Extra Coaches In 42 trains : 42 रेल गाड़ियों में बढ़ेंगे डिब्बे, यात्रियों को मिलेगी सुविधा

दिल्ली से रेवाड़ी के रास्ते राजस्थान रूट पर रेलवे ने की खास योजना अस्थाई रूप से बढ़ाए डिब्बे

Extra Coaches In 42 trains :  रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा को लेकर दिल्ली से रेवाड़ी के रास्ते राजस्थान और गुजरात को जाने वाली रेल गाड़ियों में अस्थाई रूप से डिब्बे बढ़ाने का का फैसला लिया गया है। इससे इस रूट पर चलने वाले हजारों यात्रियों को लाभ मिलेगा। क्योंकि सीट की मारामारी के बीच 42 ट्रेनों में अतिरिक्त डिब्बे जोड़े जा रहे हैं। यह सुविधा विभिन्न श्रेणी के डिब्बों में अस्थाई रूप से दी जा रही है।

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों को आरामदायक सफर की सुविधा देने के लिए यह सुविधा दी जा रही है। इसे तहत फरवरी 2026 से 42 ट्रेनों में अतिरिक्त कोच जोड़ने की व्यवस्था की जा रही है। इन ट्रेनों में द्वितीय साधारण श्रेणी के साथ स्लीपर क्लास के डिब्बे भी जोड़े जा रहे हैं। यह सुविधा दिल्ली से जयपुर, भिवानी, रेवाड़ी और हिसार रूट की ट्रेनों के लिए की जा रही है। रेलवे को उम्मीद है कि यात्रियों को इससे काफी लाभ होगा।

Extra Coaches In 42 trains : इन ट्रेनों में बढ़ेंगे डिब्बे

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण का कहना है कि इसके तहत गाड़ी संख्या 22471-22472 लालगढ़-दिल्ली सराय-लालगढ़ ट्रेन में सुविधा दी जा रही है। लालगढ़ से चलने वाली ट्रेन में 1 से 28 फरवरी तक और दिल्ली से चलने वाली ट्रेन में 3 फरवरी से दो मार्च तक द्वितीय शयनयान श्रेणी के डिब्बे जोड़े जा रहे हैं। इसके अलावा गाड़ी संख्या 09653 और 09654 में भी 7 से 28 फरवरी तक डिब्बे जोड़े जा रहे हैं। यह ट्रेन अजमेर- बांद्रा टर्मिनस के बीच चलती है। अजमेर से चलने वाली ट्रेन में यह सुविधा 7 फरवरी से शुरू हो जाएगी और 28 फरवरी तक चलेगी। वहीं बांद्रा टर्मिनस से चलने वाली ट्रेन में 8 फरवरी से शुरू होकर एक मार्च रहेगी। इस ट्रेन में द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे बढ़ाए जा रहे हैं। दिल्ली सराय रोहिल्ला से -उदयपुर सिटी के बीच चलने वाली ट्रेन नंबर 20473 और 20474 में अतिरिक्त डिब्बे 1 फवरी से 3 मार्च तक द्वितीय शयनयान श्रेणी के 2 डिब्बे जोड़े जा रहे हैं।

Extra Coaches In 42 Trains: 42 trains will get more coaches, passengers will get convenience.
42 रेल गाड़ियों में बढ़ेंगे डिब्बे यात्रियों को मिलेगी सुविधा

इसके अलावा दिल्ली- सराय रोहिल्ला के बीच चलने वाली गाड़ी संख्या 12065 और 12066 जन शताब्दी ट्रेन में 2 से 28 फरवरी तक वातानुकुलिन कुर्सीयान का एक डिब्बा जोड़ रहा है। वहीं जोधपुर से इंदौर के बीच चलने वाली ट्रेन नंबर 14801 और 14802 में 1 फरवरी 3 मार्च तक द्वितीय शयनयान का एक और साधारण श्रेणी के 3 डिब्बे जोड़े जा रहे हैं। श्रीगंगानगर और बठिंडाो बीच चलने वाली ट्रेन नंबर 54754 और 54753 के साथ 54756 – 54755 में 1 से 28 फरवरी तक साधारण श्रेणी के 4 डिब्बे जोड़े जा रहे हैं। जयपुर और दिल्ली सराय रोहिल्ला के बीच चलने वाली डबल डकैर ट्रेन नंबर 12985 और 12986 में 1 से 28 फरवरी तक एग्जीक्यूटिव वातानुकूलिन कुर्सीयान का 1 डिब्बा बढ़ाया जा रहा हे।

Extra Coaches In 42 trains : ट्रेन नंबर 19617-19618, मदार-रेवाड़ी-मदार और ट्रेन संख्या 19620-19619, रेवाड़ी-फुलेरा-रेवाड़ी के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 59632-59631, रेवाड़ी-हिसार-रेवाड़ी ट्रेन नंबर 19622-19621, रेवाड़ी-फुलेरा-रेवाड़ी ट्रेन नंबर 59630-59629, फुलेरा-जयपुर-फुलेरा ट्रेन ट्रेन नंबर 09635-09636, जयपुर-रेवाड़ी-जयपुर ट्रेन में 1 से 28 फरवरी तक द्वितीय साधारण श्रेणी के 5 डिब्बे बढ़ रहे हैं। वहीं दिल्ली और श्रीगंगानगर के बीच चलने वाली गाड़ी नंबर 12482- 12481 गंगानगर की ओर से चलने वाली ट्रेन में 1 से 28 फरवरी तक और दिल्ली से चलने वाली ट्रेन में 2 फरवरी से 1 मार्च तक द्वितीय शयनयान श्रेणी का 1 डिब्बा बढ़ाया जा रहा है।

भिवानी से मथुरा तक जाने वाली गाड़ी नंबर 14725- 14726 में साधारण श्रेणी के 3 डिब्बे बढ़ाए जाएंगे। इसके तहत भिवानी से चलने वाली ट्रेन में 3 फरवरी से 2 मार्च और मथुरा से चलने वाली 4 फरवरी से 3 मार्च तक यह सुविधा रहेगी। हिसार से जयपुर के बीच चलने वाली ट्रेन नंबर 14715 और 14716 में 1 से 28 फरवरी हिसार की ओर से और जयपुर की ओर से 4 फरवरी से 3 मार्च तक दो साधारण श्रेणी डिब्बे बढ़ाए जा रहे हैं। वहीं जयपुर – बठिंडा ट्रेन नंबर 14734 -14733 में 2 फरवरी से 1 मार्च के बीच साधारण श्रेणी के 2 डिब्बे जोड़े जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button