Haryana News : गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस, पटेल जयंती व वंदे मातरम् के 150 साल पूरे होने पर हरियाणा में खास कार्यक्रम
CM नायब सिंह सैनी ने अधिकारियों के साथ बनाई योजना
Haryana News : हरियाणा सरकार द्वारा विभिन्न महापुरुषों के जन्मदिवस व उनसे जुड़े अन्य दिवस बड़े स्तर पर मनाए जाते हैं। इसी कड़ी में अब सिख गुरु तेग बहादुर के शहीदी दिवस, लाेह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती के साथ वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर भी व्यापक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसको लेकर सरकार ने तैयारी कर ली है। सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में जहां 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के दौरान सभी जिलों में पदयात्राएं आयोजित होंगी। वहीं 26 नवंबर से छह दिसंबर तक 10 दिवसीय राष्ट्रीय पदयात्रा होंगी।
इन कार्यक्रमों से पहले सभी जिलों, वार्ड और गांव स्तर पर स्वच्छता अभियान भी चलाया जाएगा। कार्यक्रमों की इस श्रृंखला में जहां स्कूल स्तर पर गुरु तेग बहादुर के जीवन पर अधारित निबंध लेखन प्रतियोगिताएं होंगी, वहीं 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस बहुत ही भव्य तरीके से मनाया जाएगा। इस दौरान पदयात्राएं भी निकाली जाएंगी। इसके माध्यम से सरदार बल्लभ भाई पटेल की राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया जाएगा। इन कार्यक्रमों से पहले प्रदेश भर में स्वच्छता अभियान भी चलेगा।

Haryana News : तीनों एतिहासिक दिनों की व्यापक रूप रेखा तैयार
इसी साल गुरु तेग बहादुर का 350वां शहीदी दिवस भी आ रहा है। इसको लेकर भी प्रदेश सरकार बड़े स्तर पर तैयारी कर रही है। इसके साथ ही सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के साथ भारत के राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के भी 150 वर्ष पूरे हो रहे हैं। ऐसे में इन तीनों ऐतिहासिक दिनों पर व्यापक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई है। इसके तहत तीन नवंबर को प्रदेश भर के स्कूलों में गुरु तेग बहादुर के जीवन और उनकी समाज को शिक्षाओं पर अधारित हिंदी, अंग्रेजी, पंजाबी और संस्कृत भाषाओं में निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित की जा रही हैं। इसमें साढ़े तीन लाख से अधिक छात्र छात्राएं हिस्सा लेंगे।
Haryana News : 1 नवंबर से 25 नवंबर तक पूरे प्रदेश में चलेंगे कार्यक्रम
इसको लेकर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh Saini) ने अधिकारियों व्यापक योजना बनाई। इसके साथ ही सभी जिलों के उपायुक्त और पुलिस अधीक्षकों को भी कार्यक्रम व्यापक तरीके से करवाने को लेकर निर्देश दिए गए। कार्यक्रमों की यह श्रृंख्ला एक से 25 नवंबर तक पूरे प्रदेश में चलेगी। इसमें जनभागेदारी भी सुनिश्चित की जा रही है। इसके तहत ग्रामीण स्तर से लेकर शहर में वार्ड स्तर तक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई है। अलग-अलग चरणों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें गुरुद्वारा प्रबंधक समितियों के साथ, समाज के प्रबुद्ध लोगों, संतों, गांवों के सरपंचों, धार्मिक और सामाजिक संगठनों को भी जोड़ा जाएगा।










