Haryana News : हिसार एयरपोर्ट से फ्लाइट्स का सर्दियों का शेड्यूल जारी, देखें टाइमटेबल
चंडीगढ़, जयपुर, अयोध्या, दिल्ली के लिए बढ़ी फ्लाइट

Haryana News : हरियाणा के हिसार में स्थित महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट का सर्दियों में फ्लाइट्स को लेकर विंटर शेड्यूल जारी कर दिया गया है। नया शेड्यूल 26 नवंबर से लागू होगा, जो 28 मार्च 2026 तक मान्य रहेगा। नए शेड्यूल में हिसार से चंडीगढ़, जयपुर, दिल्ली और अयोध्या के लिए फ्लाइट की संख्या बढ़ गई है। सप्ताह में एक-एक चक्कर ज्यादा हो गया है।
बता दें कि फिलहाल (Haryana News) हिसार से चंडीगढ़ के लिए सप्ताह में दो चक्कर हैं जबकि अयोध्या, दिल्ली, जयपुर के लिए एक-एक चक्कर है। नए शेड्यूल के अनुसार दिल्ली, जयपुर और अयोध्या के लिए दो-दो चक्कर हो जाएंगे और चंडीगढ़ के लिए तीन चक्कर हो जाएंगे। महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट से उड़ने वाली फ्लाइंट की संख्या में बढ़ौतरी होगी। 28 मार्च तक चलने वाले इस शेड्यूल के अनुसार पिछले साल की अपेक्षा इस बार फ्लाइटों के 6 प्रतिशत चक्कर ज्यादा होंगे।
Haryana News : हिसार से इन शहरों के लिए चल रही है फ्लाइट
फिलहाल हिसार से जयपुर, चंडीगढ़, दिल्ली, अयोध्या के लिए ही फ्लाइट्स चल रही हैं। निकट भविष्य में मुंबई, पुणे, बेंगलुरु के लिए भी फ्लाइट्स शुरू करने का विचार चल रहा है। हालांकि जम्मू कश्मीर और अहमदाबाद के लिए हिसार से फ्लाइट्स का कोई प्लान फिलहाल नहीं है। कुछ और नए शहरों के लिए उड़ान शुरू होने से हरियाणा और हिसार की दूसरे शहरों की कनेक्टिविटी और मजबूत होगी। एयरलाइंस को नए रूट पर ऑपरेशन करने का मौका मिलेगा।

नागरिक उड्डयन मंत्रालय के अनुसार, नया शेड्यूल एयरलाइंस के रीजनल कनेक्टिविटी विस्तार और टियर-2 व टियर-3 शहरों में बेहतर कनेक्टिविटी पर केंद्रित है। हिसार, अमरावती, पूर्णिया और रूपसी के जुड़ने से स्थानीय और क्षेत्रीय आर्थिक गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।
Haryana News : देश भर में एक सप्ताह में उड़ान भर रही 26 हजार 495 फ्लाइट्स
यूं तो देशभर में 126 एयरपोर्ट हैं, जिनसे सप्ताह में 26,495 साप्ताहिक उड़ानों को मंजूरी दी गई है। ग्रीष्मकालीन अनुसूची 2025 में 129 हवाई अड्डों से 25,610 उड़ानों का संचालन हुआ था। हिसार और अमरावती जैसे नए हवाई अड्डे रीजनल कनेक्टिविटी के विस्तार को दर्शाते हैं। वहीं सर्दियों के मौसम में अलीगढ़, मुरादाबाद, चित्रकूट, भावनगर, लुधियाना, पाकयोंग और श्रावस्ती हवाई अड्डों पर फ्लाइट संचालन स्थगित कर दिया गया है।











One Comment