Khatu Shyam Special Train : 8 जिलों के खाटू श्याम भक्तों के लिए खुशखबरी

देवउठनी एकादशी के उपलक्ष्य में चलाई 2 ट्रेन

Khatu Shyam Special Train : प्रदेश भर के खाटू श्याम भक्तों के लिए लिए अच्छी खबर है। देवउठनी एकादशी पर खाटू श्याम में भरने वाले मेले के लिए रेलवे द्वारा 2 नई ट्रेन चलाई जा रही हैं। इससे 8 जिलों के खाटू श्याम भक्तों को सीधा लाभ होगा। वहीं आसपास के जिलों से भी श्रद्धालु इन ट्रेन से खाटू श्याम बाबा के दर्शन करने पहुंच सकते हैं। एकादशी के मौके पर हजारों श्रद्धालु खाटू श्याम जाते हैं। ऐसे में उनके लिए यह बड़ी सौगात है।

खाटू श्याम भक्तों के लिए इस बार रेलवे द्वारा कुरुक्षेत्र से खाटू श्याम तक दो विशेष ट्रेन संचालित की जाएंगी। यह ट्रेन देव उठनी एकादशी के मौके पर श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए चलाई जा रही हैं। इसके लिए लंबे समय से श्रद्धालु मांग भी कर रहे थे। ऐसे में हरियाणा प्रदेश के बीचोंबीच निकलने वाली यह ट्रेन जहां सीधे आठ जिलों के श्रद्धालुओं को सेवा देंगी, वहीं आसपास के जिलों के श्रद्धालु भी इससे लाभांवित होंगे।

रेलवे द्वारा चलाई जा रही नई विशेष ट्रेन कुरुक्षेत्र-फुलेरा- कुरुक्षेत्र ट्रेन अप-डाउन के चार-चार चक्कर करेंगी। इससे हजारों श्रद्धालु बाबा खाटू श्याम के दर्शन कर सकेंगे। इसके अलावा श्रद्धालुओं को दर्शन कर वापस लौटने में भी दिक्कत नहीं होगी। इन यात्रियों को वापस लाने के लिए भी रेलवे द्वारा व्यवस्था की गई है।

Khatu Shyam Special Train : ट्रेन चलने का समय

उत्तर पश्चिम रेलवे के जन संपर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार इन विशेष ट्रेनों को 30 अक्टूबर से तीन नवंबर तक चलाया जाएगा। कुरुक्षेत्र -फुलेरा-कुरुक्षेत्र एवं फुलेरा-शकूरबस्ती-फुलेरा अनारक्षित विशेष रेल गाड़ी चलने से यात्रियों को बेहतरीन सुविधा मिल सकेगी। जो भी श्रद्धालु अपने वाहन से बाबा खाटू श्याम के दर्शन करने जाने में असमर्थ थे, उनके लिए यह बड़ी सौगात है।

Kurukshetra Phulera Special Train Train starts from Kurukshetra Kaithal Jind to Khatu Shyam
Kurukshetra Phulera Special Train Train starts from Kurukshetra Kaithal Jind to Khatu Shyam

कुरुक्षेत्र -फुलेरा विशेष रेलगाड़ी 09711 नंबर से चलाई जाएगी। यह ट्रेन कुरुक्षेत्र जंक्शन से रात 11 : 30 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन कैथल, नरवाना, जींद, रोहतक, झज्जर, नारनौल, गुरुग्राम के रास्ते सुबह 8 : 30 बजे बजे फुलेरा स्टेशन पर पहुंचेगी। इसके बाद ट्रेन नंबर 09712, फुलेरा-कुरुक्षेत्र वापस में आएगी। यह ट्रेन फुलेरा स्टेशन से सुबह 9 : 50 बजे रवाना होगी। श्रद्धालुओं को खाटू श्याम से वापस लेकर ट्रेन गुरुग्राम, नारनौल, झज्जर, रोहतक, जुलाना, जींद, नरवाना, कैथल के रास्ते रात 8 बजे कुरुक्षेत्र पहुंचने का समय निर्धारित किया गया है।

Khatu Shyam Special Train : यहां होगा ठहराव

कुरुक्षेत्र से ट्रेन चलने के बाद कैथल में ठहराव दिया गया है। इसके बाद नरवाना जंक्शन, जींद जंक्शन, रोहतक जंक्शन, अस्थल बोहर स्टेशन, झज्जर स्टेशन, रेवाड़ी जंक्शन, कुंड, अटेली, नारनौल, डाबला, नीमकाथाना, कावट, श्रीमाधोपुर, रींगस व रेनवाल जैसे स्टेशन पर ठहरेगी। इस ट्रेन में साधारण अनारक्षित श्रेणी के की 18 बोगियां लगाई जएंगी।

 

Kurukshetra Phulera Special Train Train starts from Kurukshetra Kaithal Jind to Khatu Shyam (2)
Kurukshetra Phulera Special Train Train starts from Kurukshetra Kaithal Jind to Khatu Shyam (2)

Khatu Shyam Special Train : दूसरी स्पेशल ट्रेन का टाइम टेबल

दूसरी विशेष ट्रेन 09713, फुलेरा-शकूर बस्ती के बीच चलेगी। अनारक्षित क्षेणी की यह विशेष ट्रेन फुलेरा से सुबह 10 : 40 बजे रवाना होगी और बाद दोपहर साढ़े 4 बजे तक शकूर बस्ती पहुंच जाएगी। ट्रेन संख्या 09714शकूरबस्ती -फुलेरा अनारक्षित शकूर बस्ती से शाम 7 बजे चलाई जाएगी। यह ट्रेन रात 2 बज कर 30 मिनट पर फुलेरा स्टेशन पर पहुंच जाएगी। इस ट्रेन का ठहराव रेनवाल, रींगस, श्रीमाधोपुर, नीमकाथाना, डाबला, नारनौल, अटेली, कुंड, रेवाड़ी, गुड़गांव, एवं दिल्ली कैंट स्टेशनों पर निश्चित किया गया है। इस ट्रेन में 14 बोगियां लगाई जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button