Home Loan : ऐसे करें होम लोन चुकाने की व्यवस्था ब्याज से अधिक होगी कमाई
यह ट्रिक बदल देगी लोन का मतलब
Home Loan : आजकल के जीवन में बैंक लोन एक एक सामान्य हिस्सा बन गया है। लोने लेने के साथ ही इसकी ईएमआई चुकाने की चिंता भी शुरू हो जाती है। जो पैसा बैंक से हम लोन के रूप में लेते हैं, उसको निश्चित अवधी तक ईएमआई के रूप में चुकाना पड़ता है। इसमें ब्याज की राशि भी साथ जुड़ी होती है। यह पूरी राशि हर महीने के हिसाब से चुकाने पर ही लोन की राशि का भूगतान होता है। इसमें ब्याज के रूप में मोटी रकम की अदायगी की जाती है।
वहीं हम ऐसी ट्रिक भी अपना सकते हैं, जिसमें बैंक लोन की राशि पर ब्याज तो देंगे, लेकिन इससे कम कमाई भी कर सकते हैं। इससे ब्याज की राशि का बोझ भी नहीं पड़ेगा। इसके लिए एक खास प्लान तैयार करना होगा। इसके तहत यदि बैंक से 45 लाख रुपये क लोन लेते हैं तो बैंक को करीब 66 लाख रुपये ब्याज देंगे और साथ में अपनी ट्रिक से करीब 68 लाख रुपये की कमाई करेंगे। आज कल घर खरीदना इतना आसान नहीं रहा है। इसके लिए बैंक लोन की जरूरत पड़ती ही है। बेशक होम लोन में ब्याज दर कम होती हैं, लेकिन इसके बावजूद भी भारी ब्याज राशि बैंक को चली जाती है। कई बार तो हम बैंक से जो राशि लेते हैं, ब्याज उससे भी अधिक हो जाता है। इससे बचने के लिए अधिक से अधिक राशि की डाउन पेमेंट करने की योजना करें। इससे ब्याज का बोझ कम हो जाएगा।

किसी भी प्रकार के लोग पर अलग-अलग बैंकों की ब्याज दर्ज अलग-अलग होती है। हालांकि भारतीय रिजर्व बैंक ने रेपो रेट में कुछ कटौती की है। इससे ब्याज दर में खासी कमी आई है। इसके बावजूद अलग-अलग बैंकों की ब्याज दर अलग ही रहती है। इसके तहत बैंक ऑफ महाराष्ट्र द्वारा होम लोन पर ब्याज दर 7.35 प्रतिशत निर्धारित की गई है। इसमें लोन अमाउंट का 0.25 प्रतिशत प्रोसेसिंग फीस व साथ में जीएसटी भी शामिल रहेगा। वहीं सेंट्रल बैंक द्वारा 7.35 प्रतिशत ब्याज दर ली जाती है। यहां पर प्रोसेसिंग फीस जीएसटी के साथ 0.50 % रहेगा। इंडियन ओवरसीज बैंक भी न्यूनतम 7.35 % ब्याज दर ले रहा है। इस बैंक द्वारा भी जीएसटी के जोड़ कर 0.50 प्रतिशत प्रोसेसिंग फीस ली जाती है। हालांकि केनरा बैंक 7.40 % ब्याज दर पर होम लोन दे रहा है। प्रोसेसिंग फीस यहां भी 0.50 प्रतिशत रहेगी।
Home Loan : ऐसे समझें लोन व ब्याज चुकाने की प्रक्रिया
यूं समझें क यदि घर बनाने के लिए आने 45 लाख रुपये का लोन 7.35 प्रतिशत ब्याज दर लिया है। लोन का समय हम 30 मान लेते हैं। इसे हिसाब से आप प्रति माह बैंक को 31,004 रुपये ईएम आई के रूप में चुकाएंगे। ऐसे में आप 66 लाख 61 हजार 348 रुपये का भुगतान करेंगे। यही लोन यदि 20 साल के लिए लिया जाता है तो 41,01,619 रुपये चुकाने होंगे।
Home Loan : ऐसे कर सकते हैं बचत
निश्चित रूप से आपने लोन लिया है तो इसका भुगतान बैंक को कहना होग, लेकिन इसके साथ में ऐसी व्यवस्था हो सकती है, जिससे साथ में कमाई हो। लोन लेने के साथ ही म्यूचुअल फंड एसआइपी में निवेश कर दें। यदि हर महीने 2500 रुपये की एसआईपी करते हैं तो यह राशि आपकी ब्याज राशि से अधिक हो जाएगी। इससे आपको ब्याज का बोझ नहीं उठाना पड़ेगा। इसी अवधी में 2500 रुपये एसआईपी पर आपको करीब 77 लाख रुपये वापस मिलेंगे। आपकी ओर से एसआईपी में 9 लाख रुपये निवेश होंगे और बाकी राशि ब्याज के रूप में आएगी। इससे आपका लोन क्लीयर हो जाएगा और वही राशि आपको मिल भी जाएगी। यही ट्रिक आपके काम की हो सकती है। ऐसे में यदि आप घर बनाने की सोच रहे हैं और बैंक से लोन लेना है तो इसको जरूर आजमा सकते हैं।










