Gold Silver Price : औंधे मुंह गिरी सोना-चांदी की कीमतें, देखें सोना-चांदी के ताजा भाव
एक सप्ताह में सोना 10 हजार, चांदी 25 हजार लुढ़का
Gold Silver Price : सोना–चांदी की गिरती कीमतों ने एक बार फिर से मार्केट में भूचाल ला दिया है। पिछले एक सप्ताह में सोने की कीमतें 10 हजार से ज्यादा नीचे आ चुकी हैं तो चांदी भी 25 हजार रुपए तक लुढ़क चुका है। आज यानि 28 अक्तूबर को बड़े शहरों में सोना–चांदी के ताजा रेट क्या रहे, इसके बारे में आपको विस्तार से बता देते हैं।
इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक आज 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 1 लाख 21 हजार 77 रुपए दर्ज की गई। एक दिन पहले यह 1 लाख 23 हजार के करीब थी। चांदी की कीमत की बात करें तो चांदी का भाव भी 1 लाख 45 हजार, 31 रुपए प्रति किलाग्राम पर आ गया है, जो एक दिन पहले ही 1 लाख 47 हजार रुपए पर चल रहा था।
Gold Silver Price : गुरुग्राम और दिल्ली में ये रहे सोना–चांदी के भाव
हरियाणा के गुरुग्राम जिले की बात करें तो गुरुग्राम में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 1 लाख 23 हजार 420 रुपए प्रति 10 ग्राम रही और चांदी की कीमत 1 लाख 54 हजार 920 रुपए प्रति किलोग्राम रही। दिल्ली में अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार सोने का भाव 1 लाख 25 हजार 900 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी के 1 लाख 51 हजार 250 रुपए प्रति किलोग्राम रहा।
28 अक्तूबर सोना–चांदी का भाव ( 28 October Gold-Silver rate)
- शुद्धता सुबह के रेट
- सोना 24 कैरेट 121077 रुपये प्रति 10 ग्राम
- सोना 23 कैरेट 120593 रुपये प्रति 10 ग्राम
- सोना 22 कैरेट 110907 रुपये प्रति 10 ग्राम
- सोना 18 कैरेट 90809 रुपये प्रति 10 ग्राम
- सोना 14 कैरेट 70831 रुपये प्रति 10 ग्राम
- चांदी 999 145031 रुपये प्रति किलोग्राम
Gold Silver Price : देश के बड़े शहरों में क्या है सोने के भाव
- शहर का नाम -10 ग्राम सोना की कीमत
- पटना ₹121,760
- जयपुर ₹121,810
- कानपुर ₹121,860
- लखनऊ ₹121,720
- भोपाल ₹121,820
- इंदौर ₹121,820
- चंडीगढ़ ₹121,690
- रायपुर ₹121,640
Gold Silver Price : देश के बड़े शहरों में क्या है चांदी की कीमतें
- शहर चांदी प्रति किलो
- पटना ₹144,690
- जयपुर ₹144,750
- कानपुर ₹144,810
- लखनऊ ₹144,680
- भोपाल ₹144,790
- इंदौर ₹144,790
- चंडीगढ़ ₹144,640
- रायपुर ₹144,580
Gold Silver Price : भविष्य में क्या रहेंगे सोना–चांदी के भाव
वरिष्ठ एनालिसिस के अनुसार अमेरिका-चीन के बीच व्यापार तनाव कम होने के संकेतों के कारण जोखिम भरी संपत्तियों में निवेशकों की रुचि बढ़ी है। इसलिए सोना–चांदी की कीमतों में गिरावट आ रही है। आने वाले समय में भी इसमें उतार–चढ़ाव देखने को मिल सकता है। कुछ दिन बाद दक्षिण कोरिया में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके चीनी समकक्ष शी चिनफिंग के बीच बैठक के दौरान चर्चा होने की उम्मीद है। अगर यह बैठक सकारात्मक रही तो सोना–चांदी के रेट और घटने के आसार हैं।
Gold Silver Price : यह भी ध्यान रखें ग्राहक
अगर आप सोना–चांदी खरीदने जा रहे हैं तो पहले मार्केट का रूख देखें। दिवाली के बाद से ही सोना–चांदी के रेट लगातार कम होते जा रहे हैं। इस महीने के सबसे न्यूनतम पर सोना–चांदी आ चुका है। सोना–चांदी खरीदने से पहले आज का ताजा भाव देखें, उसके बाद ही खरीदारी करें। इसके अलावा सोना–चांदी हमेशा हॉलमार्क का ही खरीदें, क्योंकि हॉल मार्क ही असली शुद्ध सोने की पहचान है।










