Hansi : हरियाणा के सबसे नए जिले का नाम क्या है

हांसी का पुराना नाम क्या था ?

Hansi : 1 नवंबर 1966 को पंजाब से अलग होने वाले हरियाणा में अब तक 23 जिले बन चुके हैं। हरियाणा का सबसे नया जिला कौन सा है और कब बना, इसके बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं। दरअसल उत्तर भारत के प्रमुख राज्यों में हरियाणा का नाम हमेशा खास-तौर पर लिया जाता है। यह राज्य लगभग 44,212 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ है।

हरियाणा अपनी समृद्ध संस्कृति, पारंपरिक देशी खान-पान और ऐतिहासिक विरासत के लिए प्रसिद्ध है। हाल ही में राज्य की प्रशासनिक व्यवस्था में एक बड़ा बदलाव किया गया है, जिसके तहत हरियाणा राज्य के जिलों की संख्या में वृद्धि की गई है। 16 नवंबर को हरियाणा में 23वें जिले हांसी की घोषणा के बाद हांसी हरियाणा का सबसे नया जिला बन गया है।

दो दिन पहले हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई एक अहम बैठक में राज्य के नए जिले के गठन को मंजूरी दी गई। इसके अंतर्गत मंडल, उप-मंडल, तहसील और विकास खंड तय किए गए हैं। साथ ही, किन-किन गांवों को नए जिले में शामिल किया जाएगा, इस विष्य पर भी निर्णय लिया गया है।

Hansi : हरियाणा का सबसे नया जिला

हरियाणा सरकार ने राज्य का 23वां जिला बनाने की घोषणा की है। इस नए जिले का नाम हांसी रखा गया है। हांसी जिले में हांसी और नारनौंद विधानसभा क्षेत्रों के अंतर्गत आने वाले कुल 110 गांवों को शामिल किया जाएगा। बता दे कि ये सभी गांव अभी तक हिसार जिले का हिस्सा थे, जिन्हें अब प्रशासनिक रूप से अलग कर हांसी जिले में जोड़ा जाएगा।

Hansi : नए जिले का प्रशासनिक ढांचा और क्षेत्रफल

नए हांसी जिले में हांसी और नारनौंद को दो उप-मंडल के रूप में रखा जाएगा। इसके अलावा जिले में तीन तहसील—हांसी, नारनौंद और बास का गठन किया जाएगा। वहीं, खेड़ी जालब को उप-तहसील का दर्जा दिया जाएगा। प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए जिले में तीन विकास खंड—हांसी-1, हांसी-2 और नारनौंद बनाए जाएंगे। हांसी का कुल क्षेत्रफल 1 लाख 34 हजार 976 हेक्टेयर होगा। जिले की अनुमानित जनसंख्या करीब 5 लाख 44 हजार 994 बताई जा रही है।

Hansi : नए जिले के गठन का मुख्य उद्देश्य

हांसी जिले के गठन का प्रस्ताव कुछ समय पहले हिसार के उपायुक्त द्वारा हिसार मंडलायुक्त के माध्यम से राज्य सरकार को भेजा गया था। इस प्रस्ताव में बताया गया था कि नए जिले के बनने से प्रशासनिक व्यवस्था ज्यादा प्रभावी होगी। साथ ही नागरिक सेवा केंद्रों तक आम जनता की पहुंच आसान होगी और हांसी तथा आसपास के क्षेत्रों में लोगों को सरकारी सेवाएं समय से और पारदर्शी तरीके से मिल सकेंगी। उन्हें हर छोटे छोटे कामों के लिए हिसार के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। जिससे समय और संसाधनों दोनों की बचत होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button