लेटफार्म से PF राशि निकालने, पेंशन डिस्ट्रीब्यूशन और वरिष्ठ नागरिकों के लिए आसान सेवाएं भी सुधारने की योजना बनाई जा रही है।

Epfo Monthly Pension : रिकार्ड रखें अपडेट

नई आने वाली योजना को लेकर EPFO से जुड़े कर्मचारियों को अपना सर्विस रिकार्ड अपडेट रखना चाहिए। साथ ही इसके लिए किसी भी सूचना की बजाय केवल सरकारी या ईपीएफओ द्वारा दी जाने वाली जानकारी पर विश्वास करते हुए अपने पीएफ को सुरक्षित रखें। क्योंकि ईपीएफओ एक सरकारी संस्था है। यह संस्था नौकरी करने वालों के वेतन से कटने वाले PF पैसे को जमा करती है साथ ही इसका प्रबंधन भी किया जाता है। इससे यह राशि सुरक्षित रहती है। साथ ही इससे नौकरी करने वालों को सेवानिवृति के बाद भी आर्थिक मदद मिलती रहती है।

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button