Gold silver price : हरियाणा समेत देश भर में 12 जनवरी 2026 के सोने चांदी के भाव
Gold silver price : देश भर में दो दिनों तक मार्केट बंद रहने के बाद आज मार्केट खुली। हरियाणा, दिल्ली, मुंबई, पटना समेत देश भर में सोने चांदी की कीमतें क्या रही, आइए बताते हैं। हालांकि इस माह के पहले चार दिनों तक सोने चांदी की कीमतों में गिरावट आई लेकिन उसके बाद अमेरिका द्वारा वेनेलुएला पर अटैक किया गया तो सुरक्षित निवेश की तरफ जाने के कारण सोने चांदी की कीमतें ज्यादा हो गई।
बात करें हरियाणा की तो हरियाणा में जींद, कैथल, गुरुग्राम, फरीदाबाद, हिसार, अंबाला, सोनीपत में आज 24 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 52 हजार 623 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गया। यह रिपोर्ट ABP Live के अनुसार बताई जा रही है। 22 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 40 हजार 607 रुपए प्रति 10 ग्राम चल रहा है। गहने बनाने के लिए 22 कैरेट गोल्ड का ही प्रयोग किया जाता है।
हरियाणा में चांदी भी लगातार उछाल मार रही है। आज यानि सोमवार को चांदी का भाव 2 लाख 42 हजार 100 रुपए प्रति किलोग्राम के आसपास (DNA india के अनुसार) चल रहा है। बता दें कि यह दरें अलग-अलग शहरों और ज्वेलर्स के हिसाब से थोड़ा बहुत ऊपर नीचे हो सकती हैं, इसलिए अपने स्थानीय ज्वैलर से पुष्टि करना सबसे अच्छा है।
Gold silver price : IBJA पर लखनऊ, पटना, मुंबई, दिल्ली में सोने का भाव
इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार आज 24 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 37 हजार 122 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।गुडरिटर्न्स के अनुसार आज 24 कैरेट सोने की कीमत 1 लाख 40 हजार 160 रुपए प्रति 10 ग्राम पर चली गई। MCX पर प्योर गोल्ड 1 लाख 38 हजार 525 रुपए प्रति 10 ग्राम का चल रहा है। दिल्ली सर्राफा बाजार में सभी टैक्स मिलाकर 24 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 41 हजार 700 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंचा हुआ है।
IBJA पर सोने का भाव (Gold Rate Today)
सोने की शुद्धता सुबह के रेट
सोना 24 कैरेट 137122 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट 136573 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट 125604 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट 102842 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट 80216 रुपये प्रति 10 ग्राम
12 जनवरी 2026 को चांदी के भाव (aaj chandi ka bhav)
Silver Price Today : सोने की तरह चांदी की कीमतें भी लगातार तेजी पकड़ रही हैं। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक सोमवार सुबह तक चांदी का भाव 2 लाख 42 हजार 808 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गया। दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी 2 लाख 50 हजार रुपए प्रति किलोग्राम पर बिक रही है।










