Lakhpati Bitiya Yojna : दिल्ली में 40 हजार लड़कियाें लखपति बनाएगी रेखा सरकार
महिला सशक्तिकरण के लिए नई पहल, महिलाओं को फ्री यात्रा की सुविधा भी
Lakhpati Bitiya Yojna : Delhi Ladli Scheme: दिल्ली में बेटियों को रेखा सरकार की ओर से होली पर बड़ी सौगात मिलने जा रही है। क्योंकि दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार द्वारा दिल्ली लखपति बिटिया योजना के तहत 2 मार्च को 40642 लड़कियों के खातों में 100 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे। इस योजना से यह बेटियां लखपति हो जाएंगी। साथ ही महिलाओं को फ्री यात्रा के लिए भी सरकार ने खास योजना बनाई है।
यह होली हर किसी के लिए खास होगी, लेकिन दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार के फैसले ने होली के रंगों को दिल्ली की बेटियों के लिए और गहरा कर दिया है। क्योंकि सरकार ने बेटियों को लखपति बनाने की शुरूआत करने का फैसला लिया है। वह भी होली से पहले। क्योंकि 2 मार्च यानी होली से एक दिन पहले ही दिल्ली सरकार द्वारा दिल्ली लाडली योजना के तहत लड़कियों को लखपति बनाया जा रहा है।
बेटियों की शिक्षा को मिलेगा संबल
दरअसल यह योजना दिल्ली सरकार द्वारा विशेष रूप से बेटियों के लिए शुरू की है। इसके तहत ही 2 मार्च को दिल्ली में सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए नई महिला-केंद्रित योजनाओं की शुरुआत होने जा रही है। इस योजना के तहत कार्यक्रम के तहत 40642 लड़कियों के लाडली अकाउंट परिपक्व हो चुके हैं, उनके बैंक खातों में सीधे 100 करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर करने की तैयारी है। यह राशि लाभार्थी लड़कियों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाएगी। साथ ही इन बेटियों की शिक्षा में भी महत्वपूर्ण सहारा बनेगी।
मुख्यमंत्री ने स्वयं दी जानकारी
इसको लेकर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने एक्स अकाउंट पर जानकारी दी है। इसमें बताया गया है कि 2 मार्च को होने वाले कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी उपस्थिति रहेंगी। मुख्यमंत्री के संदेश में कहा गया है कि मेरी पूंजी, मेरा अधिकार योजना के तहत 40642 बालिकाओं के खातों में 100 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे। इसके साथ ही महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा की सुविधा देने लिए भी सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड भी लांच इसी दिन किया जाएगा। यह आयोजन राजधानी के इंदिरा गांधी इनडोर स्टेडियम में सशक्त नारी समृद्ध दिल्ली थीम के तहत आयोजित हो रहा है।

यह है दिल्ली लाडली बिटिया योजना
दरअसल दिल्ली सरकार द्वारा लाडली बिटिया योजना शुरू की गई है। यह योजना बालिकाओं के कल्याण के लिए है। इस योजना की शुरुआत वर्ष 2008 में हुई थी। योजना का उद्देश्य है कि बेटियों के जन्म से लेकर उनकी शिक्षा तक आर्थिक सहयोग प्रदान सरकार द्वारा प्रदान किया जाएगा। योजना के तहत बच्चियों के नाम से बैंक में एफडी अकाउंट खोल कर इसमें जन्म के बाद और पढ़ाई के विभिन्न चरणों में सरकार निर्धारित राशि जमा करवाई जाती है।
यह राशि 18 वर्ष की आयु पूरी होने पर परिपक्व होती है। इसके बाद राशि बेटियों को मिलती है। अब यह योजना के तहत पंजीकृत हुई बेटियों को यह राशि मिलने जा रही है। इसके तहत योजना लाभ पात्र बेटियों के खाते में में सरकार द्वारा अलग-अलग चरणों में कुल 56000 रुपये जमा करवाए जाएंगे। बेटी की उम्र 21 वर्ष होने पर यह राशि 1 लाख रुपये हो जाएगी और बेटियों को मिलेगी।
बढाई गई है आयु सीमा
दरअसल यह योजना 2008 में शुरू हुई थी। तब इसका नाम लाडली योजना था। इसके तहत अस्पताल, आंगनबाड़ी केंद्र या अन्य सरकार प्रयोजित संस्था के तहत जन्म पर 11000 रुपये दिए जाते थे। वहीं घरेलू जन्म की स्थिति में राशि 10000 रुपये थी। यह राशि सरकार द्वारा जमा की जाती है। इसके बाद कक्षा 1 व 6 और 9 में प्रवेश के चरण के बाद कक्षा 10 उत्तीर्ण करने और कक्षा 12 में प्रवेश पर 5000 रुपये की किस्त जमा हाेती थी।
पहले यह राशि 18 वर्ष की आयु पूरी होने पर ब्याज सहित निकालने का प्रावधान था। अब इस योजना को दिल्ली लखपति बिटिया योजना नाम दिया गया है। इसके तहत इसकी परिपक्व व बेटियों की आयु दोनों को बढ़ा दिया गया है। अब इसका लाभ 21 वर्ष की आयु पर मिलेगा और इससे छात्राओं को स्नातक स्तर की पढ़ाई में भी राशि मददगार होगी।










