Holi Special Trains : होली पर नहीं होगी दिक्कत 20 फरवरी से संचालित होंगी स्पेशल ट्रेन
Holi Special Trains : होली के मौके पर घर जाने की योजना बना रहे लोगों के लिए भारतीय रेलवे द्वारा खास प्रबंध किए गए हैं। बिहार रूट पर रेलवे द्वारा 18 ट्रेन चलाने की योजना है। यह 18 फरवरी से संचालित होंगी और 8 मार्च तक चलाई जाएंगी। ऐसे में जिन लोगों को अपनों के बीच जाकर होली का पर्व मनाने में टिकट कंफर्म होने की दिक्कत आ रही है, उनकी समस्या का समाधान हो गया है।
क्योंकि विशेष ट्रेन के रूप में रेलवे ने होली के मौके पर बिहार जाने वालों के लिए खास योजना बनाई है। बिहार राज्य से बाहर रहने वालों के लिए यह रेलवे का बड़ा तोहफा माना जा रहा है। ऐसे में लोगों को अपने घर जाने में कोई दिक्कत नहीं होगी। क्योंकि 18 विशेष ट्रेन चलाई जा रही हैं। यह होली स्पेशल ट्रेन यात्रियों को राहत देंगी। यह ट्रेन मुख्य रूप से मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, हाजीपुर, पाटलिपुत्र और दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन के लिए चलाई जा रही हैं।
होली पर चलने वाली विशेष ट्रेन
रेलवे अधिकारियों के अनुसार होली स्पेशल ट्रेन के रूप में गाड़ी संख्या 09031/09032 उधना–हसनपुर रोड–उधना स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा। यह डीडीयू–पाटलिपुत्र–हाजीपुर–मुजफ्फरपुर–समस्तीपुर मार्ग पर चलेगी। ट्रेन नंबर 09031 उधना–हसनपुर रोड स्पेशल गाड़ी 22 फरवरी शुरू होगी और 29 मार्च तक प्रत्येक रविवार चलाई जाएगी। यह ट्रेन उधना स्टेशन से 11:25 बजे चलेगी और अगले दिन 10:30 बजे डीडीयू पहुंचेगी। यहां से चल कर 14:15 बजे पाटलिपुत्र जाएगी और 17:10 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी।
इसके बाद यह ट्रेन 20:00 बजे हसनपुर रोड तक जाएगी। वहीं वापसी में ट्रेन नंबर 09032 हसनपुर रोड–उधना स्पेशल के रूप में चलेगी। इस ट्रेन का संचालन 23 फरवरी होगा और 30 मार्च तक यह ट्रेन चलाई जा रही है। यह ट्रेन वापसी में प्रत्येक सोमवार को हसनपुर रोड चलेगी। हसनपुर से 21:45 बजे चल कर अगले दिन 00:25 बजे मुजफ्फरपुर, 02:15 बजे पाटलिपुत्र, 05:40 बजे डीडीयू आएगी। यहां से चल कर ट्रेन 15:00 बजे उधना पहुंच जाएगी।
इसी प्रकार गांधीधाम–भागलपुर होली स्पेशल का संचालन किया जा रहा है। ट्रेन नंबर 09451 06 मार्च को चलेगी और 27 मार्च तक प्रत्येक शुक्रवार को चलाई जाएगी। वहीं वापसी में ट्रेन 09452 नंबर से भागलपुर से गांधीधाम तक चलेगी। यह ट्रेन 09 मार्च को चलेगी और 30 मार्च तक प्रत्येक सोमवार को संचालित होगी।
कोलकाता से होली स्पेशल ट्रेन
बिहार के लोगों के लिए कोलकाता से भी ट्रेन संचालित की जा रही है। इसके तहत हावड़ा जंक्शन-रक्सौल, सियालदह स्टेशन-मधुबनी और कोलकाता-मधुबनी के बीच विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इसके तहत गाड़ी नंबर 03043 – 03044 और 03045 – 03046 हावड़ा-रक्सौल स्पेशल ट्रेन सीतामढ़ी, दरभंगा, समस्तीपुर, बरौनी और झाझा के रास्ते चलाई जाएगी। 03183 / 03184 सियालदह-मधुबनी स्पेशल निर्धरित है। वहीं 03185 / 03186 और गाड़ी संख्या 03187- 03188 कोलकाता-मधुबनी स्पेशल दरभंगा-समस्तीपुर-बरौनी-झाझा मार्ग पर चलने की योजना है। 08753- 08754 दुर्ग-मधुबनी स्पेशल 03007 – 03008 हावड़ा-खातीपुरा स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है।
दिल्ली से बिहार के लिए ट्रेन
गाड़ी संख्या 04070 – 04069 आनंद विहार ट्रमिनल से -शेखपुरा के बीच चलेगी। गाड़ी नंबर 04054 – 04053 नई दिल्ली से बरौनी के बीच चलेगी। ट्रेन नंबर 04060 – 04059 नई दिल्ली से बिहार के सुपौल के बीच चलाई जा रही है। गाड़ी नंबर 04010 – 04009 दिल्ली और सीतामढ़ी के बीच चलाने का कार्यक्रम है। ट्रेन नंबर 04014 – 04013 दिल्ली के आनंद विहार से लौकहा बाजार तक चलेगी और ट्रेन नंबर 04066 – 04065 आनंद विहार से खोरधा रोड जंक्शन के बीच संचालित की जा रही है।
हमसफर क्लोन एक्सप्रेस का समय बढ़ाया
वहीं रेलवे ने अमृतसर से जयनगर के बीच चलने वाली ट्रेन नंबर 04651 – 04652 का संचालन भी बढ़ा दिया है। पहले यह ट्रेन 1 मार्च तक चलाई जानी थी, लेकिन अब इसको 31 मार्च तक चलाने का फैसला लिया है। इस ट्रेन का जुड़ाव पंजाब से मिथिलांचल के लिए हो रहा है।










