IAS Tina Dabi : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देंगी बाड़मेर कलक्टर टीना डाबी को 2 करोड़ रुपये का पुरस्कार
बारिश का पानी संरक्षित कर दिया बड़ा संदेश
IAS Tina Dabi : वर्ष 2015 में यूपीएससी की परीक्षा में टापर रही व फिलहाल राजस्थान के बाड़मेर की जिला कलेक्टर टीना ढाबी फिर चर्चा में हैं। 2015 में जहां उन्होंने पूरे देश में यूपीएससी की परीक्षा में टाप कर चर्चा बटोरी तो इस बार भी वे अपनी विशेष उपलब्धी के लिए ही सुर्खियों में हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 18 नवंबर को दिल्ली में आयोजित होने वाले विशेष समारोह में उनको सम्मानित करेंगी।
इस बार टीना डाबी को यह पुरस्कार बारिश के पानी का संरक्षण करने के लिए दिया जा रहा है। टीना डाबी ने बारिश के पानी को संरक्षित कर पूरे देश को नई राह दिखाई है। अब बारिश के पानी के संरक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बाडमेर जिला को इस राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। (Rajsthan News) बाडमेर को प्रथम जल संचय जन भागीदारी पुरस्कार दिया जाएगा। चूंकि टीन डाबी वहां की जिला कलेकटर हैं, ऐसे में यह पुरस्कार उनको ही 18 नवंबर 2025 को नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों दिया जाएगा।

IAS Tina Dabi :2 करोड़ रुपये का पुरस्कार
राष्ट्रीय जल संचय पुरस्कार के तहत बाडमेर जिला को 2 करोड़ रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। बाडमेर जिला की ओर से वहां की कलेक्टर टीना डाबी ग्रहण करेंगी। जिला कलक्टर टीना डाबी के अनुसार कैच द रेन अभियान के तहत जिले में वर्षा जल संचयन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पैमाने पर टांका का निर्माण कराया गया है। राजस्थान जैसे क्षेत्र में प्रशासन की इस पहल के कारण ग्रामीणों को 3 से 4 महीने तक बारिश से संचित किया गया मीठा पानी मिल रहा है। (Rajsthan News) हालांकि इससे पहले बारिश होने पर अधिकांश यूं ही नालियों में बह जाता था। यह योजना समुदाय-संचालित है। इसके अच्छे परिणाम को देखते हुए ही इस पुरस्कार के लिए चयन हुआ है।
IAS Tina Dabi : 10000 से अधिक पुर्नभंडारण बनाने का लक्ष्य
बाडमेर जिला कलेक्टर टीना ढाबी के अनुसार बारिश के पानी को संचित करने के इस अभियान के तहत बाडमेर जिला में भवनों की छतों पर बारिश के पानी को संचित करने की संरचनाएं विकसित की गईं। इसके अलावा पानी को अधिक से अधिक भंडारण के लिए झीलों, तालाबों और बावड़ियों का जिर्णोद्धार भी करवाया गया है। (Rajsthan News) जल शक्ति अभियान के तहत राज्य को पांच क्षेत्रों में विभाजित कर कम से कम 10,000 कृत्रिम पुनर्भरण और जल भंडारण संरचनाएं बनाने के लक्ष्य दिए गए हैं।
IAS Tina Dabi : देश भर में 100 पुरस्कार
जल शक्ति मंत्रालय द्वारा इस योजना के तहत देश भर में 100 पुरस्कार दिए जा रहे हैं। शहरी क्षेत्रों में यह कार्य आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय और जल शक्ति मंत्रालय के संयुक्त प्रयासों से तेजी से बढ़ रहा है। प्रथम जल संचय जन भागीदारी सम्मान के तहत देश भर में कुल 100 पुरस्कार घोषित किए गए हैं। (Rajsthan News) इसमें बाडमेर जिला को प्रथम पुरसकार के लिए चयनित किया गया। इसके तहत तीन राज्य, 67 जिले, छह नगर निगम, एक शहरी स्थानीय निकाय, दो मंत्रालय-विभाग, दो उद्योग, तीन गैर सरकारी संगठन, दो परोपकारी संस्थाएं और 14 नोडल अधिकारी शामिल हैं।
IAS Tina Dabi : देश भर में किया टाप
टीना ढाबी 2015 बैच की आईएएस अधिकारी हैं। आईएसएस प्रशिक्षण में भी वे टाप रहीं। अपने प्रशासनिक फैसलों के लिए भी वे हमेशा ही चर्चाओं में रहती हैं। काम करने को लेकर एक्शन और तरीकों के कारण वे काफी प्रसिद्ध भी रही हैं। सोशल मीडिया पर भी वे काफी एक्टिव रहती हैं और प्रशासनिक कार्यों के कारण काफी सख्त रहती हैँ। उनकी फैन फालोइंग भी काफी अधिक है। यूपीएससी की तैयारी करने वाले काफी युवा उनको फालो करते हैं। यूपीएससी परीक्षा में उन्होंने 2025 अंकों में से 1063 अंक प्राप्त किए थे।(Rajsthan News) उन्होंने 22 साल की उम्र में यूपीएससी परीक्षा पास की। हालांकि टीना डाबी का परिवार मूल रूप से मध्य प्रदेश से आता है, लेकिन 2005 में परिवार दिल्ली आ गया। सिविल सेवक के रूप में उनको 2017 में राजस्थान के अजमेर में सहायक कलेक्टर के रूप में नियुक्ति मिली। 2020 में वह जयपुर , में संयुक्त सचिव रहीं। इसके बाद जैसलमेर में जिला कलेक्टर और मजिस्ट्रेट बनीं। 2024 में उनको भजनलाल शर्मा सरकार ने बाडमेर का जिला कलेक्टर लगाया।










