dandruff in hair : बालों में डैंड्रफ की समस्या से परेशान हैं तो जान लें यह बात
डैंड्रफ की समस्या के अनुसार ही होगा इलाज
dandruff in hair : सर्दी के मौसम में कुछ चीजें स्वास्थ्य पर डालती हैं। इनमें से एक है डैंड्रफ। डैंड्रफ सर्दी के मौसम में होना एक आम बात है। इसके इलाज के लिए लोग तरह -तरह के उपाय करते हैं, लेकिन राहत नहीं मिल पाती। इसका मुख्य कारण है कि डैंड्रफ की समस्या का पता किए बना ही उपचार या उपाय किए जाते हैं। ऐसे में डैंड्रफ स छुटकारा पाने के लिए सबसे पहले डैंड्रफ के कारण और इसके प्रकार के बारे में जरूर जान लें।
डैंड्रफ एक प्रकार का फंगल इन्फेक्शन होता है। हालांकि आटोइम्यून कंडीशन सोरायसिस के कारण भी डैंड्रफ होता है्र लेकिन सर्दियों में इसका मुख्य कारण सुखापन होता है। इससे आसानी से छुटकारा पाया जा सकता है। जब बालों में अत्याधिक डैंड्रफ हो जाता है तो इसका असर व्यक्तित्व पर भी पड़ता है। (dandruff) किसी पार्टी या अन्य समारोह में जाते समय हमेशा चिंता रहती है कि कहीं डैंड्रफ कपड़ों पर नहीं गिरने लगे। इससे व्यक्ति असहज हो जाता है। डैंड्रफ के कारण व्यक्ति विशेषकर काले कपड़े पहनने से बचने लगता है।
dandruff in hair : वहीं डैंड्रफ की समस्या से परेशान होने की बजाय इससे निपटने के लिए ध्यान देना चाहिए। क्योंकि डैंड्रफ के कारण त्वचार के साथ बालों पर भी बुरा असर पड़ता है। (dandruff) कई बार डैंड्रफ के कारण लोगों के माथे और पीठ पर दाने भी निकल आते हैं। ऐसे में समय रहते इसका सही उपचार जरूरी है।
विशेषज्ञों का मानना है कि सर्दियों मेें डैंड्रफ होना एक आम बात है। यह हवा व वातावरण बहुत सूखा होने के कारण सर्दी के मौसम में अधिक होता है। सूखे वातावरण के कारण बालों के साथ त्वचा भी अधिक ड्राई होने लगती है। इसके कारण ही डैंड्रफ बालों में बढ़ता रहता है। हालांकि हर बार यही कारण नहीं होता। इसलिए कोई भी उपाय या उपचार करने से पहले चिकित्सक को दिखाना बहुत जरूरी है। डैंड्रफ ड्राई और वेट डैंड्रफ हो सकता है। इसके अनुसार ही इसका इलाज भी किया जाता है।
dandruff in hair : बालों पर पड़ता है बुरा असर
डैंड्रफ चाहे किसी भी प्रकार का हो, इसका असर बालों पर बहुत ही बुरा पड़ता है। जैसा कि साफ है कि डैंड्रफ होता ही फंगल इन्फेक्शन के कारण है, लेकिन कुछ मामलों में आटोइम्यून कंडीशन सोरायसिस भी इसका कारण बनाता है। विशेषज्ञ मानते हैं कि यदि समय पर डैंड्रफ का सही प्रकार से उपचार नहीं किया जाता है तो यह सिर की त्वचा को काफी क्षति पहुंचाता है। (dandruff) इसके कारण अधिक बाल ज़्यादा टूटने लगते हैं और बालों की ग्रोथ भी प्रभावित होती है। असर होता है कि या तो बाल सिर से गायब होने लगते हैं, या फिर बहुत ही खराब होते हैं। साथ ही डैंड्रफ चेहरे पर या पीठ पर गिरने के कारण त्वचा पर दाने भी उभरने लगते हैं।

dandruff in hair : कौनसा शैंपू करें प्रयोग
डैंड्रफ की समस्या इतनी गंभीर होती है कि जो कोई भी इसका इलाज बताता है, व्यक्ति वही करने लगता है। तरह-तरह के शैंपू भी बताए जाते हैं, लेकिन सभी शैंपू इसको रोकने में कारगर नहीं होते। हां यह पूरी तरह सही है कि डैंड्रफ की स्थिति में बालों को सही प्रकार से धाेना व साफ रखना बेहद जरूरी है। (dandruff) बालों के साथ-साथ सिर की त्वचा को भी सही प्रकार से साफ करें और नमी बनाए रखें।
यहां पर शैंपू की बात आती है। वेट यानी सूखा डैंड्रफ होने की स्थिति में एंटी-फंगल शैंपू का प्रयोग करना उचित होता है। वहीं सोरायसिस के कारण डैंड्रफ होने की सूरत में कोल टार वाले शैंपू का प्रयोग किया जाना चाहिए। वहीं यदि बहुत अधिक डैंड्रफ बालों में रहता है तो इसका अच्छे चिकित्सक से सही व पूरा इलाज करवाऐं। सिर्फ घरेलू नुस्खों के सहारे रहने से यह गंभीर समस्या बन सकता है।

dandruff in hair : अधिक गर्म पानी भी करता है सूखपन
सर्दियों में नहाने के लिए हम अधिक गर्म पानी का प्रयोग करते हैं। यह भी त्वचा को सूखा बनाता है। इसके कारण त्वचार रूखी होती है और डैंड्रफ आने लगता है। (dandruff) ऐसे में गुनगुने पानी को प्राथमिकता दें। शैंपू करने से पहले बालों में तेल लगाएं। इससे बाल अधिक रुखे नहीं होंगे।
dandruff in hair : आहार भी बहुत महत्वपूर्ण
जैसा की साफ है कि डैंड्रफ का मुख्य कारण ड्राइनेस है। ऐसे में आहार में बदलाव करके भी इससे राहत पाई जा सकती है। सर्दी के मौसम में हमारे बुजुर्ग भी चिकनाई वाले खाने को अधिक प्रयोग करते थे। (dandruff) आहार में जिंक और विटामिन -बी वाला खाना बढ़ा दें। जिंक के सूरजमुखी के बीज, मेवे लिए जा सकते हैं। वहीं विटामिन बी के लिए साबुत अनाज, हरी सब्ज़ियां जरूरी हैं। साथ में ओमेगा-3 के लिए अलसी, अखरोट जैसे मेवे लिए जा सकते हैं। मसालेदार व तले-भुने खाने से बचें।










