Haryana : हरियाणा में बेटी बचाने की मुहिम ला रही रंग, लिंगानुपात में सुधार

पिछले साल के मुकाबले 905 से बढ़कर हुआ 914, सुधार नहीं करने पर दो एमओ पर कार्रवाई

Haryana Linganupat :  लगातार खराब लिंगानुपात के कारण चर्चाओं में रहा हरियाणा में अब बेटी बचाने की मुहिम रंग ला रही है। पिछले साल के मुकाबले स्वास्थ्य विभाग ने नवंबर में दर्ज किए आंकड़ों के अनुसार लिंगानुपात में अच्छा सुधार हुआ है। हालांकि अभी भी यह अपेक्षा से कम है। इसमें और सुधार के लिए सरकार प्रयास कर रही है।

वहीं लिंगानुपात में सुधार में नहीं होने पर सिरसा व सोनीपत जिलों में एक-एक चिकित्सा अधिकारी को निलंबित करने के आदेश भी दिए गए हैं। लिंगानुपात को लेकर हरियाणा के स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल ने सभी जिलों के प्रशासनिक अधिकारियों एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

इस दौरान उन्होंने जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी मिल कर परस्पर सामंजस्य स्थापित करें। इस साल लिंगानुपात का आंकड़ा 920 तक पहुंचाने के लिए सभी अधिकारी प्रयास करें। उन्होंने लिंगानुपात में वांछित सुधार करने में लापरवाही बरतने वाले स्वास्थ्य विभाग के दो अधिकारियों को निलंबित करने के भी आदेश दिए।

अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल ने वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से राज्य में लिंगानुपात में सुधार को लेकर राज्य टास्क फोर्स की बैठक में सभी जिलों से रिपोर्ट ली। इस दौरान पाया गया कि 4 जिलों में लिंगानुपात अपेक्षाकृत कम है। इसमें हरियाणा के चरखी दादरी, सिरसा, पलवल और यमुनानगर जिले शामिल हैं। ऐसे में इन जिलों के उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों से वीडियो कान्फ्रेंसिंग से ही एसीएस ने बात की। उन्होंने डीसी व एसपी को निर्देश दिए कि सिविल सर्जनों के साथ मिलकर लिंगानुपात में सुधार लाने के लिए सक्रिय कदम उठाए जाएं।

हरियाणा में बेटी बचाने की मुहिम ला रही रंग
हरियाणा में बेटी बचाने की मुहिम ला रही रंग

Haryana Linganupat : अवैध गर्भपात रोकने को हो रिवर्स ट्रैकिंग

आनलाइन बैठक के दौरान अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल ने आदेश दिए कि अवैध गर्भपात को रोकने के लिए रिवर्स ट्रैकिंग की जाए। जिन मामलों में गर्भपात सामने आता है, ऐसे सभी मामले की मानिटरिंग कर सही प्रकार से जांच करें। बैठक में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने अतिरिक्त मुख्य सचिव को इस बात से भी अवगत कराया कि प्रदेश में वर्तमान साल में 1 जनवरी से 24 नवंबर, 2025 तक लिंगानुपात 914 दर्ज किया गया है। जबकि यह पिछले साल इसी समय में महज 905 रहा था।

Haryana Linganupat : नवजात बच्चों के पंजीकरण के लिए विशेष योजना

प्रदेश में लिंगानुपात सुधारने के लिए एसीएस सुधीर राजपाल ने आदेश दिए कि शहरी क्षेत्र में गरीब तबके की बस्तियों में अभियान चले। इसमें नगर निकाय संस्थाओं के साथ मिलकर सभी नवजात बच्चों का पंजीकरण किया जाए। वहीं लिंगानुपात के मामले में हरियाणा राज्य की परफारमेंस बढ़ाई जाए। बैठक में भ्रूणलिंग जांच व अवैध गर्भपात की रोकथाम से जुड़े मामलों में सख्त कार्रवाई व निगरानी रखी जाए।

हरियाणा में बेटी बचाने की मुहिम ला रही रंग
हरियाणा में बेटी बचाने की मुहिम ला रही रंग

Haryana Linganupat : दो अधिकारियों पर कार्रवाई

लिंगानुपात में सुधार करने में लापरवाही बरतने व उकने क्षेत्र में लिंगानुपात कम होने के चलते सिरसा जिला की जट्टांवाली पीएचसी के मेडिकल आफिसर व सोनीपत जिला के हलालपुर पीएचसी के एसएमओ को निलंबित करने के आदेश दिए। साथ ही जींद और सोनीपत जिलों में पिछली बैठक के आधार पर दर्ज हुई एफआईआर के मामलों में जल्द कार्रवाई करने को कहा।

Haryana Linganupat : निजी क्लीनिक – नर्सिंग होम पर रहेगी नजर

लिंगानुपात सुधारने के लिए बैठक में बड़ा फैसला लिया गया। इसके तहत एसीएस ने आदेश दिए कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा पीएनडीटी (PNDT) से संबंधित अदालती-मामलों के विवरण के लिए विशेष एमआईएस पोर्टल तैयार किया जाए। पीएनडीटी मामलों में कम सजा दर (Conviction Rate) को देखते हुए, कुछ वकीलों को राज्य मुख्यालय पर नियुक्त करने या साथ जोड़ने की संभावनाओं पर भी विचार किया जाएगा।

इससे अदालती-मामलों को सक्रिय रूप से आगे बढ़ाया जा सकेगा। अतिरिक्त मुख्य सचिव ने प्रदेश के सभी जिलों के सिविल सर्जनों को निर्देश दिए कि प्रत्येक जिले में बीएएमएस, जीएएमएस,बीएचएमएस चिकित्सकों के सभी क्लीनिक, नर्सिंग होम और अस्पतालों की सूची रिपोर्ट तैयार कर मुख्यालय भिजवाई जाए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button