Gold Silver Price : इस सप्ताह में क्या रही सोने चांदी की चाल, जानें हाल

महंगी हुई चांदी, सोने की चमक कम

Gold Silver Price :  पिछले लंबे समय से सोने व चांदी की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। हालांकि बीच-बीच में कीमतों में गिरावट आई, लेकिन पिछली कीमतों से अभी भी दोेनों ही धातुओं की का रेट अधिक बना हुआ है। (Gold Silver Price) पिछले एक सप्ताह की बात करें तो सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है, जबकि चांदी अधिक चमकी है। इसके पीछे अंतरराष्ट्रीय मार्केट की चाल बताई जा रही है।

पिछले एक सप्ताह में चांदी और सोने की कीमतों में क्या बदलाव आए, आइए इसको देखते हैं। क्योंकि एक सप्ताह पुरानी कीमतों में काफी अंतर दिख रहा है। हालांकि इसी बीच कई विशेषज्ञों ने निवेश नए साल में निवेश के नए विकल्पों पर भी बात की है। ऐसे में आने वाले सप्ताह में इन दोनों धातुओं की कीमतों पर इसका असर दिख सकता है।

वहीं 26 दिसंबर से 2 जनवरी तक के सप्ताह की बात की जाए तो सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। सोने की कीमत 3174 रपये कम हुई और यह 134782 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया। (Gold Rate) वहीं इससे पहले सप्ताह में यानी 26 दिसंबर को कीमत 137956 रुपये थी। इसके साथ ही चांदी की कीमत बढ़ी हैं। चांदी 228,107 किलो ग्राम से बढ़कर 234550 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। चांदी की कीमतों में प्रति किलोग्राम 6443 रुपये की वृद्धि हुई।

Gold Silver Price :  इस सप्ताह में क्या रही सोने चांदी की चाल, जानें हाल
Gold Silver Price : इस सप्ताह में क्या रही सोने चांदी की चाल, जानें हाल

Gold Silver Price : पिछले साल में सोना 75 % महंगा, चांदी चढ़ी 167 प्रतिशत

दोनों धातुओं की कीमत पिछले साल में देखी जाए तो काफी चढ़ी है। वर्ष 2025 में सोने की कीमत 57033 रुपये बढ़ी है। यह 75 % की वृद्धि रही। 31 दिसंबर 2024 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 76162 रुपये थी। वहीं पिछले साल यानी 31 दिसंबर 2025 को सोने की कीमत 133195 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गई। इसी प्रकार चांदी की बात की जाए तो इसका भाव इस दौरान 144403 रुपये तक बढ़ा है। यह वृद्धि 167 % रही। क्योंकि 31 दिसंबर 2024 को चांदी की कीमत प्रति किलोग्राम 86017 रुपये पर रही। वहीं यह वर्ष 2025 के अंत में 230420 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई।

Gold Silver Price : एक सप्ताह में सोने का भाव

बीते एक सप्ताह की बात की जाए तो 2 जनवरी को सोने का भाव 134782 रहा। वहीं 1 जनवरी को इसकी कीमत 133661 थी। 31 दिसंबर को सोना 133195 रेट पर बिका, जबकि 30 दिसंबर को सोना का भाव  134599 रहा। 29 दिसंबर को 136781 रुपये प्रति 10 ग्राम और 26 दिसंबर को सोना का भाव 137956 था।

Gold Silver Price : डालर की कमजारे से चढ़ा सोना, चांदी की उद्योगों में बढ़ी मांग

विशेषज्ञों का मानना है कि सोने की कीमत चढ़ने का मुख्य कारण डालर की कमजोरी है। अमेरिका द्वारा ब्याज दर घटाने से डालर कमजोर हुआ है। इससे सोने की होल्डिंग कास्ट कम रही। इससे लोग अधिक सोना खरीदने लगे। वहीं जियोपालिटिकल का असर भी सोने की कीमतों पर पड़ा। रूस-यूक्रेन युद्ध के साथ दुनिया के कई देशों में तनाव बढ़ रहा है। इससे निवेशक सोने को सबसे सुरक्षित मानते हुए खरीद रहे हैं। इसके कारण ही चीन जैसे देश भी अपने रिजर्व बैंक में सोना अधिक से अधिक भर रहे हैं। चीन द्वारा एक साल में 900 टन से अधिक खरीदारी की है।

इसके अलावा चांदी में वृद्धि की बात की जाए तो मुख्य कारण उद्योगों में मांग बताया जा रहा है। क्योंकि सोलर, इलेक्ट्रानिक्स और इलेक्ट्रिक वाहनों में इसका बड़े स्तर प्रयोग हो रहा हे। (Gold Silver Price) चांदी अब सिर्फ आभूषण के लिए ही नहीं कई उद्योगों के लिए आवश्यक माल के रूप में प्रयोग की जा रही है। साथ ही ट्रंप के टेरिफ का भी डर सता रहा है। ऐसे में अमेरिकी कंपनियां चांदी का भारी स्टाक कर ही हैं।

इससे ग्लोबल सप्लाई कम हुई और चांदी की कीमत तेजी बढ़ रही हैं। इसके अलावा लोगों को अपना उत्पादन रूकने का भी डर सता रहा है। चांदी को कच्चे माल के रूप में प्रयोग करने वाले उद्योग तेजी से खरीदारी कर रहे हैं। इसका असर चांदी की कीमतों पर पड़ रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में चांदी की कीमतों में बढ़ौतरी जारी रह सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button