HR Lado Yojana : हरियाणा में इन महिलाओं को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ

CM सैनी ने की घोषणा

HR Lado Yojana : हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का दायरा बढ़ाया गया है। सीएम नायब सिंह सैनी ने कैबिनेट की मीटिंग में घोषणा करते हुए बताया कि जिन महिलाओं के बच्चे दसवीं और 12वीं की परीक्षा में 80 प्रतिशत से ज्यादा अंक लेकर आएंगे, उन्हें भी इस योजना के तहत 2100 रुपए प्रति माह मिलेंगे। इसके अलावा जिन महिलाओं ने अपने बच्चों को एनीमिया और कुपोषण से बाहर निकाला है, वह भी योजना की पात्र होंगी।

जी हां, वीरवार को चंडीगढ़ में कैबिनेट की मीटिंग हो रही थी। मीटिंग के बाद प्रेस कान्फ्रेंस करते हुए सीएम नायब सैनी ने बताया कि हरियाणा में आज बेटियों के लिए शुरू की गई लाडो लक्ष्मी योजना (Lado Lakshmi scheme) का विस्तार किया गया है। योजना का लाभ उन महिलाओं को भी मिलेगा, जिनके बच्चों के 10वीं और 12वीं में 80 प्रतिशत से अधिक नंबर हैं। इसके अलावा जिन महिलाओं ने अपने बच्चों को कुपोषण तथा एनीमिया की बीमारी से बाहर निकाला है या रिकवर किया है, उन्हें भी योजना का लाभ दिया जाएगा।

HR Lado Yojana : 2002 में लगे कांट्रेक्ट ड्राइवरों को मिलेगा वित्तीय लाभ

सीएम ने बताया कि योजना के तहत सरकार 1100 रुपए सीधे महिलाओं के बैंक खातों में डालेगी जबकि एक हजार रुपए डिपॉजिट किए जाएंगे, जो बाद में ब्याज समेत मिला करेंगे। इसके अलावा सीएम ने यह भी घोषणा की कि परिवहन विभाग में साल 2002 में जो कांट्रेक्ट बेस पर जो ड्राइवर रखे गए थे, सरकार द्वारा उन्हें रेगुलर मान कर वित्तीय लाभ दिया जाएगा।

HR Lado Yojana : अब तक लाडो लक्ष्मी योजना की दो किस्तें आ चुकी

सीएम नायब सैनी ने बताया कि दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के तहत 10 लाख 255 महिलाओं ने आवेदन किया। प्रदेश में 8 लाख को सहायता राशि मिल रही है। बाकी की वेरिफिकेशन चल रही है। 250 करोड़ की सहायता दो किस्तों में अब तक दी गई है।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय के 109वें जन्मदिवस के अवसर पर सितंबर 2025 में लाडो लक्ष्मी ऐप का शुभारंभ किया गया था। योजना सितंबर 2025 में योजना लॉन्च हुई और 1 नवंबर को हरियाणा दिवस के मौके पर 2100 रुपए की मासिक किस्त DBT के जरिए मिली थी। दूसरी किस्त दिसंबर के प्रथम सप्ताह में जारी की गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button