Haryana Gold Silver Price : आज हरियाणा में क्या रहे सोना-चांदी के रेट
दिवाली के बाद से उतार चढ़ाव लगातार जारी
Haryana Gold Silver Price : दिवाली के बाद से ही सोना-चांदी की कीमतों में अस्थिरता बनी हुई है। एक दिन 500 से 1000 तक का चढ़ाव देखने को मिल रहा है तो अगले ही दिन गिरावट हो रही है। हालांकि सोना अपने ऑल टाइम हाई रेट से अभी भी 12 हजार नीचे है। दिवाली के आसपास सोने की कीमत 1 लाख 32 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंची थी, जो अब एक लाख 20 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम के आसपास चल रही हैं। हरियाणा, दिल्ली में सोने-चांदी की कीमतें क्या रही, आइए इसके बारे में बता देते हैं।
हरियाणा के बड़े शहरों (Haryana Gold Silver Price) फरीदाबाद, गुरुग्राम, हिसार, करनाल, अंबाला, भिवानी, जींद समेत दूसरे बड़े शहरों में आज यानि 7 नवंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1 लाख 21 हजार 820 रुपए प्रति 10 ग्रात और चांदी की कीमत 1 लाख 51 हजार 900 रुपए प्रति किलोग्राम दर्ज की गई। एक दिन पहले ही यानि वीरवार को हरियाणा में 24 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 22 हजार 700 रुपए और चांदी का रेट 1 लाख 52 हजार के आसपास था। इस हिसाब से सोने के रेटों में 900 रुपए के करीब गिरावट हुई है तो चांदी में भी 1000 रुपए की गिरावट दर्ज की गई है।
Haryana Gold Silver Price : IBJA पर क्या चल रहा है सोना-चांदी का भाव
इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार आज 24 कैरेट सोने की का भाव 1 लाख 20 हजार 670 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा तो चांदी 1 लाख 48 हजार 242 रुपए प्रति किलोग्राम पर बिक रही है। यह कीमत दिल्ली, मुंबई, पुणे, वडोदरा, बंगलुरू , भोपाल जैसे बड़े शहरों की है। दिल्ली में अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार सोने की कीमत 1 लाख 24 हजार 700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंची है। चांदी की कीमत भी 1 लाख 53 हजार 300 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई है।
- सोने-चांदी की शुद्धता रेट
- सोना 24 कैरेट 120670 रुपये प्रति किलोग्राम
- सोना 23 कैरेट 120187 रुपये प्रति किलोग्राम
- सोना 22 कैरेट 110534 रुपये प्रति किलोग्राम
- सोना 18 कैरेट 90503 रुपये प्रति किलोग्राम
- सोना 14 कैरेट 70592 रुपये प्रति किलोग्राम
- चांदी 999 148242 रुपये प्रति किलोग्राम
Haryana Gold Silver Price : सोना-चांदी खरीदने से पहले इन बातों का रखें ध्यान
सोना-चांदी (Haryana Gold Silver Price) खरीदने जा रहे हैं तो कुछ बातों का ध्यान जरूर रखें। जिस दिन सोना या इससे बने आभूषण खरीदने का मन हो तो उस दिन का 24 कैरेट, 22 कैरेट सोने का भाव जरूर देखें। विभिन्न वेबसाइटों पर राज्य और शहर में सोने-चांदी का क्या रेट है, इसका पता चल जाएगा। इसके अलावा सोना केवल हॉलमार्क का ही खरीदें। हॉलमार्क ही सोने की शुद्धता की गारंटी है।
भविष्य में सोने से बने आभूषण अगर कहीं देने भी पड़ गए या इनका पुनर्निर्माण करवाया तो यह उस दिन के हिसाब से ही सोने का भाव तय होगा। अगर आप 22 कैरेट या इससे कम सोने के आभूषण खरीदते हैं तो फिर पहले आपके आभूषण को गलाया जाएगा और इसके बाद जो प्योर गोल्ड बचेगा, उसकी कीमत तय होगी।










