Kon Hai Daksh Kamra : हरियाणा के खिलाड़ी का IPL में सिलेक्शन, KKR ने 30 लाख में खरीदा, कौन है दक्ष कामरा

Kon Hai Daksh Kamra : साल 2026 में होने वाले IPL को लेकर नीलामी का दौर चल रहा है। हाल ही में दुबई में हुई नीलामी में हरियाणा के खिलाड़ी दक्ष कामरा को कोलकाता नाइट राइडर (KKR) ने 30 लाख रुपए में खरीदा है। दक्ष कामरा दाएं हाथ के गेंदबाज हैं और साथ ही मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी भी करते हैं।

आइए आपको बताते हैं कि खिलाड़ी दक्ष कामरा कौन (Daksh Kamra kon hai) हैं और कब से क्रिकेट खेल रहे हैं। बता दें कि आईपीएल को लेकर चल रही मिनी ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर (KKR) ने हरियाणा के हिसार के 22 वर्षीय दक्ष कामरा को 30 लाख रुपए में खरीदा है।

हिसार के मुल्तानी चौक निवासी दक्ष कामरा पिछले 11 सालों से क्रिकेट की प्रेक्टिस कर रहे हैं और वह अंडर-19 में पाकिस्तान के खिलाफ शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं। दक्ष कामरा के पिता राकेश कामरा बिल्डिंग मटीरियल के बिज़नेस से जुड़े हैं, जबकि उनकी मां मीनू एक गृहिणी हैं। उनकी बड़ी बहन कशिश दिल्ली में MBA कर रही हैं।

Daksh Kamra Haryana Hisar KKR Cricket IPL
Daksh Kamra Haryana Hisar KKR Cricket IPL

Daksh Kamra : पाकिस्तान के खिलाफ कर चुके शानदार प्रदर्शन

हिसार में जन्मे दक्ष कामरा ने बचपन से ही क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था। दक्ष की रूचि को देखते हुए पिता ने प्रोफेशनली क्रिकेट के लिए अप्रोच कर दिया। शुरुआत में दक्ष ने कड़ी मेहनत की और हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में कोच बलजीत गिरधर के निर्देशन में प्रेक्टिस शुरू की। बाद में उन्होंने हिसार के कोच संदीप खर्ब और विकास चौधरी की एकेडमी में कोचिंग ली। इसके बाद शाहबाद की एक क्रिकेट अकादमी में कोच हरजोत सिंह के अंडर लगभग पांच साल तक अपने कौशल को निखारा।

Daksh Kamra : राजस्थान रॉयल्स ने भी दिखाई थी दिलचस्पी

दक्ष के कोच संदीप खर्ब ने बताया कि वह दाएं हाथ के लेग स्पिनर और एक काबिल मिडिल-ऑर्डर बल्लेबाज हैं। उन्होंने बताया कि पहले राजस्थान रॉयल्स ने दक्ष में दिलचस्पी दिखाई थी, लेकिन KKR ने पहले डील फाइनल कर ली। दक्ष ने कई सालों तक हिसार जिले का प्रतिनिधित्व किया और पिछले दो सालों से हरियाणा के लिए घरेलू क्रिकेट खेल रहे हैं। हाल ही में हुई नीलामी में KKR ने उन्हें प्रति सीज़न 30 लाख रुपये में साइन किया है। दक्ष ने 2023 में गुरु जंभेश्वर विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BMC) पूरा किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button