Gold Silver Price Fall : तेजी के बाद लुढ़का सोना, चांदी में भी भारी गिरावट

भारी गिरावट की जाने वजह, क्या होगा आगे का हाल

Gold Silver Price Fall :  लगातार तेजी के बाद वीरवार 22 जनवरी को सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट देखी गई। (today Gold Silver Price) हालांकि रीयल कारोबार में ज्यादा अंतर नहीं दिखा, लेकिन भारतीय वायदा कारोबार में सोना व चांदी दोनों ही धातुएं हिचकोले खाती रही। ऐसे में वीरवार को सोना व चांदी की कीमतों में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई है।

वायदा बाजार में सोना व चांदी के भाव जबरदस्त गिरावट के ट्रेडिंग में रहे। एमसीएक्स एक्सचेंज (MCX) पर शुरुआती कारोबार में सोने का भाव 2.08 प्रतिशत तक गिर गए। इससे सोना 3177 रुपये तक नीचे गिरा। (today Gold Silver Price) सोने के भाव 1.5 लाख रुपये प्रति 10 से पीछे हटे और सोना 149685 रुपये प्रति 10 ग्राम के ट्रेड पर आ गया।

सोने के साथ ही चांदी में भी इसी प्रकार गिरावट रही। क्योंकि चांदी में तेजी बहुत रही थी, ऐसे में गिरावट भी 4 प्रतिशत तक आ गई। 22 जनवरी को वायदा बाजार में चांदी की कीमत प्रति किलोग्राम 12000 रुपये से अधिक गिर गई। एमसीएक्स एक्सचेंज पर वीरवार सुबह चांदी की कीमत 12739 रुपये तक गिर गई। ऐसे में चांदी का भाव सुबह के समय 305753 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।

Gold Silver Price Fall : सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट का कारण

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चल रही राजनीति में चल रहे तनाव में कमी के संकेत आने के कारण कीमतों में गिरावट मानी जा रही है। क्योंकि डॉलर में मजबूती देखी जा रही है, ऐसे में सोने-चांदी की कीमत गिरी हैं। हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ग्रीनलैंड पर रुख को कुछ नरम दिखाया गया है।

ऐसे में अंतरराष्ट्रीय मार्केट में सोने की कीमत कम हुई हैं। एक दिन पहले ही यानी बुधवार को ट्रंप ग्रीनलैंड विवाद को लेकर यूरोपीय देशों पर टैरिफ लगाने की अपनी धमकी में कुछ राहत दी थी। ट्रंप का कहना है कि आइलैंड के भविष्य के संबंध में उन्होंने नाटो के साथ संभावित समझौते की रूपरेखा तैयार कर ली है।

Gold Silver Price Fall : 24 कैरेट सोना 4 हजार रुपये सस्ता

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने व चांदी के भाव गिरने के कारण भारतीय बाजार में भी इसका असर दिखा। ऐसे में 24 कैरेट सोना 4000 रुपये तक सस्ता हुआ है। (Gold Silver Price Update) वहीं चांदी की कीमतों में 20000 रुपये तक की गिरावट आई है। इससे पहले 20 और 21 जनवरी को सोने और चांदी की कीमतों में काफी तेजी रही थी। ऐसे में सोना 2000 रुपये से ज्यादा गिरा है और चांदी 12 हजार रुपये से अधिक गिर गई है।

IBJA के अनुसार चांदी की कीमत में 20000 रुपये प्रति किलोग्राम तक गिरे हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन का कहना है कि गिरावट के बीच 22 जनवरी शाम 5 बजे चांदी के रेट में 20364 रुपये प्रति किलोग्राम की कमी आई है। चांदी की कीमत 299711 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई। इसके मुकाबले बुधवार को चांदी की कीमत 320075 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई थी। पिछले एक महीने की बात की जाए तो चांदी 92116 रुपये तक तेज हुई है।

Gold Silver Price Fall: Gold falls after the rise, silver also sees a huge decline
तेजी के बाद लुढ़का सोना चांदी में भी भारी गिरावट (1)

Gold Silver Price Fall : शाम के समय बढ़ी गिरावट

वहीं इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के के अनुसार शाम 5 बजे 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 4076 रुपये तक सस्ता हुआ है। सोने की कीमत 151128 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गई। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत 3734 रुपये कम हुई हैं। 22 कैरेट सोना 138433 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। इसके अलावा 18 कैरेट सोना 113346 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इसके भाव में प्रति 10 ग्राम में 3057 रुपये की गिरावट आई है।

Gold Silver Price Fall : एमसीएक्स पर दिन भर के भाव

वहीं दोपहर 3 बजे की बात की जाए तो चांदी के भाव एमसीएक्स पर 3.28 प्रतिशत तक गिर गए। ऐसे में चांदी की कीमत में 10449 रुपये की गिरावट दर्ज की गई। (Gold Silver Price Update) दोपहर 3 बजे चांदी की कीमत वायदा बाजार में 308043 रुपये तक पहुंच गई। चांदी की ट्रेडिंग की बात की जाए तो 305753 रुपये सबसे कम और 325602 सबसे अधिक स्तर रहा।

ऐसे में चांदी का भाव 22 जनवरी के हाई लेवल से 19849 रुपये तक टूट गई। इससे पहले दोपहर 12 बजे की बात करें तो 24 कैरेट सोने का भाव 151499 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया। सुबह 10 बजे के एमसीएक्स पर चांदी 12 हजार रुपये प्रति किलोग्राम तक गिर गई और चांदी की कीमत1.30 लाख रुपये पर आ गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button