Haryana Hightech Railway Station : हाईटेक होगा हरियाणा का यह रेलवे स्टेशन
यात्रियों को मिलेंगी आधुनिक और लग्जरी सुविधाएं
Haryana Hightech Railway Station : हरियाणा राज्य कई क्षेत्रों में लगातार प्रगति कर रहा है। कई शहर मेट्रो से भी जुड़ चुके हैं। अब हरियाणा के हिसार रेलवे स्टेशन को पूरी तरह से हाईटेक बनाया जाएगा। हालांकि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पहले ही प्रदेश के 15 रेलवे स्टेशनों को विश्व स्तरीय बनाया जा रहा है। अब हिसार का रेलवे स्टेशन भी इसी श्रेणी में आ जाएगा। यहां आधुनिक सुविधाओं के साथ यात्रियों को लग्जरी अनुभव मिलेगा।
अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत हरियाणा पहले चरण में अंबाला कैंट, भिवानी, फरीदाबाद, हिसार, जींद, कालका, रेवाड़ी, रोहतक, सोनीपत, यमुनानगर-जगाधरी, बहादुरगढ़, नरवाना, नारनौल, पटौदी रोड और सिरसा रेलवे स्टशनों को शामिल किया गया है। इन स्टेशनों को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जा रहा है। यहां पर विस्तृत कानकोर्स, लिफ्ट, एस्केलेटर, बेहद अच्छा प्रतीक्षालय और मल्टी-मोडल कनेक्टिविटी की सुविधाएं मिल रही हैं। वहीं दूसरे चरण में बल्लभगढ़, चरखी दादरी, गुरुग्राम, कुरुक्षेत्र, पलवल, पानीपत को शामिल किया जाएगा। यहां रेलवे स्टेशन के अंदर से लेकर बाहर पार्किंग तक की सुविधा आधुनिक करने की तैयारी है।
Haryana Hightech Railway Station : 2200 मीटर बाउंड्रीवाल
आधुनिक सुविधाओं के साथ-साथ यहां यात्रियों और रेलवे संपत्ति की सुरक्षा को भी महत्व दिया जा रहा है। इसके चलते ही हरियाणा के हिसार रेलवे स्टेशन पर 2200 मीटर लंबी बाउंड्रीवाल का भी निर्माण किया जाएगा। रेलवे प्रशासन ने इसको लेकर योजना बनाई है। स्टेशन को पूरी सुरक्षा में लाने के लिए करोड़ों रुपये की परियोजना को स्वीकृति दी गई है। इसके लिए टेंडर भी जारी कर दिया गया है। अब यहां पर निर्माण कार्य शुरू होना है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि हिसार रेलवे स्टेशन फिलहाल काफी खुला हुआ है। आसपास खुली जगह होने के अनधिकृत व्यक्तियों की आवाजाही रहती है। इतना ही नहीं लोग पैदल बाजार तक जाने के लिए भी रेलवे स्टेशन को पार करके जाते हैं।

Haryana Hightech Railway Station : मिलेगा आधुनिक डिजाइन
रेलवे स्टेशन के सुधार के लिए सिर्फ नई बाउंड्रीवाल ही नहीं बनेगी, इसका डिजाइन भी आधुनिक रहेगा। ऐसे में रेलवे संपत्ति और यात्रियों की सुरक्षा तो बेहतर होगी ही, रेलवे स्टेशन की सुंदरता भी बढ़ेगी। यहां आने वाले यात्रियों को सुरक्षा के साथ सुदंरता का भी अनुभव होगा। साथ ही सुरक्षा में लगे कर्मचारियों को भी आसानी रहेगी। क्योंकि बाउंड्रीवाल बनने से आने व जाने के लिए गेटों बन सकेंगे। ऐसे में रेलवे स्टेशन और फ्लेटफार्म पर अनावश्यक लोगों का आना जाना बंद होगा। हिसार रेलवे स्टेशन पर बनने वाली बाउंड्रीवाल पर 2 करोड़ 19 लाख रुपये खर्च होंगे। इसके लिए टेंडर जारी किया जा चुका है।
Haryana Hightech Railway Station : अंतिम चरण में है काम
अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत जिन रेलवे स्टेशन का काम चल रहा है, वह अंतिम चरण में है। इस साल में यह काम पूरा हो जाएगा। इससे प्रदेश के रेलवे स्टेशन की सूरत बदल जाएगी। अभी तक कई रेलवे स्टेशन पर अंग्रेजों के जमाने से बने ढांचे ही खड़े थे। हालांकि जरूरत के अनुसार रेलवे में हुए तकनीकी बदलावों के अनुसार नए भवन भी बनाए गए हैं, लेकिन अब पूरे रेलवे स्टेशन को ही नया रूप दिया जा रहा है। यह काम चरणबद्ध तरीके से किया जा रहा है।










