दूसरी बार गिरे सोने-चांदी के दाम
Gold Rate Today : इस माह दूसरी बार गिरे सोने-चांदी के दाम
देखें आज 23 अक्तूबर के सोना-चांदी के ताजा भाव
Gold Silver Rate Today : देश में सोने-चांदी की कीमतों में इस महीने दूसरी बार गिरावट देखी गई है। त्योहारी सीजन के चलते सोना-चांदी के दाम आल टाइम हाई पहुंचे हुए थे। इस कारण मार्केट में काफी उछाल था। अब पिछले 48 घंटों में ही सोने की कीमतों में 5 हजार से ज्यादा और चांदी की कीमतों में 10 हजार के करीब गिरावट हो चुकी है। आगे आने वाले दिनों में क्या रहेंगे सोना-चांदी के रेट, क्या रहेगा मार्केट का रूख, आइये जानते हैं।
23 अक्तूबर 2025 को देश भर की अलग-अलग वेबसाइट पर सोना-चांदी की कीमतों (Gold Rate Today) की बात करें तो इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के अनुसार आज 24 कैरेट सोने की कीमत 1 लाख 24 हजार 907 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। यह पिछले 24 घंटे में 3726 रुपए कम हुई है। चांदी की कीमत वीरवार को 1 लाख 52 हजार 501 रुपए प्रति किलोग्राम रही। चांदी की कीमत भी करीब 10 हजार 549 रुपए कम हुई है।

IBJA के अनुसार 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने के ताजा भाव जानिए।
आज का सोने-चांदी का भाव इस प्रकार है :- (Gold, Silver Rate Today)
शुद्धता सुबह के रेट
सोना 24 कैरेट 123907 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट 123411 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट 113499 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट 92930 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट 70486 रुपये प्रति 10 ग्राम
चांदी 999 152501 रुपये प्रति किलोग्राम
ये है सोने की (Gold Rate Today) कीमतों में गिरवाट का कारण
एक तरफ तो कहा जा रहा है कि भू-राजनीतिक अनिश्चितता, केंद्रीय बैंकों की खरीदारी और फेड की संभावित मौद्रिक नरमी जैसे कारक बाजार में पॉजिटिव रूझान बना रहे हैं और इसका असर सोना-चांदी की कीमतों पर दिख रहा है। वहीं अमेरिका की ऋण संबंधी चिंताओं में कमी और अमेरिका तथा चीन के बीच सुधार के संकेत को सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट का कारण बताया जा रहा है।
एमसीएक्स पर क्या चल रही सोने-चांदी की (Gold Rate Today) कीमतें
मल्अी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) की बात करें तो यहां भी सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है। वायदा बाजार में 10 अक्तूबर के बाद सोने का सबसे नीचला स्तर देखने को मिला और 1 लाख 20 हजार 575 रुपए प्रति 10 ग्राम सोने का भाव नोट किया गया। चांदी का रेट भी टूटकर 1 लाख 44 हजार रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गया। विशेषज्ञ बताते हैं कि सोना-चांदी की एक दिन यानि 24 घंटों में यह सबसे बड़ी गिरावट है।
सोना-चांदी खरीदते समय ये बातें रखें ध्यान
अगर आप बाजार से सोना-चांदी खरीदने जा रहे हैं तो सबसे पहले आज के ताजा भाव देखें। यह विभिन्न साइटों पर उपलब्ध होते हैं। इसके बाद हॉलमार्क का ही गोल्ड-सिलवर खरीदें, क्योंकि हॉलमार्क ही धातू की शुद्धता की निशानी है। अगर आप 22 कैरेट, 18 कैरेट, 14 कैरेट सोना बिना हॉलमार्क के खरीदते हैं तो भविष्य में अगर आप उसको दोबारा बेचना या रिडिजाइन करवाना चाहेंगे तो यह गलाकर, जो असली निकलेगा, उसी हिसाब से कीमत तय होगी। अगर आप हॉलमार्क लगा सोना खरीदते हैं तो बिना किसी सोच-विचार के आपका सोना-चांदी उस दिन की कीमत के हिसाब से लिया जाएगा।
शादियों का सीजन शुरू
एक ओर जहां त्योहारी सीजन समाप्त हो रहा है, वहीं शादियों का सीजन शुरू हो रहा है। दो नवंबर से शादियां शुरू होंगी और अगले महीने में शदियों के कई मुहूर्त हैं। ऐसे में फिर से सोने-चांदी की मांग बढ़ने की संभावना है। नवंबर महीने शादियों के शुभ मुहूर्त 2, 3, 6, 8, 12, 13, 16, 17, 18, 23, 25 और 30 तारीख को हैं। इसके बाद दिसंबर में भी शादियां होंगी। ऐसे में सोने व चांदी की कीमतों पर इसका क्या असर पड़ेगा, यह देखने वाली बात है।










