Haryana Flag Hosting : 26 जनवरी पर ध्वजारोहण को लेकर मुख्यातिथि तय, नए जिले हांसी में पहली बार में कौन करेगा ध्वजारोहण
देखें पूरी लिस्ट
Haryana Flag Hosting : हरियाणा में इस बार 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर कौन सा मंत्री-विधायक कहां पर ध्वजारोहण करेगा, इसे लेकर मुख्यातिथि तय कर दिए गए हैं। सीएम नायब सिंह सैनी गुरुग्राम में तो प्रदेश के राज्यापाल पंचकूला में मुख्यातिथि होंगे और ध्वजारोहण करेंगे।
जींद से विधायक एवं डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिढ़ा फतेहाबाद में मुख्यातिथि रहेंगे तो वहीं जींद में महिला एवं बाल विकास श्रुति चौधरी ध्वजारोहण करने पहुंचेंगी। पिछली बार शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा मुख्यातिथि थे। नए जिले हांसी में भी पहली बार मुख्यालय स्तर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम होगा। इसमें पूर्व सीएम और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर मुख्यातिथि के रूप में पहुंचेंगे और हांसी में पहली बार ध्वजारोहण करेंगे।
Haryana Flag Hosting : 3 मंत्रियों के नाम लिस्ट से बाहर
इस बार दो मंत्रियों के नाम मुख्यातिथि की लिस्ट में नहीं है। केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह और कृष्णपाल गुर्जर का नाम भी सूची में नहीं है। इसके अलावा किरण चौधरी को भी लिस्ट से बायपास किया गया है। हालांकि किरण चौधरी की बेटी श्रुति चौधरी जींद में और राव इंद्रजीत की बेटी आरती राव फरीदाबाद में मुख्यातिथि के रूप में पहुंच कर ध्वजारोहण करेंगी।
Haryana Flag Hosting : उपमंडल स्तर पर निर्दलीय व भाजपा के विधायक फहराएंगे तिरंगा
सब डिविजनल यानि उपमंडल स्तर पर भाजपा व निर्दलीय विधायक ध्वजारोहण करेंगे। जिन उपमंडल पर भाजपा के विधायकों के दायरे में नहीं आते, वहां जिला परिषद चेयरमैन, डिविजनल कमिश्नर, मेयर ध्वजारोहण करेंगे। वहीं, महेंद्रगढ़ में ध्वजारोहण के लिए दो नाम लिखे गए हैं। इनमें मंत्री राव नरबीर सिंह और विधायक ओमप्रकाश यादव शामिल हैं।
Haryana Flag Hosting 2026 : जींद में कौन करेगा ध्वजारोहण
जींद में मुख्यालय स्तर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी, उचाना में स्थानीय विधायक देवेंद्र अत्री, नरवाना में पानीपत से विधायक प्रमोद विज, सफीदों में स्थानीय विधायक रामकुमार गौतम और जुलाना में जिला परिषद चेयरपर्सन मनीषा रंधावा को मुख्यातिथि बनाया गया है। हालांकि जुलाना से विधायक कांग्रेस की विनेश फोगाट हैं।
यहां देखें पूरी लिस्ट












