gold rate : लुढकने लगी चांदी, सोना नहीं थम रहा
चार हजार रुपये गिरे चांदी के भाव सोना लगातार हो रहा महंगा
अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के चलते सोने चांदी के भाव लगातार बढ़ रहे हैं, लेकिन पिछले एक महीने में पहली बार चांदी के भाव पर न सिर्फ ब्रेक लगे हैं, बल्कि इसके भाव में गिरावट दर्ज की गई है। भारत में त्योहारी सीजन चल रहा है। ऐसे में चांदी के भाव में गिरावट दर्ज होना लोगों के लिए खुशी की बात है। हालांकि सोना अभी लगातार चढ़ रहा है। वीरवार 16 अक्टूबर को सोने के भाव में 562 रुपये प्रति दस ग्राम की वृद्धि दर्ज की गई है। वहीं चांदी के भाव में प्रति किलोग्राम चार हजार रुपये की गिरावट आई है।
जिस प्रकार पिछले एक महीने में सोने चांदी के भाव बढ़े हैं, अभी कहना मुशकिल है कि इन दोनों ही धातुओं की कीमत स्थित होंगी या कम होंगी। इसकी संभावना नजर नहीं आ रही है। हालांकि कीमत बढ़ने से छोटे रिटेल बाजार में सोने व चांदी की खरीदारी काफी कम हुई है। सिर्फ देशी बाजार में ही नहीं, अंतरराष्ट्रीय मार्केट में भी सोने व चांदी के भाव बढ़ रहे हैं। लोगों के साथ-साथ विभिन्न बैंक व सरकारें भी सोने की खरीद पर जो दे रही हैं। यही कारण है कि सोने व चांदी की कीमत एकदम तेजी से बढ़ी हैं।
भारत में दीवाली जैसे त्योहार को देखते हुए अभी इन दोनों धातुओं की कीमतों में कमी की कोई संभावना नहीं दिख रही है। दीवाली से पहले धनतेरस जैसा पर्व आता है। इस पर लोग सोने व चांदी की खरीद को शुभ मानते हैं।
स्थानीय बाजारों में लोग धनतेरस के लिए एडवांस आर्डर दे रहे हैं, लेकिन विक्रेता एडवांस आर्डर से बच रहे हैं। जिस प्रकार सोने की कीमत बढ़ रही हैं, विक्रेताओं में भी असमंस की स्थिति बनी हुंई है। त्योहारी सीजन में सोना-चांदी की मांग लगातार बढ़ती रही है। महंगा होने के बावजूद लोग सोने की खरीद कर रहे हैं। हालांकि निवेश के तौर पर भी सोने की खरीद की जा रही है। ऐसे में दीवाली के बाद ही सोने व चांदी की कीमतों में स्थिरता आ सकती है।
सोने-चांदी की कीमतों पर नजर रखने वाली इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के अनुसार भारत में 16 अक्टूबर वीरवार को 24 कैरेट सोने की कीमत 1 लाख 26 हजार 714 तक पहुंच गई है। एक दिन पहले यानी 15 अक्टूबर को सोने की कीमत प्रति दस ग्राम 1,26,152 थी। सोने की कीमतों में ताजा उझाल 562 रुपये प्रति दस ग्राम का रहा है। इसी प्रकार चांदी की कीमत प्रत एक किलोग्राम 1 लाख 74 हजार रुपये दर्ज की गई है। इससे एक दिन पहले बुधवार 15 अक्टूबर को चांदी की कीमत प्रति एक किलोग्राम 1 लाख 78 हजार रुपये तक पहुंच गई थी।
सोने व चांदी के भाव
शुद्धता- कीमत
सोना 24कैरेट – 126714 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23कैरेट – 126207 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22कैरेट – 116070 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18कैरेट – 95036 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14कैरेट – 74128 रुपये प्रति 10 ग्राम
चांदी 999 174000 रुपये प्रति किलोग्राम
हर दिन 700 रुपये प्रति दस ग्राम की औसत से बढ़ा सोना
सोने की कीमत लगातार बढ़ रही हैं। इसमें हर दिन 700 रुपये प्रति दस ग्राम से औसत उछाल दर्ज किया गया है। लगातार भाव वृद्धि से पिछले 15 दिनों में सोने की कीमत प्रति दस ग्राम 10 हजार रुपये से ज्यादा बढ़ चुके हैं। चांदी के रेट 16 अक्टूबर बेशक कुछ कम हुए हैं, लेकिन यह गिरावट आंशिक व स्थाई ही मानी जा रही है। पिछले कुछ दिनों से चांदी के भी भाव लगातार बढ़े हैं। चांदी की कीमतों में प्रतिदिन का उछाल ढाई हजार रुपये से अधिक का रहा।
शुद्धता का रखें ध्यान
लगातार चढ़ते भाव के बावजूद लोग सोना व चांदी खरीद रहे हैं। ऐसे में मिलावटी माल मिलने का खतरा बढ़ जाता है। यदि आप सोना-चांदी खरीदने की सोच रहे हैं तो इन जरूरी बातों का ध्यान रखें। यह आपके निवेश को पुख्ता करेगा और जोखिम की संभावना कम होंगी। इस लिए सोना खरीदते समय हमेशा हालमार्क जरूर देख लें। यह ब्यूरो आफ इंडियन स्टैंडर्ड का प्रमाण होता है। इससे सोने की शुद्धता निर्धारित होती है। सोने की शुद्धता कैरेट से आंकी जाती है। हालमार्क से पता चलता है कि यह कितने कैरेट का है। ऐसा सोना भविष्य में भी सुरक्षित रहता है और विक्रय के समय इसकी कीमत हालमार्क के हिसाब से ही निर्धारित की जाएगी। हालमार्क नहीं होने पर सोने की गुणवत्ता 24 कैरेट नहीं रहेगी। इसके पिघलाने पर शुद्ध सोना निकलने पर शुूद्धता का पता चलेगा। सोना महंगा होने पर वजन में भी झोल हो सकता है। ऐसे में डिजिटल कांटे से स्टीक वजन करें और निर्धारित भाव के हिसाब से ही भुगतान करें। यदि आप आभूषण खरीद रहे हैं तो इस पर ज्वैलर बनाने का खर्च अलग से लेता है। यह पहले ही पता कर लें। ताकि भाव पर कोई असर नहीं पड़े।










