Gold Silver Price : सोने के भाव गिरे, चांदी के नखरे बढ़े, देखें ताजा कीमतें
हरियाणा में क्या चल रहा सोने का भाव
Gold Silver Price : देश भर में सोने–चांदी की कीमतें पल–पल बदल रही हैं। 13 नवंबर 2025 की बात करें तो सोने की कीमतों में गिरावट दिखी लेकिन चांदी के नखरे चढ़ते जा रहे हैं। वीरवार को चांदी करीब 3 हजार बढ़ी तो सोने की कीमत 500 के करीब कम हुई। हालांकि अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियां सोने-चांदी की कीमतों को प्रभावित करती हैं।
हरियाणा में आज यानि वीरवार को 24 कैरेट सोने का भाव 1,25,980 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना भी 1 लाख 19 हजार के आसपास चल रहा है। एक दिन पहले ही 11 नवंबर को हरियाणा में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,23,980 रुपये प्रति 10 ग्राम तक दर्ज की गई थी। इस हिसाब से सोने की कीमत में उछाल है लेकिन IBJA जैसी बड़ी साइटों के अनुसार दिल्ली, मुंबई, पुणे, भोपाल जैसे बड़े शहरों में सोने की कीमतों में गिरावट हुई है। हरियाणा में चादी की कीमत आज 1 लाख 60 हजार रुपए प्रति किलोग्राम के आसपास चल रही है।
इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 13 नवंबर वीरवार सुबह (Sona Chandi k Rate) तक 24 कैरेट सोने की कीमत घटकर 1,23,913 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। एक दिन पहले सोने की कीमतें 1 लाख 24 हजार 600 रुपए प्रति 10 ग्राम के आसपास चल रही थी। वहीं, चांदी की कीमत बढ़कर 1,56,705 रुपये प्रति किलो पहुंच गई, जो एक दिन पहले ही 1 लाख 53 हजार रुपए प्रति किलोग्राम पर थी। दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने (Gold Rate Today) का भाव बढ़कर 1,27,900 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। चांदी की कीमत (Silver Rate today) भी बढ़कर 1,61,300 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) हो गई।
13 November सोने-चांदी का भाव (Gold Silver price)
- सोने-चांदी की शुद्धता रेट
- सोना 24 कैरेट 123913 रुपये प्रति 10 ग्राम
- सोना 23 कैरेट 123417 रुपये प्रति 10 ग्राम
- सोना 22 कैरेट 113504 रुपये प्रति 10 ग्राम
- सोना 18 कैरेट 92935 रुपये प्रति 10 ग्राम
- सोना 14 कैरेट 72489 रुपये प्रति 10 ग्राम
- चांदी 999 156705 रुपये प्रति किलोग्राम
Sona Chandi Price Today : सोना-चांदी खरीदते समय इन बातों का रखें जरूर ध्यान
सोना-चांदी या इसके आभूषण खरीदने जा रहे हैं तो दो-तीन बातें आपको जरूर पता होनी चाहिएं। जिस दिन सोने-चांदी की खरीददारी करें, उस दिन का सोने-चांदी का रेट जरूर चेक कर लें, क्योंकि रेट-प्रतिदिन घटते-बढ़ते रहते हैं। सोना खरीदने के लिए दोपहर बाद ही जाएं, क्योंकि उस दिन मार्केट का क्या रेट रहेगा, यह दोपहर बात तक लगभग तय हो जाता है। इसके अलावा हॉलमार्क का सोना-चांदी ही खरीदें, क्योंकि यही सोने की शुद्धता की गारंटी है।










