HR Lado Yojana : लाडो लक्ष्मी योजना के तहत मिलेंगे केवल 1100 रुपए प्रति माह
1000 हजार रुपए होंगे जमा, बाद में एक साथ डालेगी सरकार
HR Lado Yojana : हरियाणा में दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना में फिर से बदलाव किया गया है। अब योजना के तहत 2100 रुपए प्रति माह नहीं मिलेंगे। महिलाओं को 1100 रुपए मिलेंगे। उनके बाकी 1000 रुपए जमा होते रहेंगे, जिसे बाद में एक साथ निकाला जा सकेगा। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण बेदी ने इसे लेकर अपडेट के बारे में जानकारी दी।
हालांकि कुछ दिन पहले हिसार में हुए कार्यक्रम के मंच से सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा था कि महिलाओं को लाडो लक्ष्मी योजना (HR Lado Yojana) का लाभ मासिक की बजाय साल में दो बार मिलेगा और 12600-12600 रुपए दो बार में महिलाएं निकलवा सकेंगी लेकिन अब फिर से इस योजना में बदलाव किया जा रहा है। 2100 रुपए में से 1100 रुपए महिलाएं हर माह निकलवा सकेंगी और बाकी 1000 रुपए उनके जमा होते रहेंगे। इन रुपयों को इकट्ठा होने के बाद साल में एक या दो बार निकाला जा सकेगा।
सरकार का तर्क है कि 1100 रुपए प्रतिमाह से रोजमर्रा की चीजें आती रहेंगी और 6 महीने में 6 हजार एक साथ निकलवाने से यह दूसरे काम में आ सकेंगे। लाडो लक्ष्मी योजना के लिए सबसे (HR Lado Yojana) जरूरी कागज आय प्रमाण पत्र, परिवार पहचान पत्र और निवास प्रमाण पत्र हैं। इसके अलावा भी दस्तावेज पोर्टल पर अपलोड करने होते हैं।

HR Lado Yojana : 1 नवंबर को आई थी पहली किस्त
दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के तहत 1 नवंबर को महिलाओं को 2100 रुपए की पहली किस्त मिली थी। हालांकि सरकार ने कहा था कि करीब 19 लाख महिलाएं व कुंआरी लड़कियां इस योजना के दायरे में आती हैं लेकिन जब विभाग द्वारा क्रॉस वेरिफिकेशन की गई और आय की शर्त लगाई तो 5 लाख महिलाओं के खाते में ही रुपए पहुंचे और यही पात्र मिली। अब इस योजना में बड़े बदलाव हुए हैं। इसके तहत अब हर महीने महिलाओं को ₹2100 रुपए नहीं मिलेंगे।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में बताया कि “हमने तय किया है कि हम महिलाओं को दो हिस्सों में इस योजना का लाभ पहुंचाएंगे। हर माह ₹2100 देने की बजाय ₹1100 डाले जाएंगे। बचे 1000 पर उनकी सेविंग में जाएंगे, जिसे सरकार स्वयं करेगी। उदाहरण के तौर पर अगर 12 महीने बाद सरकार पैसा महिलाओं को लौटाएगी तो ₹12000 एक साथ लौटाएगी ताकि उस पैसे से हमारी लाडो घर की बड़ी जरूरतो को पूरा कर सके हम अपनी बहनों का एक-एक पैसा उन्हें सूद समेत लौटायेंगे।
HR Lado Yojana : यहां से चेक कर सकते हैं लाडो लक्ष्मी योजना का स्टेट्स
दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के तहत पेंशन आईडी या बेनिफिसरी की जानकारी के लिए सबसे पहले पेंशन हरियाणा के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद नीचे दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करना होगा। फिर आधार कार्ड वाला सेक्शन सिलेक्ट कर अपना आधार कार्ड नंबर भरना होगा। कैप्चा भरने के बाद सर्च पर क्लिक करते ही फार्म का स्टेट्स आ जाएगा कि आपका फार्म एक्सेप्ट हुआ है या रिजेक्ट हुआ है।










