Gold Silver Price today : सोने चांदी में रिकॉर्डतोड़ बढ़ोतरी, देखें आज हरियाणा में सोने चांदी का भाव
Gold Silver Price today : हरियाणा समेत देश भर के बड़े शहरों में सोने और चांदी की कीमतें रिकॉर्डतोड़ बढ़ौतरी कर रही हैं। साल 2026 के इन 16 दिनों में सोने चांदी ने 20 प्रतिशत से ज्यादा की ग्रोथ कर डाली। सोने की कीमतें डेढ़ लाख रुपए प्रति 10 ग्राम तो चांदी की कीमतें 3 लाख रुपए प्रति किलोग्राम के नजदीक जा पहुंची है। आज 16 जनवरी 2026 को सोना चांदी के भाव क्या रहे, आइए बताते हैं।
हरियाणा में सोने चांदी के भावों (Haryana Gold Silver Price) की बात करें तो जींद, करनाल, हिसार, कैथल, गुरुग्राम, सोनीपत, पानीपत, अंबाला, भिवानी में आज 16 जनवरी को 24 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 43 हजार 760 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गया। इन शहरों में ही 22 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 31 हजार 790 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। हरियाणा में चांदी का भव 2 लाख 95 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। हालांकि कुछ शहरों में चांदी की कीमतें 3 लाख रुपए प्रति किलोग्राम को क्रॉस कर गई हैं।
Gold Silver Price : IBJA पर देश के प्रमुख शहरों के भाव
देश की प्रसिद्ध वेबसाइट इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार आज 24 कैरेट सोने का भाव 1 लाख, 42 हजार,015 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया तो वहीं दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने का भाव 1 लाख 47 हजार 300 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। साल 2026 की शुरुआत से अब तक सोने की कीमत में करीब 9,600 रुपए की बढ़ोतरी हो चुकी है।
IBJA पर आज सोने का भाव (Today Gold Price)
सोने की शुद्धता कीमत (₹ प्रति 10 ग्राम)
24 कैरेट 1,42,015
23 कैरेट 1,41,446
22 कैरेट 1,30,086
18 कैरेट 1,06,511
14 कैरेट 83,079
Gold Silver Price today : चांदी की कीमतों ने रचा इतिहास
वहीं दूसरी तरफ चांदी की कीमतों ने भी नया इतिहास रच दिया है। दिल्ली में चांदी का भाव 2 लाख,89 हजार रुपए प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया है, जो अब तक का सबसे ऊंचा स्तर माना जा रहा है। IBJA के मुताबिक आज चांदी का भाव 2 लाख 77 हजार 512 रुपए प्रति किलो रहा।
Gold Silver Price : सोना-चांदी खरीदते समय ये रखें ध्यान
सोने-चांदी के गहने खरीदते समय कुछ विशेष बातों को जरूर ध्यान रखें। सबसे पहले उसकी क्वॉलिटी चेक करें और ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें। हॉल मार्क ही सोने की सरकारी गारंटी है, जिसे ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) द्वारा निर्धारित किया जाता है। हॉल मार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है










