Google Map Update : गूगल मैप नहीं खाएगा ज्यादा बैटरी, आ गया पॉवर सेविंग मोड
देखें क्या है Google Maps का नया फीचर अपडेट
Google Map Update : जो लोग गूगल मैप का प्रयोग करते हैं, उनकी अक्सर शिकायत रहती है कि मोबाइल फोन पर गूगल मैप लगाकर चलते हैं तो बैटरी बहुत ज्यादा कंज्यूम होती है। गूगल ने यूजर की इस समस्या का अब समाधान कर दिया है। जी हां, मोबाइल फोन में गूगल मैप यूज करते हुए अब फोन ज्यादा बैटरी नहीं खाएगा।
Google ने मैप में अब पावर सेविंग मोड का ऑप्शन दे दिया है। इस फीचर के आने के बाद गूगल मैप यूज करते समय नेविगेशन के दौरान अब बैटरी लंबा चलेगी। इससे बिना बैटरी को ज्यादा कंज्यूम किए ही आसानी से घंटों मैप नेविगेशन (Google Map Update) लगा कर रख सकते हैं। इसका सबसे ज्यादा फायदा उन यूजर्स को होगा, जो अक्सर यात्राओं पर रहते हैं या पहली बार किसी बड़े शहर में जा रहे हैं।
क्या है Google Power Saving Mode
गूगल मैप का पावर सेविंग मोड ऑन करने के बाद Google Maps में लो-पावर मैप दिखाई देगा। यह मैप लॉक स्क्रीन पर भी दिखाई देगा। इसमें सिर्फ अगला टर्न और लोकेशन पर पहुंचने का अनुमानित समय दिखाई देगा, जबकि मैप के इंटरफेस से मैप लेबलिंग और अन्य बटन हट जाएंगे। कंपनी का कहना है कि इस फीचर के बाद फोन की बैटरी कंज्यूमिंग घट जाएगी और नेविगेशन भी आसान होगा।

Google Map Update : बाई डिफॉल्ट ऑन नहीं रहेगा ये फीचर
गूगल ने बताया कि गूगल मैप के अंदर यह फीचर बाई डिफॉल्ट तो बंद रहेगा। यूजर को यह फीचर ऑन करना पड़ेगा। इसके लिए फोन के पावर बटन को प्रेस करना होगा, जिसके बाद फीचर को ऑन करने का ऑप्शन आ जाएगा और यह ऑन हो जाएगा। बंद करने के लिए इसे दोबारा से प्रेस करना होगा। इसलिए यूजर अपनी मर्जी से ही इसे ऑन ऑफ कर सकेंगे।
Google Map Update : सबसे पहले इस फोन मे आएगा फीचर
गूगल मैप के अंदर पावर सेविंग मोड का स्पोर्ट सिस्टम सबसे पहले Google Pixel 10 Series में देखने को मिल सकता है। इसके बाद धीरे-धीरे दूसरे नए फोन में भी इसे अपग्रेड किया जाएगा। Google Pixel 10, Pixel 10 Pro, Pixel 10 Pro XL और Pixel 10 Pro Fold के यूजर्स नई सुविधा का उपयोग कर पाएंगे।










