sarkari yojana news : भेड़-बकरी पालन अपना कर लें 50 लाख रुपये तक की सब्सिडी का लाभ
राष्ट्रीय पशुधन मिशन के तहत सरकार दे रही सब्सिडी
sarkari yojana news : देश में रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं। इसके तहत राष्ट्रीय पशु धन मिशन पशु पालकों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण योजना है। इसके तहत किसानों को सरकार भेड़-बकरी पालन पर 50 लाख रुपये तक का अनुदान दे रही है। इस योजना का उद्देश्य भेड़-बकरी पालन को बढ़ावा देना है। साथ ही इससे पशु पलाकों की आय भी बढ़ेगी।
भारत सरकार की यह योजना विशेषकर ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के लिए बहुत ही विशेष है। इससे रोजगार बढ़ेगा और ग्रामीण क्षेत्र के लोग आर्थिक रूप से सशक्त होंगे। इसके लिए राष्ट्रीय पशुधन मिशन (NLM) से लोगों को भेड़ और बकरी पालन के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। योजना के तहत लोगों को पशुपालन आधारित व्यवसाय शुरू करने के लिए आर्थिक सहायता दी जा रही है। इतना ही नहीं इन किसानों को उचित प्रशिक्षण देकर आय को बढ़ाने का रास्ता साफ होता है। इस योजना का लाभ लेने के लिए अपने नजदीकी पशु चिकित्सक या पशुपालन विभाग से संपर्क किया जा सकता है। यहां से आवेदन प्रक्रिया से लेकर काम शुरू करने तक की पूरी जानकारी किसान को आसानी से मिल जाती है।
sarkari yojana news : 500 भेड़ या बकरियों 50 लाख रुपये तक की सब्सिडी
इसके तहत सरकार द्वारा मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले पशुपालन एवं डेयरी विभाग (DAHD) के तहत यह लाभ दिया जा रहा है। राष्ट्रीय पशुधन मिशन के उद्यमिता विकास कार्यक्रम (EDP) के तहत भेड़ एवं बकरी पालन की योजना को लागू किया जा रहा है। इस योजना के तहत 500 भेड़ या बकरियों की क्षमता वाली इकाइयों के लिए 50 प्रतिशत तक अनुदान दिया जाता है। हालांकि यह अधिकतम 50 लाख रुपये ही हो सकता है। सब्सिडी का लाभ सीधे ऐसे लोगों को दिया जाता है, जो योजना को अपनाते हैं।
sarkari yojana news : पसंद आ रही योजना
यह योजना देश भर में किसानों को पसंद भी आ रही है। परंपरागत रूप से भेड़ और बकरी पालने वाले भी इस योजना से जुड़ कर अपने भेड पालन के आकार को बढ़ा रहे हैं। योहत के तहह भेड़ बकरी पालन करने वालों को वित्तीय सहायता ही के साथ नस्ल सुधार कार्यक्रमों से भी जोड़ा जाता है। इससे अच्छी गुणवत्ता वाली नस्लों के उपयोग से मटन और ऊन के उत्पादन में वृद्धि के लिए यह योजना चलाई जा रही है। इससे किसानों को लंबे समय तक स्थाई आय का लाभ देने की भी योजना है। इसके लिए आदर्श ढांचा तैयार रहता है। इसमें जहां भेड़-बकरियों से आय अच्छी होती है, साथ ही इनकी वृद्धि भी बेहतर होती है।

sarkari yojana news : गरीबों का एटीएम है भेड़ पालन
यह व्यवसाय गरीब लोगों के लिए काफी लाभदायक होता है। इसके चलते ही भेड़ व बकरी पालन को गरीबों का एटीएम भी कहा जाता है। क्योंकि यह छोटे किसानों के लिए नियमित आय का एक साधन है। आर्थिक जरूरत के अनुसार वे भेड़ व बकरी को बेचकर अपनी जरूरतें पूरी कर लेते हैं। साथ यही यह व्यवसाय कम पूंजी में शुरू किया जा सकता है। विशेषकर सूखा प्रभावित या कम वनस्पति संसाधन वाले क्षेत्रों में भी इसको आसानी से किया जा सकता है। साथ इस व्यवाय में युवा, बुजुर्ग व महिलाएं सभी जुड़ सकते हैं।
sarkari yojana news : आधुनिक तकनीक पर भी जोर
इस मिशन के तहत परंपरागत भेड़ पालन के साथ आधुनिक तकनीक पर भी जोर दिया जाता है। किसानों और उद्यमियों को आधुनिक पशुपालन तकनीक से जोड़ कर इस व्यवसाय से पशु पालकों की आय बढ़ाने का लक्ष्य है। ऐसे में पशु पालन के साथ-साथ इनका स्वास्थ्य प्रबंधन, पोषण और बेहतर लाभ लेने के लिए विपणन का भी प्रशिक्षण दिया जाता है। साथ ही बेहतर नस्ल सुधार के लिए मोबाइल पशु चिकित्सा वैन घर द्वार तक ही कृत्रिम गर्भाधान, टीकाकरण के साथ अन्य स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है। यह सीधे तौर पर किसानों की आय को प्रभावित करता है।










