Eritrea country without internet : दुनिया का एकमात्र देश, जहां नहीं है इंटरनेट, बिना एटीएम के चलता है जीवन

इस देश के लोगों का जीवन जानकर हो जाएंगे हैरान

Eritrea country without internet :  भारत में लोग सुबह के नाश्ते से लेकर रात को मीठा खाने तक हर चीज के लिए आनलाइन सेवाओं पर निर्भर होते जा रहे हैं। इसके लिए जरूरत पड़ती है इंटरनेट की। आज के दौर में इंटरनेट के बीच जीवन की कल्पना करना भी मुश्किल है, लेकिन दुनिया का एक ऐसा देश भी है, जहां आज भी इंटरनेट नहीं है। या कूं कहें कि 1 प्रतिशत से भी कम लोगों की पहुंच इंटरनेट तक है। यहां जीवन कैसा होगा, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। क्योंकि इस पूरे देश में कोई एटीएम तक नहीं है।

यह देश है पूर्वी अफ्रीका में स्थित एरिट्रिया। यहां लोगों को आज भी इंटरनेट जैसी सुविधा नहीं मिल रही है। हालांकि विश्व के कई देश 5 जी से भी आगे बढ़ते हुए 6 जी तकनीक अपनाने जा रहे हैं। माना जाता है कि एरिट्रिया के राजनीतिक कारणों से यहां इंटरनेट सुविधा नहीं है। इंटरनेट कैफे मिल जाते हैं, लेकिन यहां भी स्पीड ऐसी मिलेगी कि कोई काम नहीं हो पाएगा। क्योंकि यहां जबरदस्त तानाशाही है। हालांकि यहां लोगों के लिए शासन का मुख्य पहलू है अनिवार्य सैन्य सेवा। इसके चलते लोगों को दैनिक सामान्य जीवन के साथ इंटरनेट जैसी सुविधा भी नहीं मिल पा रही है।

आर्थिक स्थिति नहीं अच्छी

वहीं एरिट्रिया देश की आर्थिक स्थिति भी अच्छी नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एरिट्रिया में कैफे पर भी इंटरनेट काफी महंगा रहता है। एक घंटे तक इंटरनेट प्रयोग के लिए करीब में 100 एरिट्रियाई afka देने पड़ते हैं। यहां के अधिकतर लोगों के लिए यह बहुत महंगा है। ऐसे में कुछ अमीर लोग ही इसका लाभ ले पाते हैं। इस देश में आर्थिक विकास अभी बहुत ही पीछे है। एरिट्रिया गए एक ब्लागर के अनुसार भारत के मुकाबले यह देश करीब 50 साल पीछे है। एरिट्रिया की राजधानी अस्मारा है। यह देश का सबसे बड़ा शहर भी है।

1993 में स्वतंत्र देश के रूप में बनाई पहचान

दरअसल एरिट्रिया देश आज बेशक प्राचीन समय का आभास करवाता हो, लेकिन इसका इसका इतिहास भी काफी पुराना है। आधुनिक समय की बात की जाए तो यह देश इटली का उपनिवेश रहा है। इसके बाद 1952 में इसको इथयोपिया के साथ मिला दिया गया। इसके बाद भी स्वतंत्र देश के रूप में लंबा संघर्ष चला। इसके लिए दशकों का खूनी संघर्ष चला। इसके लिए इरिट्रियाई जन मुक्ति मोर्चा ने अगुवाई की और 1991 में इथियोपिया की सेना को हरा दिया। फिर 1993 में एरिट्रिया स्वतंत्र देश के रूप में अस्तित्व में आया।

कहां है एरिट्रिया देश

एरिट्रिया देश स्थित है हॉर्न ऑफ अफ्रीका में। यानी अफ्रीका के ऊपरी हिस्से में। इस देश की सीमाएं जिबूती, सूडान और इथियोपिया जैसे देशों से लगती हैं और इसकी राजधानी का नाम है असमारा। यह लाल सागर के काफी करीब है। अपनी आर्थिक स्थिति के साथ-साथ यह देश यहां इंटरनेट सेवाएं नहीं होने के कारण भी चर्चित रहता है। यहां जाने वालों का कहना है कि यह देश आज भी विकास के मामले में बहुत पीछे है। हालांकि राजधानी अस्मारा में भी छोटे-छोटे इंटरनेट कैफे हैं। यहां तक पहुंचना भी आसान नहीं है। इसके अलावा इंटरनेट की स्पीड भी नहीं करे बराबर है।

कमजोर अर्थव्यवस्था

इरिट्रिया देश की अर्थव्यवस्था काफी कमजाेर है। यहां करीब 80 प्रतिशत लोग कृषि क्षेत्र में ही लगे हुए हैं। देश की जनसंख्या करीब 35 लाख है। देश की अर्थव्यवस्था पूरी तरह से सरकार के नियंत्रण में होती है। इस देश में राजनीतिक व्यवस्था भी काफी खराब है। यहां पर काफी सारी जनजातियां रहती हैं। इस देश की अधिकतर भूमि पहाड़ी और पथरीली है। इसके कारण करीब 12 प्रतिशत भूभाग पर ही कृषि हो पाती है। यही यहां गरीबी का मुख्य कारण भी माना जाता है। यह देश एकल दल राजनीतिक व्यवस्था वाला है। यहां की सत्ता पीपुल्स फ्रंट फॉर डेमोक्रेसी एंड जस्टिस पार्टी के हाथ में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button