Indian Cricketers Search in Pakistan : पाकिस्तान में भारतीय क्रिकेटर को गूगल पर किया जा रहा सर्च जान कर रह जाएंगे दंग
देश के नामचीन क्रिकेटर नहीं हैं इस सर्च लिस्ट में
Indian Cricketers Search in Pakistan : पाकिस्तान में एक भारतीय क्रिकेटर को इस साल सबसे अधिक सर्च किया गया। यह कोई बड़े नामों में शामिल तो नहीं है, लेकिन उनके क्रिकेट का जिक्र हमेशा रहता है। इनके बारे में बता दें कि 29 टी-20 मैच खेल चुके हैं और 37.48 के औसत से 1012 रन अपने नाम किए हैं। 189.51 का ज़बरदस्त स्ट्राइक रेट है।
जी हां नाम है अभिषेक शर्मा। चौंक गए न आप भी। क्योंकि यह सर्च लिस्ट देखते ही हर किसी के मन में विराट कोहली, सचिन तेंदुलकर जैसे नाम आए होंगे। लेकिन यह सच है कि पाकिस्तान में लोगों ने सबसे अधिक अभिषेक शर्मा को सर्च किया है। अभिषेक शर्मा ने पिछले करीब डेढ साल में अपनी तेज व सधी हुई बल्लेबाज़ी के दम पर खास पहचान बना ली है।
उनको लेकर भारत में लोग जिस प्रकार दिलचस्पी रखते हैं, पाकिस्तान में भी वैसे ही रखते हैं। (Abhishek Sharma) पाकिस्तान में जिन क्रिकेटरों को गुगल पर सर्च किया गया, उनमें पाकिस्तान के टाप खिलाड़ी पहले 10 में भी जगह नहीं बना पाए हैं। इस साल भी अभिषेक शर्मा ने कई जबरदस्त पारियां खेल कर अपने क्रिकेट फैंस को खुश किया है।
आस्ट्रेलिया के ख़िलाफ हुई 5 टी-20 मैचों की सिरीज में अभिषेक शर्मा ने 40.75 के औसत से 163 रन बना कर शानदार प्रदर्शन किया। उनका स्ट्राइक रेट करीब 161 रहा। वहीं एशिया कप में उन्होंने पाकिस्तान के साथ हुए मैच में महज 39 गेंदों पर ही 74 रन बनाए थे। इससे भारत को शानदार जीत मिली थी। (Indian Cricketers) बल्लेबाजी करते हुए उनकी पाकिस्तानी गेंदबाज हारिस रऊफ के साथ हुई तीखी नोक-झोंक के कारण भी वे चर्चा में रहे।
Indian Cricketers Search in Pakistan : अंपायर को करना पड़ा बचाव
इसी साल सितंबर महीने में यूएई में एशिया कप के एक मैच के दौरान जब अभिषेक शर्मा ओपनिंग बैट्समैन के रूप में मैदान पर आए तो छक्का मार कर पारी की शुरूआत की। उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए महज 39 गेंदों में 74 रन बनाए। इस दौरान अभिषेक ने 6 चौके और 5 छक्के जड़े थे। पाकिस्तान के साथ हुए मैच के दौरान अभिषेक शर्मा की व पाकिस्तानी खिलाड़ी हारिस रऊफ के बीच तीखी नौक-झौक हो गई थी। इसके चलते अंपायर को भी बीच बचाव करना पड़ा था। शानदार मैच के साथ साथ यह मुकाबला हाई-वोल्टेज ड्रामे के कारण भी काफी चर्चा में रहा। दुबई के मैदान अभिषेक शर्मा और पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ के बीच झड़प हो गई थी।

Indian Cricketers Search in Pakistan : अभिषेक शर्मा के अंदाज का भी चर्चा
अभिषेक शर्मा जिस अंदाज में खेल रहे हैं, उसकी भी चर्चा हो रही है। क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि वे वीरेंद्र सहवाग जैसे एग्रेशन और युवराज सिंह जैसे एलीगेंट में खेलते हैं। हालांकि यह सही है कि अभिषेक शर्मा क्रिकेटर युवराज सिंह से खासे प्रभावित हैं। अभिषेक शर्मा यहां तक कह चुके हैं कि वे युवराज सिंह को अपना आइडल व भगवान मानते हैं। उन्हें ही देख क्रिकेट खेलना सीखे हैं। इसके बाद से अभिषेक शर्मा को युवराज सिंह ट्रेनिंग करवा रहे हैं।
Indian Cricketers Search in Pakistan : राजनीतिक रिश्तों का असर क्रिकेट पर
बेशक पाकिस्तान और भारत कि राजनीतिक रिश्तों का असर क्रिकेट पर भी पड़ता है, लेकिन क्रिकेट प्रेमी सरहद के दोनों ही ओर काफी अधिक हैँ। दोनों देशों के बीच जब भी मैच होता है, तो क्रिकेट का पारा भी चढ़ जाता है। स्टेडियम के साथ-साथ गली-कूचों और सिनेमा घरों तक में क्रिकेट मैच देखने की व्यवस्था होती है। यही कारण है कि दोनों दोनों में क्रिकेट लोगों के जीवन में बसा हुआ है और पाकिस्तान में भारतीय क्रिकेटर को सर्च किया जा रहा है। हालांकि दोनों देशों के बीच होने वाले मैच पर भी राजनीति होती है। भारत- पाकिस्तान के बीच अच्छे संबंध रहते हुए एक दूसरे के देश में क्रिकेट भी खेलते हैं, लेकिन फिलहाल यह सिलसिला थमा हुआ है। यही कारण है कि ऐशिया कप का आयोजन भी यूएई में करवाया गया। फिर भी दर्शकों का उत्साह कम नहीं हुआ और मैदान तक काफी लोग मैच देखने पहुंचे।










