Lado Lakshmi Yojana Update : अब मासिक की बजाय छमाही हुई लाडो लक्ष्मी योजना
साल में 2 बार डाले जाएंगे 12600-12600 रुपए
Lado Lakshmi Yojana Update : हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना के तहत महिलाओं को मिलने वाली 2100 रुपए प्रति माह की योजना में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। अब यह योजना मासिक की बजाय छमाही हो सकती है। जी हां, सीएम नायब सिंह सैनी ने इस योजना में बदलाव के संकेत दिए हैं। इसके बाद महिलाओं को 2100 रुपए प्रतिमाह की बजाय साल में दो बार 12600-12600 रुपए मिल सकते हैं। सरकार का तर्क है कि इतने पैसे कहीं काम आ सकते हैं।
बता दें कि दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना (Lado Lakshmi Yojana Update) के तहत जिन परिवारों की वार्षिक आय 1 लाख रुपए से कम है, उन्हें योजना का पात्र बनाया गया है। पात्र महिलाओं को 2100 रुपए प्रतिमाह सरकार द्वारा देने शुरू किए गए हैं। हालांकि यह चुनावी वायदा था और साल 2024 के विधानसभा चुनावों में सरकार ने वायदा किया था कि अगर भाजपा की सरकार बनी तो महिलाओं को 2100 रुपए प्रतिमाह दिए जाएंगे। सरकार बनने के बाद इसमें कुछ शर्तें रख दी।

1 लाख रुपए की वार्षिक आय की शर्त के अलावा और भी कई शर्तें रख दी, जिसके बाद पात्र महिलाओं की संख्या कम हो गई। सीएम नायब सिंह सैनी ने मार्च 2025 के बजट में इसका प्रावधान करते हुए 5 हजार करोड़ रुपए अलग से योजना के लिए निकाले गए। इसके बाद सितंबर में योजना लाँच की और 1 नवंबर को DBT के जरिए पात्र महिलाओं के खाते में 2100 रुपए की राशि डाली गई। अब हाल ही में सीएम ने हिसार की रैली के मंच से कहा कि पात्र महिलाओं को यह राशि दो बड़ी किस्तों में दी जाएगी, ताकि वे इसे रोजगार या किसी बड़े काम में उपयोग कर सकें।
Lado Lakshmi Yojana Update : 5 लाख 22 हजार 162 महिलाओं को मिला है लाभ
हरियाणा में अब तक इस योजना की एक ही किस्त जारी हुई है और इसके तहत 5 लाख 22 हजार 162 महिलाओं को इसका लाभ प्रदेश भर में मिल पाया है। सरकार की तरफ से इनके खाते में 109 करोड़ रुपए डाले गए हैं।
इस आंकड़े पर डालें नजर
- सरकार ने पहली किस्त के डाले : 109 करोड़ रुपए
- योजना के तहत आवेदन आए : 6,97,697
- विवाहित महिलाएं : 6,51,529
- कुंवार लड़कियां : 46,168
- एक परिवार में कितनी महिलाएं ले सकते हैं लाभ : 3
- परिवार की वार्षिक आय : अधिकतम 1 लाख रुपए
- डेटा का इस्तेमाल : परिवार पहचान पत्र के जरिए उठाया डेटा
Lado Lakshmi Yojana Update : हरियाणा में क्या है योजना
हरियाणा में महिलाओं को 2100 रुपए प्रतिमाह देने की बजाय साल में दो बार 12600-12600 देने की तैयारी है। एक साथ पैसा देने से यह काम भी आएगा और मैसेज भी बड़ा जाएगा कि 12600 रुपए एक साथ आए। हरियाणा सरकार व पार्टी की सोच है कि एक साथ पैसा महिलाओं के खाते में जाएगा तो इससे बड़ा मैसेज जाएगा।

Lado Lakshmi Yojana Update : ऐसे कर सकते हैं आवेदन
लाडो लक्ष्मी योजना के तहत आवेदन के लिए सबसे पहले हरियाणा सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा या फिर गूगल प्ले स्टोर से लाडो लक्ष्मी योजना एप डाउनलोड करनी होगी। इसके बाद आवेदन होगा।
इन दस्तावेजों की अनिवार्यता
- आधार कार्ड
- परिवार पहचान पत्र आईडी
- पहचान पत्र
- बैंक पासबुक
- स्थायी निवास प्रमाण पत्र
- आधार से लिंक मोबाइल नंबर
- बिजली कनेक्शन संख्या या मीटर नंबर
- परिवार के सभी सदस्यों के आधार कार्ड
- यदि विवाहित महिला हैं, तो ससुराल पक्ष के सभी सदस्यों के आधार कार्ड
- हरियाणा कौशल रोजगार निगम पंजीकरण संख्या (यदि लागू हो)
- वाहन पंजीकरण संख्या (यदि परिवार के किसी सदस्य के पास वाहन है)










